भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए थे, जो रूट 11 और ओली पोप 20 रन बनाकर नाबाद थे। भारत की पहली पारी 358 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह इंग्लैंड की टीम अभी 133 रन पीछे है।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
669 (157.1)

vs

India  
358(114.1)& 425/4(143.0)

Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
England drew with India

दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड अभी ड्राइविंग सीट पर है। भारत की पहली पारी की बात करें तो उसके लिए यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। इंग्लैंड गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में भारत पर पूरी तरह से हावी नजर आया।

इंग्लैंड की पहली पारी, क्रॉली-डकेट ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के जैक क्रॉली ने 84 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच कराया। जैक क्रॉली ने बेन डकेट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की। बेन डकेट ने 94 रन की पारी खेली। वह डेब्यूटेंट अंशुल कम्बोज का शिकार बने।

IND vs ENG, 4th Test Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here

भारत की पहली पारी, यशस्वी, साई,पंत के अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 58, जबकि केएल राहुल ने 46 रन की पारी खेली। करुण नायर की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन ने 61 रन बनाए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल 12 रन ही जोड़ पाए। ऋषभ पंत ने फ्रैक्चर होने के बावजूद 54 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 20 तो शार्दुल ठाकुर ने 41 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 और क्रिस वोक्स तथा लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट लिए।

Live Updates
23:08 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड ने बनाए 2 विकेट पर 225 रन, भारत 133 रन आगे

चौथे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से अभी क्रीज पर जो रूट और ओली पोप मौजूद हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से 133 रन आगे है। खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम पूरी तरह से भारतीय टीम पर हावी रही।

22:41 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार

इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में 2 विकेट पर 209 रन हो चुका है और क्रीज पर अभी ओली पोप के साथ जो रूट मौजूद हैं। रूट अभी 6 रन जबकि पोप 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की तरफ से अंशुल और जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।

22:28 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: अंशुल कंबोज ने डकेट को किया आउट

अंशुल कंबोज ने बेन डकेट को 94 रन के स्कोर पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करवा दिया। ये अंशुल का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला विकेट भी रहा। वहीं इंग्लैंड ने डकेट के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने पहली पारी में 2 विकेट पर 197 रन बना लिए हैं।

22:00 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: जडेजा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

रविंद्र जडेजा ने भारत को पहली सफलता जैक क्रॉली को आउट कर दिलाई। उन्होंने क्रॉली को 84 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवा दिया। क्रॉली और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी हुई।

21:53 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी हो चुकी है और दोनों शानदार बैटिंग कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अब तक एक भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे हैं। डकेट अभी 72 रन जबकि क्रॉली 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:27 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: शुभमन गिल का हर दांव फेल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल का हर दांव फेल हो रहा है और इंग्लैंड के दोनों ओपनर जमकर रन बना रहे हैं। पिच से गेंदबाजों को कुछ खास मदद नहीं मिल रही है और इसका फायदा डकेट और क्रॉली जमकर उठा रहे हैं। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 139 रन बना लिए हैं।

21:05 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: क्रॉली का भी अर्धशतक

डकेट के बाद क्रॉली का भी अर्धशतक पूरा हो गया और इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 109 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भारत से 249 रन पीछे है।

20:52 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: डकेट ने 46 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

बेन डकेट ने अपना अर्धशतक 46 गेंदों पर पूरा किया। इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। क्रॉली भी 47 रन पर हैं और अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।

20:46 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: भारतीय गेंदबाजी असरहीन

भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से असरहीन दिख रही है और इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी के साथ रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीम ने बिना किसी विकेट के 92 रन बना लिए हैं। डकेट और क्रॉली अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं।

20:14 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: टी तक इंग्लैंड का नहीं गिरा कोई विकेट

दूसरे दिन टी तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 77 रन बना लिए हैं और वो अभी भारत से 281 रन पीछे है। डकेट अभी 43 जबकि क्रॉली 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए इस साझेदारी को तोड़ना जरूरी है जो खतरनाक होता जा रहा है।

19:56 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। बेन डकेट और क्रॉली काफी तेज गति से रन जुटा रहे हैं। अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 22 रन दिए हैं जबकि सिराज 2 ओवर में 10 रन दे चुके हैं। भारत की विकेट की तलाश जारी है।

19:37 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। इंग्लैंड के बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 29 रन जबकि क्रॉली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब तक बुमराह और अंशुल कंबोज प्रभावी नहीं रहे हैं। अब सिराज को अटैक पर लाया गया है।

19:20 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड की सधी शुरुआत

इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है और बेन डकेट व जैक क्राउली संभलकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 15 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की तरफ से विकेट लेने का प्रयास जारी है। अंशुल कंबोज ने 2 ओवर में 15 रन लुटा चुके हैं।

19:03 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: क्या भारतीय गेंदबाज उठा पाएंगे पिच का फायदा?

इंग्लैंड के गेंदबाजों की इस पूरी सीरीज में लय शानदार रही है। भारत के लिए सबसे खास बात ऋषभ पंत का टूटे पैर के साथ लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करना और कुछ रन जोड़ना था। कुल मिलाकर 358 रन एक अच्छा स्कोर हो सकता है, क्योंकि पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है। पिच में अच्छी गति और कुछ असंगत उछाल भी है। देखते हैं कि भारतीय गेंदबाज इसका कैसे फायदा उठाते हैं।

19:01 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: भारत 358 रन पर ऑलआउट

जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले 10वें बल्लेबाज रहे। पवेलियन लौटते समय बुमराह खुश नहीं थे। वह लगातार अपना सिर हिला रहे थे। उन्होंने कैमरामैन से भी बात की। समझ नहीं आ रहा कि मामला क्या है। भारत 358 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने आज बेहतर प्रदर्शन किया। अंग्रेज गेंदबाजों ने गुड लेंथ पर ज्यादा गेंदें डालीं और दूसरी नई गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया। बेन स्टोक्स ने 8 साल में पहली बार 5 विकेट लेकर टीम की अगुआई की।

18:46 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Cricket Score: ऋषभ पंत लौटे पवेलियन

ऋषभ पंत ने 112वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह अपनी पारी को लंबी नहीं खींच पाए। जोफ्रा आर्चर ने 113वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को बोल्ड कर दिया। ऋषभ पंत 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 74 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए। सिराज ने चौथी गेंद पर एक रन लिया। जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। भारत का स्कोर 354/9 (113)

18:28 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: बेन स्टोक्स ने 3 गेंद में झटके 2 विकेट

बेन स्टोक्स 110वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को क्रिस वोक्स के हाथों कैच करा दिया। वाशिंगटन सुंदर 90 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह ‘एके47’ मतलब अंशुल कम्बोज क्रीज पर आए। हालांकि, वह पांचवीं गेंद पर जेमी स्मिथ को अपना कैच थमा बैठे। अंशुल कम्बोज अपने डेब्यू टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:17 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 334/6 (108)

108 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 333 रन है। वाशिंगटन सुंदर के 86 गेंद में 26 और ऋषभ पंत के 59 गेंद में 40 रन हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 19 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:14 (IST) 24 Jul 2025
लंच के बाद का खेल शुरू

वापसी पर स्वागत है…। बारिश रुक गई है और कवर हटा दिए गए हैं। लंच ब्रेक के बाद खेल तय समय पर शुरू हुआ। बेन स्टोक्स ने गेंद से शुरुआत की। वह पहली गेंद वाशिंगटन सुंदर के लिए राउंड द विकेट लेकर आए।

17:39 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: लंच तक भारत का स्कोर 321/6 (105)

दूसरे दिन लंच तय समय से 10 मिनट पहले हुआ, क्योंकि बारिश आ गई थी। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद बारिश रुक गई। लंच के समय भारत का स्कोर 105 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन है। वाशिंगटन सुंदर के 72 गेंद में 20 और ऋषभ पंत के 55 गेंद में 39 रन हैं। वह जब कल चोटिल हुए थे, तब उनके खाते में 37 रन थे।

17:20 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: फ्रैक्चर होने के बावजूद पंत ने दौड़कर लिया रन

ऋषभ पंत ने 104वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर साबित किया कि वह वाकई में एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। पैर की अंगुली में फ्रैक्चर होने के बावजूद दौड़कर रन कोई ‘योद्धा’ ही ले सकता है।

17:06 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: क्या चैपियन हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दर्शकों की तेज चीखों के बीच धीरे-धीरे सीढ़ियों से उतरे और लंगड़ाते हुए मैदान की तरफ बढ़े। पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद वह अपनी टीम के लिए लड़ना चाहते हैं। क्या चैंपियन है! खास यह है कि उनके लिए रनर की अनुमति नहीं है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खेल की परिस्थितियों में उन्हें रनर की अनुमति नहीं है।

17:04 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: शार्दुल ठाकुर लौटे पवेलियन

बेन स्टोक्स 102वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को बेन डकेट के हाथों कैच कराया। शार्दुल ठाकुर 88 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। शार्दुल ठाकुर की जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

16:52 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Cricket Score: भारत ने 100 ओवर में बनाए 313 रन, गंवाए 5 विकेट

भारत की पहली पारी में 100 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 313 रन है। शार्दुल ठाकुर के 83 गेंद में 40 रन हैं। वाशिंगटन सुंदर के 52 गेंद में 17 रन हैं। दोनों के बीच 91 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:34 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: भारत का स्कोर 306/5 (96)

दूसरे दिन पहले घंटे का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 96 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन है। शार्दुल ठाकुर के 74 गेंद में 39 और वाशिंगटन सुंदर के 37 गेंद में 11 रन हैं।

16:11 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: वाशिंगटन सुंदर ने 19वीं गेंद पर खोला अपना खाता

वाशिंगटन सुंदर ने आखिरकार खाता खोल लिया। उन्होंने 19वीं गेंद पर अपना खाता खोला। क्रिस वोक्स 92वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर बीट हुए। चौथी गेंद पर एक रन लिया। वाशिंगटन सुंदर ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपने और टीम के स्कोर में इजाफा किया।

भारत का पहली पारी का स्कोर 288/5 (92)

15:45 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: शार्दुल ने वोक्स के ओवर में जड़े 2 चौके

क्रिस वोक्स 86वां ओवर लेकर आए। शार्दुल ठाकुर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद को फिर से बाउंड्री से पार भेजा। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। छठी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर अपना खाता नहीं खोल पाए।

भारत का पहली पारी में स्कोर 275/5 (86)

15:41 (IST) 24 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: रविंद्र जडेजा लौटे पवेलियन

जोफ्रा आर्चर दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने एक रन लेकर दूसरे दिन का खाता खोला। चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने एक रन लिया। अगली गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने रविंद्र जडेजा को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। रविंद्र जडेजा 40 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए। वह आखिरी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए। भारत का स्कोर 266/5 (85)

15:34 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Cricket Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन क्रिस वोक्स पहली गेंद लेकर आए। शार्दुल ठाकुर ने दिन की पहली गेंद खेली। क्रिस वोक्स के ओवर में शार्दुल ठाकुर कोई रन नहीं बना पाए। भारत का स्कोर 264/4 (84)

15:23 (IST) 24 Jul 2025
India vs England Live Score: फिलहाल इंग्लैंड को बढ़त

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने में 10 मिनट से भी कम का समय है। फिलहाल इंग्लैंड को बढ़त? लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के बाद भारत का निचला क्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। रविंद्र जडेजा शानदार फॉर्म में हैं और शार्दुल ठाकुर…। खैर, वह कभी-कभी कुछ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उम्मीद है कि अगर अभी नहीं तो इंग्लैंड जल्द ही दूसरी नई गेंद ले लेगा।