भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में 10 जुलाई से खेला जा रहा 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच रोमांचक अंत तय है। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रन चाहिए। इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए। चौथे दिन रविवार (13 जुलाई) का खेल समाप्त होने तक 193 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन बनाए। जीत के लिए 135 रन चाहिए।

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: Watch Here

चायकाल के बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 62.1 ओवर में 192 रन बनाकर आउट हो गया। भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला। वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की 4 विकेट लिए। इसके बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई। यशस्वी जायसवाल बगैर खाता खोले आउट हुए। करुण नायर 14, शुभमन गिल 6 और नाइटवॉटमैन आकाशदीप 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के साथ चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
387(112.3)& 192(62.1)

vs

India  
387(119.2)& 170(74.5)

Match Ended ( Day 5 – 3rd Test )
England beat India by 22 runs

बेन डकेट 12, ओली पोप 4, जैक क्रॉली 22 और हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट 40 और जेमी स्मिथ 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए। बेन स्टोक्स 33, ब्रायडन कार्स 1, क्रिस वोक्स 10 और शोएब बशीर 2 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मज सिराज ने 2-2 विकेट लिए। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी में 387 रन के जवाब में भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन ही बना पाई। केएल राहुल ने शतक जड़ा। ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। भारत के आखिरी 4 विकेट 11 रन पर गिर गए। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर दोनों टीमें बढ़त बनाना चाहेंगी।

Live Updates
23:03 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: आकाशदीप के विकेट के साथ चौथे दिन का खेल समाप्त

नाइटवॉचमैन आकाशदीप को बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 17.4ओवर में 4 विकेट पर 58 रन बनाए। जीत के लिए 135 रन चाहिए।

22:47 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Cricket Score: शुभमन गिल को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। केएल राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन। जीत के लिए 140 रन चाहिए। आकाशदीप नाइटवॉचमैन के तौर पर क्रीज पर।

22:32 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: करुण नायर को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा

करुण नायर को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। केएल राहुल 25 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन बनाए। जीत के लिए 152 रन चाहिए।

22:09 (IST) 13 Jul 2025

अब कुलदीप यादव बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे, लॉर्ड्स में भारत जीते या हारे नहीं पड़ेगा फर्क

लॉर्ड्स टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। जो रूट, जेमी स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे अहम विकेट लिए। इसके अलावा शोएब बशीर को आउट किया। ...अधिक जानकारी
22:00 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: राहुल 4 चौके जड़ चुके हैं

भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन बनाए। जीत के लिए 167 रन चाहिए। करुण नायर 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर। राहुल 4 चौके जड़ चुके हैं।

21:40 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया

यशस्वी जायसवाल को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। वह खाता नहीं खोल पाए। करुण नायर नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल 5 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने चौके से खाता खोला। भारत का स्कोर 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 5 रन। जीत के लिए 188 रन चाहिए।

21:35 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Cricket Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। पहले ओवर में खाता नहीं खुला। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत को जीत के लिए 193 रन चाहिए।

21:21 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score:भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला

वाशिंगटन सुंदर ने शोएब बशीर को बोल्ड किया। उन्होंने 20 रन बनाए। सुंदर ने 4 विकेट लिए। आर्चर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड दूसरी पारी में 62.1 ओवर में 192 रन बनाकर आउट। भारत को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला।

21:01 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया

क्रिस वोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 10 रन बनाए। शोएब बशीर नए बल्लेबाज हैं। जोफ्रा आर्चर बगैर खाता खोले क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 57.3 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन।

20:47 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Cricket Score: ब्रायडन कार्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया

ब्रायडन कार्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 55.1 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन। बढ़त 182 रन की हुई।

20:45 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन चायकाल के बाद खेल जारी है। बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। उन्होंने 33 रन बनाए। क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। ब्रायडन कार्स नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड ने 54.3 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। 181 रन की बढ़त हुई।

20:14 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन चायकाल

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन चायकाल तक इंग्लैंड ने 52 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। 175 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 27 और क्रिस वोक्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। इस सत्र में जो रूट 40 और जेमी स्मिथ 8 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया।

19:54 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Cricket Score: जेमी स्मिथ को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया

जेमी स्मिथ को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। उन्होंने 8 रन बनाए। बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 46.2 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन। बढ़त 164 रन की हुई। क्रिस वोक्स नए बल्लेबाज हैं। बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर।

19:40 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर ने बड़ी सफलता दिलाई

वाशिंगटन सुंदर ने बड़ी सफलता दिलाई है। जो रूट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 40 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 42.4 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन। बढ़त 154 रन की हुई। बेन स्टोक्स 22 रन बनाकर क्रीज पर।

19:34 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: भारत को जल्द तोड़नी होगी साझेदारी

इंग्लैंड ने 41 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। बढ़त 149 रन की हुई। जो रूट 38 और बेन स्टोक्स 20 रन बनाकर क्रीज पर। 62 रन की साझेदारी हुई।

19:31 (IST) 13 Jul 2025

भारत को लगा झटका, पंत के बाद यह मैच विनर खिलाड़ी चोटिल; लंगड़ाते हुए मैदान से गया बाहर

आकाशदीप ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में हैरी ब्रूक का विकेट लिया। लंच के बाद वह फील्डिंग करने मैदान पर आए, लेकिन थोड़ी देर बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। ...और पढ़ें
18:49 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

इंग्लैंड ने 32 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बनाए। बढ़त 119 रन की हुई। बेन स्टोक्स 9 और जो रूट 30 रन बनाकर क्रीज पर। 32 रन की साझेदारी हुई।

18:43 (IST) 13 Jul 2025

लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड: लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 में से 1 मैच जीता, 4 में मिली हार; 2 को जैसे-तैसे ड्रॉ कराया

भारत का लॉर्ड्स में लक्ष्य पीछा करने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। भारतीय टीम को यहां 7 में से केवल 1 मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत मिली है। 4 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। ...अधिक जानकारी
18:29 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: भारत को जल्द तोड़नी होगी रूट-स्टोक्स की साझेदारी

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद खेल जारी है। इंग्लैंड ने 28 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बनाए। बढ़त 112 रन की हुई। बेन स्टोक्स 6 और जो रूट 26 रन बनाकर क्रीज पर। 25 रन की साझेदारी हुई। भारत को इस साझेदारी को जल्द तोड़नी होगी।

17:36 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए। बढ़त 98 रन की हुई। जो रूट 17 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर। 11 रन की साझेदारी हुई। बेन डकेट 12, ओली पोप 4, जैक क्रॉली 22 और हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप ने 1-1 विकेट लिए। भारतीय टीम का पलड़ा फिलहाल भारी है।

17:19 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Cricket Score: आकाशदीप ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा

आकाशदीप ने हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। जो रूट 16 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 21.3 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन बनाए। 87 रन की बढ़त हुई। ब्रूक-रूट के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इंग्लैंड बैकफुट पर है।

17:02 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

इंग्लैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन बनाए। जो रूट 9 और हैरी ब्रूक 5 रन बनाकर क्रीज पर। 11 रन की बढ़त हुई। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:51 (IST) 13 Jul 2025

सुनील गावस्कर ने गिल-क्रॉली की लड़ाई के लिए IPL को बताया जिम्मेदार, जानें लिटिल मास्टर ने क्या कहा?

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंत में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली और भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा काफी चर्चा में है। ...और पढ़ें
16:47 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: जैक क्रॉली को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा

जैक क्रॉली को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। हैरी ब्रूक नए बल्लेबाज हैं। जो रूट 3 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 14.4 ओवर में 3 विकेट पर 50 रन। बढ़त 50 रन की हुई।

16:35 (IST) 13 Jul 2025
ओली पोप को मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू किया

ओली पोप को मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 4 रन बनाए। जैक क्रॉली 18 रन बनाकर क्रीज पर। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड ने 12.3 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन। 43 रन की बढ़त हुई।

16:23 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

इंग्लैंड ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बनाए। 38 रन की बढ़त हुई। ओली पोप 4 और जैक क्रॉली 17 रन बनाकर क्रीज पर। 16 रन की साझेदारी।

15:57 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा

मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 12 रन बनाए। ओली पोप नए बल्लेबाज हैं। जैक क्रॉली 6 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन। बढ़त 22 रन की हुई।

15:35 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। बेन डकेट और जैक क्रॉली क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की। डकेट ने पहली गेंद का सामना किया। पहली गेंद पर बाय से चौका मिला। अगली गेंद पर 3 रन आया। इंग्लैंड ने 2 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। बढ़त 9 रन की हुआ। क्रॉली 2 और डकेट 3 रन बनाकर क्रीज पर।

14:59 (IST) 13 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: भारत के सामने इंग्लैंड को सस्ते में रोकने की चुनौती

लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड को भारतीय टीम 300 के अंदर रोकना चाहेगी। बेन डकेट दिन के पहली गेंद का सामना करेंगे। आकाशदीप गेंदबाजी की शुरुआत कर सकते हैं।

14:50 (IST) 13 Jul 2025

VIDEO: गेंद नहीं 'गोला' फेंक रहे थे जोफ्रा आर्चर! लॉर्ड्स में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने फेंका करियर का सबसे तेज ओवर

इंग्लैंड क्रिकेट ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारतीय पारी के 73वें ओवर की एक क्लिप शेयर की, जिसमें जोफ्रा आर्चर ने सभी 6 गेंदें 90 मील प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद की। ...यहां पढ़ें