भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाए हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे और भारत को 180 रन की बढ़त मिली थी। पहली पारी में सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। वहीं इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने 158 रन जबकि जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने यशस्वी के रूप में एक विकेट गंवाया था और फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
407(89.3)& 271(68.1)

vs

India  
587(151.0)& 427/6dec

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat England by 336 runs

भारत की दूसरी पारी

भारत का दूसरी पारी में पहला विकेट यशस्वी के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल ने 28 रन बना लिए थे जबकि करुण नायर 7 रन पर नाबाद थे। तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग को एकमात्र सफलता मिली थी।

इंग्लैंड की पहली पारी, स्मिथ-ब्रुक के शतक

इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्राउली ने 19 रन बनाए जबकि बेन डकेट, ओली पोप और कप्तान बेन स्टोक्स शून्य पर आउट हुए। जो रूट ने 22 रन की पारी खेली। ब्रुक ने 158 रन बनाए जबकि क्रिस वोक्स 5 रन पर आउट हुए। स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज डक पर आउट हुए।

गिल ने लगाया दोहरा शतक

इससे पहले भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक (269) की मदद से पहली पारी में 151 ओवर में 587 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल (87 रन), रविंद्र जडेजा (89 रन) और वाशिंगटन सुंदर (42 रन) ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायटन कॉर्स भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

Live Updates
23:09 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को मिली 244 रन बढ़त

दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को अब 244 रन की लीड मिल चुकी है। तीसरे दिन भारत का एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन की पारी खेली थी। अभी क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर मौजूद हैं।

22:40 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा और उन्हें 28 रन के स्कोर पर जोश टंग ने LBW आउट कर दिया। अब तीसरे नंबर पर करुण नायर आए हैं। भारत की बढ़त 232 रन की हो गई है।

22:24 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत की सधी शुरुआत

राहुल और यशस्वी ने काफी सधी शुरुआत की है और दोनों फिलहाल रन बनाने की जल्दबाजी में नहीं दिख रहे हैं। भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं और भारत की बढ़त 207 रन की हो गई है।

22:04 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में शुरू हो गई और ओपन करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं। पहला ओवर क्रिस वोक्स फेंक रहे हैं।

21:55 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड 407 रन पर आउट

भारत के 587 रन के जबाव में इंग्लैंड पहली पारी में 407 रन पर आउट हो गई और भारत को 180 रन की बढ़त मिली। सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने 158 रन जबकि जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेली।

21:44 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: सिराज ने किया 5वां शिकार

सिराज ने अपना 5वां विकेट जोश टंग के रूप में लिया और भारत को 9वीं सफलता भी दिलाई। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 407 रन बना लिए हैं। भारत अब 180 रन आगे है।

21:36 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को मिली 8वीं सफलता

भारत को 8वीं सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई और उन्होंने ब्रायडन कार्स को डक पर पगबाधा आउट कर दिया। सिराज का भी ये पहली पारी में चौथा विकेट रहा। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 396 रन बना लिए हैं।

21:28 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: आकाशदीप ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता

आकाशदीप ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई और क्रिस वोक्स को उन्होंने 5 रन के स्कोर पर करुण नायर के हाथों कैच आउट करवा दिया। आकाशदीप की पहली पारी में ये चौथी सफलता रही। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 395 रन बना लिए हैं।

21:06 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: आकाशदीप ने तोड़ी ब्रुक-स्मिथ की साझेदारी

आकाशदीप ने हैरी ब्रुक को 158 रन पर बोल्ड कर दिया और भारत को बड़ी राहत दी। ब्रुक ने स्मिथ के साथ मिलकर 368 गेंदों पर 303 रन की साझेदारी की और इस साझेदारी को तोड़ने का काम आकाशदीप ने किया।

21:02 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: ब्रुक स्मिथ के बीच हुई 300 रन की साझेदारी

ब्रुक और स्मिथ के बीच 365 गेंदों पर 301 रन की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। इस टीम ने 5 विकेट पर 386 रन बना लिए हैं।

20:45 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: हैरी ब्रुक के भी 150 रन पूरे

जेमी स्मिथ के बाद हैरी ब्रुक ने भी अपने 150 रन पूरे किए और इसके लिए उन्होंने 222 गेंदों का सामना किया। स्मिथ और ब्रुक को आउट करने की भारत की सारी कोशिश अब तक नाकाम रही है।

20:40 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: सुंदर ने 12 ओवर में दिए 69 रन

भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 12 ओवर गेंदबाजी की है और उन्होंने 69 रन दिए हैं और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। ब्रुक और स्मिथ जमे हुए हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 365 रन बना लिए हैं।

20:16 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: टी तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 355 रन

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन टी तक 5 विकेट पर 355 रन बना लिए हैं और भारत से अभी 232 रन पीछे है। ब्रुक अभी 140 रन जबकि जेमी स्मिथ 157 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 271 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:09 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 350 के पार

इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं और ब्रुक और स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 268 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत के लिए ये जोड़ी बेहद घातक साबित हो रही है और इनके सामने कोई भी गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।

19:58 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: स्मिथ-ब्रुक के बीच हुए 250 रन की साझेदारी

हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ के बीच पहली पारी में 250 रन की साझेदारी 294 गेंदों पर हो चुकी है। स्मिथ अभी 154 रन जबकि ब्रुक 124 रन पर खेल रहे हैं। इस टीम ने 5 विकेट पर 337 रन बना लिए हैं।

19:31 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: जेमी स्मिथ के 150 रन पूरे

जेमी स्मिथ ने पहली पारी में 150 रन 144 गेंदों पर पूरे किए और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 19 चौके लगाए। इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 323 रन बना लिए हैं।

19:08 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने पूरे किए 300 रन

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 300 रन पूरे कर लिए हैं। ब्रुक अभी 112 रन जबकि स्मिथ 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 217 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:30 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: हैरी ब्रुक ने भी पूरा किया शतक

जेमी स्मिथ के बाद अब हैरी ब्रुक ने भी शतक पूरा कर लिया और इसके लिए उन्होंने 137 गेंदें ली। स्मिथ और ब्रुक के बीच अब छठे विकेट के लिए 182 गेंदों पर 191 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:26 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: शतक के करीब हैरी ब्रुक

हैरी ब्रुक शतक के करीब हैं और 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। जेमी स्मिथ का तूफान जारी है। वो किसी भारतीय गेंदबाज को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

18:15 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है और भारत को छठे विकेट की तलाश है। तीसरे दिन पहले सत्र में शुरुआती दो विकेट मिलने के बाद इंग्लैंड ने बेहद तेज गति से रन बनाए और 84 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ब्रुक और स्मिथ ने स्कोर को 249 तक पहुंचा दिया।

18:03 (IST) 4 Jul 2025

IND vs ENG: जेमी स्मिथ ने टेस्ट में खेली T20 जैसी पारी और पूरा किया शतक, भारतीय गेंदबाजों की खूब की पिटाई; बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा

Ind vs Eng: भारत के खिलाफ पहली पारी में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक लगाया और बेन स्टोक्स का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। …पूरी जानकारी
17:34 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 249 रन

इंग्लैंड की टीम ने लंच तक 5 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं और अभी ये टीम 338 रन पीछे है। स्मिथ 102 जबकि हैरी ब्रुक 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 165 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:31 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: स्मिथ ने पूरा किया शतक

जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 14 चौके लगाए।

17:26 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को विकेट की तलाश

ब्रुक और स्मिथ वनडे के अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं और दोनों ने 143 गेंदों पर 152 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को विकेट की तलाश है और ये जोड़ी खतरनाक साबित होती जा रही है साथ ही शतक के करीब दोनों पहुंच चुके हैं।

17:06 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 200 रन पूरे

इंग्लैंड ने 5 विकेट पर पहली पारी में भारत के खिलाफ 209 रन बना लिए हैं। स्मिथ और ब्रुक काफी तेज बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच 105 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:58 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: स्मिथ-ब्रुक के बीच हुई शतकीय साझेदारी

स्मिथ और ब्रुक के बीच पहली पारी में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 89 गेंदों पर 100 रन की पार्टनरशिप कर ली है। स्मिथ 64 और ब्रुक 65 रन पर खेल रहे हैं।

16:43 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: जेमी स्मिथ ने पूरा किया अर्धशथक

जेमी स्मिथ ने पहली पारी में अपना अर्धशतक 43 गेंदों पर पूरा किया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं और 425 रन अभी पीछे है। भारत को विकेट की तलाश है।

16:32 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: ब्रुक और स्मिथ के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

ब्रुक और स्मिथ शानदार बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। ये साझेदारी खतरनाक होती जा रही है जिसे तोड़ने की जरूरत है।

16:22 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: हैरी ब्रुक ने लगाया अर्धशतक

पहली पारी में भारत के खिलाफ हैरी ब्रुक अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपना अर्धशतक 72 गेंदों पर पूर कर लिया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।

16:00 (IST) 4 Jul 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

तीसरे दिन दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर जेमी स्मिथ 13 रन जबकि हैरी ब्रुक 42 रन पर खेल रहे हैं।