भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन शुक्रवार (20 जून) को दबदबा बनाया। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गतल साबित किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा। रही सही कसर ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़कर पूरी कर दी।
IND vs ENG 1st Test Day 2 LIVE Score: Watch Here
भारत ने पहले सेशन की शुरुआत अच्छी की, लेकिन अंत अच्छा नहीं हुआ। दूसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने विकेट नहीं गिरने दिया। तीसरे सत्र में यशस्वी आउट हुए, लेकिन गिल ने ऋषभ पंत के साथ 138 रन की शानदार साझेदारी करके इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स रहे। उन्होंने 2 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स ने 1 विकेट लिए।
Anderson-Tendulkar Trophy, 2025
England
465(100.4)& 373/5(82.0)
India
471(113.0)& 364(96.0)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
England beat India by 5 wickets
तीसरा सत्र
भारत ने लीड्स टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन बनाए। शुभमन गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 198 गेंद पर 138 रन की साझेदारी हुई। तीसरे सत्र में यशस्वी जायसवाल आउट हुए। उन्होंने 159 गेंद पर 101 रन बनाए। बेन स्टोक्स को विकेट मिला।
दूसरा सत्र
भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक 51 ओवर में 2 विकेट पर 215 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 100 और शुभमन गिल 58 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 123 रन की साझेदारी हुई। इस सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा।
पहला सत्र
भारत ने पहले सेशन में 25.4 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बनाए। लंच से पहले केएल राहुल और साई सुदर्शन 6 गेंद के अंदर आउट हुए। डेब्यू मैच में साई खाता नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर थे। केएल राहुल ने 42 रन बनाए। दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। ब्राइडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।
साई सुदर्शन का डेब्यू
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम के पहले टेस्ट में साई सुदर्शन का डेब्यू हुआ। करुण नायर की 8 साल बाद भारत की प्लेइंग 11 में वापसी हुई। शार्दुल ठाकुर को भी मौका मिला। इंग्लैंड ने पहले ही प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी। ओली पोप को नंबर-3 पर जैकब बेथेल पर तरजीह दी गई।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत ने लीड्स टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 र बनाए। शुभमन गिल 127 और ऋषफ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 198 गेंद पर 138 रन की साझेदारी हुई। तीसरे सत्र में यशस्वी जायसवाल आउट हुए। उन्होंने 159 गेंद पर 101 रन बनाए।
ऋषभ पंत ने अर्धशतक पूरा किया। वह 92 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 118 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 80.3 ओवर में 3 विकेट पर 335 रन।
भारत ने 80 ओवर में 3 विकेट पर 331 रन बनाए। ऋषभ पंत 48 और शुभमन गिल 118 रन बनाकर क्रीज पर। 166 गेंद पर 110 रन की साझेदारी। इंग्लैंड ने नई गेंद ले ली है।
शुभमन गिल ने चौके से शतक पूरा किया। गिल ने 140 गेंद पर 14 चौके की मदद से शतक पूरा किया। भारत ने 75 ओवर में 3 विकेट पर 312 रन बनाए। ऋषभ पंत 42 और गिल 109 रन बनाकर क्रीज पर। 136 गेंद पर 91 रन की साझेदारी।
भारत ने 74 ओवर में 3 विकेट पर 3 विकेट पर 300 रन बनाए। शुभमन गिल 98 और ऋषभ पंत 41 रन बनाकर क्रीज पर। 130 गेंद पर 79 रन की साझेदारी।
भारत ने 69 ओवर में 3 विकेट पर 275 रन बनाए। शुभमन गिल 90 और ऋषभ पंत 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी।
भारत ने 61 ओवर में 3 विकेट पर 243 रन बनाए। ऋषभ पंत 11 और शुभमन गिल 74 रन बनाकर क्रीज पर। 51 गेंद पर 22 रन की साझेदारी।
यशस्वी जायसवाल को बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 159 गेंद पर 101 र बनाए। शुभमन गिल 63 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 52.3 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन बनाए।
लीड्स टेस्ट के पहले दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 52 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 101 और शुभमन गिल 63 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 160 गेंद पर 129 रन की साझेदारी।
भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक तक 51 ओवर में 2 विकेट पर 215 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 100 और शुभम गिल 58 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 123 रन की साझेदारी। इस सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा।
यशस्वी जायसवाल ने 144 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक जड़ा। भारत ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बनाए। जायसवाल 100 और शुभम गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 143 गेंद पर 117 रन की साझेदारी।
शुभमन गिल ने 57 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 8 चौके जड़े। भारत े 42.4 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 78 और शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 104 गेंद पर 90 रन की साझेदारी।
लंच के बाद भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। यशस्वी जायसवाल 67 और शुभमन गिल 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 82 गेंद पर 67 रन की साझेदारी हुई।
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ दिया। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाए। शुभमन गिल 36 गेंद पर 33 और यशस्वी जायसवाल 96 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 58 गेंद पर 43 रन की साझेदारी की।
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ दिया। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाए। शुभमन गिल 36 गेंद पर 33 और यशस्वी जायसवाल 96 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 58 गेंद पर 43 रन की साझेदारी की।
भारत ने 32 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 46 और शुभमन गिल 26 रन बननाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 40 गेंद पर 32 रन की साझेदारी।
भारत ने 100 रन बना लिए हैं। 29 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बनाए। शुभमन गिल 12 और यशस्वी जायसवाल 43 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 रन की साझेदारी।
लीड्स टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स ने 2 गेंद करके ओवर पूरा किया। शुभमन गिल ने 1 रन से खाता खोला। यशस्वी जायसवाल 42 र बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 26 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन।
भारत ने पहले सेशन की शुरुआत अच्छी की, लेकिन अंत अच्छा नहीं हुआ। केएल राहुल के बाद साई सुदर्शन आउट हो गए। डेब्यू मैच में वह खाता नहीं खोल पाए। यशस्वी जायसवाल 42 रन बनाकर क्रीज पर। लंच ब्रेक तक भारत ने 25.4 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बनाए। केएल राहुल ने 42 रन बनाए। दोनों के बीच 91 रन की साझेदारी हुई। ब्राइडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।
केएल राहुल को ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 78 गेंद पर 42 रन बनाए। भारत का स्कोर 24.5 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन। साई सुदर्शन न बल्लेबाज हैं।
भारत ने 24 ओवर में बगैर विकेट के 91 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 41 और केएल राहुल 42 रन बनाकर क्रीज पर। भारतीय बल्लेबाजों ने अबतक 16 चौके लगाए हैं।
भारतीय टीम ने 20 ओवर में बगैर विकेट के 68 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 31 और केएल राहुल 34 रन बनाकर क्रीज पर। बेन स्टोक्स और जोश टंग गेंदबाजी कर रहे हैं।
भारत ने 15 ओवर में बगैर विकेट के 52 रन बनाए। केएल राहुल 23 और यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर क्रीज पर।
लीड्स टेस्ट के पहले दिन का पहला घंटा भारत के नाम रहा। भारत ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 16 और यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी का है। रन बनाने का मौका मिलने पर उन्होंने रन बनाए हैं। जायसवाल 23 और केएल राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 11 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन।
भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 26 रन बनाए। केएल राहुल 7 और यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स और ब्राइडन कार्स गेंदबाजी कर रहे हैं।
केएल राहुल ने भी चौके से खाता खोला। ब्राइडन कार्स की गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और चौका मिला। भारत का स्कोर 4 ओवर में बगैर विकेट के 14 रन। यशस्वी जायसवाल 10 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड में गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने आखिरी गेंद पर चौके से खाता खोला। भारत का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन।
लीड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट से पहले एयर इंडिया क्रैश में जान गंवाने वालों को 1 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मिस करके वापसी का रिकॉर्ड जयदेव उनादकट के नाम है। उनादकट को 12 साल और 118 टेस्ट बाद मौका मिला था। …और पढ़ें