India vs Bangladesh, IND vs BAN 2nd T20I: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज जीत ली। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 86 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ रन के अंतर के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने बांग्लादेश को 50 रन से हराया था। वह जीत ICC T20 विश्व कप 2024 में नॉर्थ साउंड में खेले गए मैच में आई थी।

IND vs BAN 2nd T20 Live Score Streaming In Hindi: Watch Here

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये, लेकिन भारत ने दूसरे छोर से अन्य विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया और खेल पर हमेशा मजबूत नियंत्रण बनाए रखा। स्कोरबोर्ड का दबाव बहुत अधिक था और मेहमान टीम इसके आगे झुक गई।

IND vs BAN 2nd T20 Match Full Scorecard: Watch Here

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। उसने शुरुआती 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट (संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा) गंवा दिये। उस समय उसका स्कोर 25 रन था। अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 15 और संजू सैमसन 7 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू सैमसन को तस्कीन अहमद और अभिषेक को तंजीम हसन साकिब ने अपना शिकार बनाया। पावरप्ले खत्म होते-होत तक सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में भारत ने सिर्फ 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

IND vs BAN: नितीश रेड्डी ने करियर के दूसरे ही मैच में मचाया गर्दा, रोहित और पंत के क्लब में हुए शामिल

इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने पारी संभाली। अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे नितीश रेड्डी ने अपनी पारी में 4 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने पांच चौके और तीन छक्के लगाये। हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 जबकि रियान पराग ने दो छक्के की मदद से 6 गेंद में 15 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिए। तंजीम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली, लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

इससे पहले टॉस जीतने के बाद नजमुल हुसैन शान्तो ने बताया था कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। शोरफुल इस्लाम की जगह तंजीम हसन साकिब की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

Match Ended

Bangladesh in India, 3 T20I Series, 2024

India 
221/9 (20.0)

vs

Bangladesh  
135/9 (20.0)

Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat Bangladesh by 86 runs

Live Updates
22:45 (IST) 9 Oct 2024
हमेशा भारत की पकड़ में रहा मैच

भारत ने 86 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और 3 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। ​​बुधवार शाम पहले भारत ने पावरप्ले के भीतर अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों को खो दिया। हालांकि, नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए 108 रन की शानदार साझेदारी की। उन्होंने अपनी साझेदारी के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। दोनों ने आउट होने से पहले अपने-अपने अर्धशतक जड़े। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने एक बेहतरीन कैमियो खेला और अंत में भारत 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रहा। जवाब में, बांग्लादेश ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और 7वें ओवर में 46/4 पर सिमट गया। महमूदुल्लाह ने एक मनोरंजक पारी खेली, लेकिन भारत ने दूसरे छोर से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया और खेल पर हमेशा मजबूत नियंत्रण बनाए रखा। स्कोरबोर्ड का दबाव बहुत अधिक था और मेहमान टीम इसके आगे झुक गई।

22:30 (IST) 9 Oct 2024
भारत ने जीता दूसरा टी20 मैच

नितीश रेड्डी 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर महमूदुल्लाह को रियान पराग के हाथों कैच कराया। महमूदुल्लाह के 39 गेंद में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मुस्तफिजुर बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, 20 ओवर के बाद बांग्लादेश 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने दूसरा टी20 मैच 86 रन से जीत लिया।

22:20 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: नितीश रेड्डी ने तंजीम को दिखाई पवेलियन की राह

नितीश रेड्डी 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर तंजीम हसन साकिब को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया!! नितीश की यह गेंद ऑफ लेंथ थी। तंजीम हसन ने नितीश के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन एरियल रूट लिया और लॉन्ग ऑफ पर हार्दिक पंड्या ने कैच लपक लिया। तंजीम 10 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह तस्कीन अहमद बल्लेबाजी के लिए आए। बांग्लादेश का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन है। महमूदुल्लाह के 35 गेंद में 39 रन हैं। वह अब तक 3 छक्के लगा चुके हैं। तस्कीन अहमद के 1 गेंद में 1 रन हैं।

22:11 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 117 रन

17 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 117 रन है। तंजीम हसन के 8 गेंद में 7 और महमूदुल्लाह के 32 गेंद में 37 रन हैं। महमूदुल्लाह अब तक 3 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया और अपनी टीम के स्कोर को 100 रन के पार करा दिया।

22:00 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने झटका अपना दूसरा विकेट

वरुण चक्रवर्ती 14वां ओवर लेकर आए। वरुण चक्रवर्ती की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने रिशाद हुसैन को कैच किया। रिशाद हुसैन ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ उछाला और हार्दिक पंड्या ने अपनी बाईं ओर दौड़ लगाई। डीप मिड-विकेट से दौड़कर उन्होंने बाउंड्री के सामने एक बेहतरीन कैच लपका। उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ी। बांग्लादेश एक बड़ी हार के कगार पर है। रिशाद हुसैन 10 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह तंजीम हसन साकिब बल्लेबाजी के लिए आए। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 7 विकेट पर 95 रन है।

21:53 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: मयंक यादव ने झटका छठा विकेट

मयंक यादव 12वां ओवर लेकर आए। मयंक यादव ने जेकर अली को वाशिंगटन सुंदर के हाथों बाउंड्री के पास कैच कराया!! मयंक यादव की यह गेंद मिडिल और लेग पर शॉर्ट बॉल थी। जेकर अली ने डीप स्क्वायर लेग की ओर पुल करने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े सुंदर ने अपने दाएं तरफ दौड़ते हुए एक बेहतरीन कैच पूरा किया। भारत सीरीज जीत के करीब पहुंच रहा है। जेकर अली 2 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे।

21:49 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: रियान पराग ने झटका पांचवां विकेट

रियान पराग ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज को आउट किया। मेहदी का कैच सब्सीट्यूट रवि बिश्नोई ने लिया!! बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत ने इस मैच पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया है। रियान पराग की यह गेंद ऑफ पर टप्पा खाई। मेहदी हसन मिराज ने इसे लॉन्ग-ऑफ की तरफ उछाला। वहां रवि बिश्नोई ने हाथों में सुरक्षित कर लिया। मेहदी हसन मिराज एक चौके की मदद से 16 गेंद में 16 रन बनाए।

21:39 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश का स्कोर 70/4

10 ओवर का खेल हो चुका है। बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 70 रन है। महमूदुल्लाह के 11 गेंद में 10 रन और मेहदी हसन मिराज के 14 गेंद में 15 रन हैं। बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 60 गेंद में 152 रन बनाने हैं।

21:28 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: अभिषेक ने तौहीद हृदोय को बोल्ड किया

अभिषेक शर्मा 7वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर तौहीद हृदोय को बोल्ड किया। वह 6 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह महमूदुल्लाह बल्लेबाजी के लिए आए। सात ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 46 रन है।

21:19 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर लिटन दास को बोल्ड कर दिया। लिटन दास 11 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिटन ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया। लिटन दास की जगह मेहदी हसन मिराज बल्लेबाजी के लिए आए। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन है। तौहीद हृदोय के 4 गेंद में 1 और मेहदी हसन मिराज के 2 गेंद में 1 रन हैं।

21:14 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: वाशिंगटन ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

वाशिंगटन सुंदर पांचवां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को डीप पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। नजमुल हुसैन शान्तो 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह तौहीद हृदोय बल्लेबाजी के लिए आए। पांच ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट पर 42 रन है।

21:05 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: अर्शदीप ने परवेज हुसैन को किया बोल्ड

अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को बोल्ड कर दिया। वह 12 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। परवेज की जगह नजमुल हुसैन शान्तो बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अगली 2 गेंद में 2 चौके लगाए। तीन ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है।

20:54 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: परवेज ने पहले ही ओवर में ठोके 3 चौके

बांग्लादेश के लिए परवेज हुसैन इमोन और लिटन दास ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। परवेज ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने 5वीं और छठी गेंद पर भी चौके लगाए। पहले ओवर से बांग्लादेश के खाते में 14 रन आए। सभी रन परवेज के बल्ले से आए।

20:46 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: रिंकू सिंह और नितीश रेड्डी ने खेली तूफानी पारियां

अंतिम ओवर में तीन विकेट और सिर्फ 8 रन के बावजूद भारत ने 221 रन बनाए। बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने नई गेंद के साथ अपनी गति में चतुराई से बदलाव किया और पावरप्ले के अंदर भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। 41/3 के स्कोर पर नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने पारी संभाली। नितीश रेड्डी ने धीमी शुरुआत की और अपनी पहली 13 गेंद पर सिर्फ 13 रन बनाए। उन्हें फ्री-हिट मिली और इसके बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। उन्होंने गियर बदले और स्पिनर्स के खिलाफ मजे के लिए छक्के लगाए और अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक दर्ज किया। मुस्तफिजुर की धीमी गेंद पर से पहले भारत 200 से अधिक के स्कोर पर थे।

20:42 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 221 रन

आखिरी ओवर रिशाद हुसैन लेकर आए। इस ओवर में भारत ने 3 विकेट (हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह) गंवाए और खाते में सिर्फ 8 रन आए। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए। अर्शदीप सिंह 2 गेंद में 6, वरुण चक्रवर्ती बिना खाता खोले और हार्दिक पंड्या के 19 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

20:34 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: रियान पराग का कैमियो खत्म

तंजीम हसन साकिब 19वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर रियान पराग ने महमूदुल्लाह को कैच थमा दिया।!! रियान पराग का कैमियो खत्म हुआ। साकिब की यह गेंद धीमी गति की बाउंसर थी। रियान पराग ने सीधा पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद को घुमाने के चक्कर में चूक गए। महमूदुल्लाह लॉन्ग-ऑन से आए और गेंद कैच करने में कोई गलती नहीं की। रियान पराग 2 छक्के की मदद से 6 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए।

20:26 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: जेकर अली ने लपका रिंकू सिंह का कैच

तस्कीन अहमद 17वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह को आउट किया। रिंकू सिंह का कैच जेकर अली ने लिया। तस्कीन अहमद की यह गेंद 120.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्लो और शॉर्ट थी। रिंकू सिंह ने जोरदार पुल किया। गेंद का अच्छा संपर्क हुआ लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर चली गई। तस्कीन का शानदार ओवर और उन्होंने 4-0-16-2 के प्रभावशाली आंकड़ों के साथ अपना खेल समाप्त किया! रिंकू सिंह ने 29 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

20:22 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: रिंकू सिंह ने ठोका पचासा

तंजीम हसन साकिब 16वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह छक्का लगाया। 138.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की यह गेंद थी। फुल टॉस थी। रिंकू सिंह गेंद को पैडल से दूर करने के लिए नीचे झुके। बैट के ऊपरी किनारे पर गेंद लगी और विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री रोप के पार चली गई। पावरप्ले के अंदर बल्लेबाजी करने आए रिंकू ने सिर्फ 26 गेंदों पर अर्धशतक बना लिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 182 रन है। रिंकू सिंह के 26 गेंद में 53 और हार्दिक पंड्या के 9 गेंद में 16 रन हैं।

20:11 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Score: तूफानी पचासा ठोक नितीश रेड्डी लौटे पवेलियन

मुस्तिफुजर रहमान 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे नितीश रेड्डी को स्क्वायर पर मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच कराया। नितीश रेड्डी 34 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी जगह हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 152 रन है।

20:07 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: 13 ओवर में भारत के 148 रन

नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने 46 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी की। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 148 रन है। मेहदी हसन मिराज 13वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर नितीश ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 100 रन की साझेदारी पूरी की।

20:02 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: नितीश रेड्डी की फिफ्टी पूरी

12 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है। तस्कीन अहमद 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर नितीश रेड्डी ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। उनके 50 रन सिर्फ 27 गेंद में आए। नितीश रेड्डी ने शुरुआती 13 गेंद में 13 रन (एक चौका) बनाए थे, जबकि अगली 14 गेंद में 37 रन (2 चौके, 4 छक्के) ठोक दिये।

19:51 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: 10 ओवर में भारत का स्कोर 101/3

दस ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन है। रिंकू सिंह के 14 गेंद में 26 और नितीश रेड्डी के 19 गेंद में 36 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। रिंकू सिंह ने अब तक 2 चौके 2 छक्के, जबकि नितीश रेड्डी ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

19:45 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: नितीश रेड्डी ने छक्के के बाद जड़ा चौका

नौ ओवर का खेल हो चुका है। नौवां ओवर महमूदुल्लाह लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद वाइड रही। चौथी गेंद नोबॉल रही। अगली गेंद पर नितीश रेड्डी ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने आउट नहीं दिया। बांग्लादेश ने DRS लिया। टीवी रिप्ले में गेंद पिचिंग आउट साइड स्टम्प थी, इसलिए अंपायर्स कॉल के चलते नितीश रेड्डी पवेलियन लौटने से बच गए। आखिरी गेंद नितीश रेड्डी ने चौका जड़ दिया। इस ओवर से भारत के खाते में 15 रन आए। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन है। रिंकू सिंह के 11 गेंद में 16 और नितीश रेड्डी के 16 गेंद में 23 रन हैं। आठ ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट 62 रन था। रिंकू सिंह के 9 गेंद में 14 और नितीश रेड्डी के 11 गेंद में 12 रन थे।

19:31 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: भारत को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

मुस्तफिजुर रहमान छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को मिड-ऑफ पर नजमुल हुसैन शान्तो के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार यादव एक चौके की मदद से 10 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुस्तफिज़ुर की यह गेंद 116.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट 45 रन है। रिंकू सिंह के 3 गेंद में 4 और नितीश कुमार रेड्डी के 5 गेंद में 7 रन हैं।

19:20 (IST) 9 Oct 2024
LIVE IND vs BAN, 2nd T20I: भारत के 4 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन

चार ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 29 रन है। सूर्यकुमार यादव के 5 गेंद में 3 रन हैं। नितीश रेड्डी ने अब तक एक गेंद खेली है, लेकिन अब तक उनका खाता नहीं खुला है।

19:17 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

तीसरे ओवर में भारत तस्किन हसन ने अभिषेक शर्मा को बोल्ड किया। तस्किन की गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। 11 गेंदों में 15 रन बनाकर अभिषेक लौट गई। पारी में तीन चौके भी लगाए।

19:11 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: संजू सैमसन आउट

दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन को पवेलियन लौटना पड़ा। सैमसन ने तस्कीन अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह मिड ऑफ पर शांतो को कैच थमा बैठे। उन्होंने 7 गेंदों में 10 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके भी जड़े।

19:06 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर मेहदी हसन मिराज ने डाला। उन्होंने पहले ओवर में 15 रन दिए। संजू सैमसन ने दो और अभिषेक शर्मा ने एक चौका लगाया।

18:37 (IST) 9 Oct 2024
India vs Bangladesh Live Score: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

18:36 (IST) 9 Oct 2024
IND vs BAN Live Cricket Score: ये है बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।