India vs Australia 4th ODI Cricket Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से इस मैच को जीत लिया और सीरीज को 2-2 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।  इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। वहीं, लंबे समय से खराब फार्म में दिख रहे धवन ने इस मैच में कमाल की पारी खेली और 143 रन बनाए जो वनडे करियर में उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं पहले विकेट के लिए रोहित के साथ दोनों बल्लेबाजों ने 193 रन जोड़े। रोहित शतक से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हो गए। इन कमाल  पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 359 रनों का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो माना जा रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा, जो बुमराह और भुवी के शुरुआती ओवर से दिखा भी जब दोनों ने दो विकेट चटकाए लेकिन इसके बाद ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच कमाल की शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में वापसी कराई। ख्वाजा अर्धशतक से चूक गए लेकिन हैंड्सकॉम्ब ने शतक जड़ा। वहीं, इसके बाद टर्नर ने कमाल 43 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दिला दी। सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है।

इस मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले थे। धोनी की जगह पंत तो रायडू की जगह केएल राहुल की वापसी हुई थी। जबकि चहल को जडेजा की जगह मौका दिया गया है और शमी की जगह भुवी इस मैच में नजर आ रहे थी।

 

Live Blog

21:35 (IST)10 Mar 2019
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच

एक मुश्किल व्राट लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टर्नर और हैंड्सकॉम्ब की आतिशी पारी के चलते इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है। सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गई है। 

21:24 (IST)10 Mar 2019
24 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को इतने रन

ऑस्ट्रेलिया के पकड़ में ये मैच पूरी तरह से आ गया है और अब 24 गेंदों में उसे जीत के लिए केवल 26 रन चाहिए। टर्नर ने इस मैच का रुख ही बदलकर रख दिया है। 

21:12 (IST)10 Mar 2019
6 ओवर में चाहिए इतने रन

आखिरी 36 गेंदों का खेल बचा है और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 62 रनों की जरूरत है। टर्नर खतरनाक अंदाज में खेल रहे हैं। 

20:55 (IST)10 Mar 2019
चहल ने की पहल

चहल ने हैंड्सकॉम्ब को आउट करके पहल कर दी है। 271 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को विकेटों का पंच लगा है। हैंड्सकॉम्ब 117 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

20:48 (IST)10 Mar 2019
आखिरी 60 गेंदों में चाहिए इतने रन

10 ओवर का खेल और बाकी है जबकि 359 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब केवल 98 रन चाहिए। टर्नर और हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी इस वक्त मैदान में हैं। 

20:35 (IST)10 Mar 2019
टर्नर आए हैं बल्लेबाजी करने

मैक्सवेल के आउट होने के बाद टर्नर आए हैं बल्लेबाजी करने के लिए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 78 गेंदों में 126 रन चाहिए। 

20:29 (IST)10 Mar 2019
84 गेंदों में भारत को चाहिए इतने रन

84 गेंदों का खेल और बचा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 130 रन चाहिए। मैक्सवेल और हैंड्सकॉम्ब दोनों ही शानदार लय में दिख रहे हैं। 

20:13 (IST)10 Mar 2019
बुमराह ने तोड़ी साझेदारी

हैंड्सकॉम्ब और ख्वजा के बीच शानदार साझेदारी पनप गई थी जो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही थी उसे बुमराह ने तोड़ दिया है। ख्वाजा 91 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

20:01 (IST)10 Mar 2019
भारत को विकेट की दरकार

ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच एक साझेदारी पनप रही है। भारत को इस साझेदारी को तोड़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 112 गेंदों में 179 रन चाहिए। 8 विकेट उसके सुरक्षित हैं।

19:48 (IST)10 Mar 2019
150 रनों की हुई साझेदारी

ख्वाजा-हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी के बीच 150 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। 28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 162 रन हो गया है। 

19:35 (IST)10 Mar 2019
25 ओवर के बाद का हाल

25 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी करते हुए 145 रन बना लिए हैं। ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब दोनों ही अच्छी लय में अर्धशतक जड़कर खेल रहे हैं। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 3359 रन बनाने होंगे। 

19:15 (IST)10 Mar 2019
20 ओवर के बाद का हाल

20 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। ख्वाजा और हैंड्सकांब के बीच एक बड़ी साझेदारी पनप रही है।

19:08 (IST)10 Mar 2019
अच्छी लय में दिख रहे ख्वाजा

शुरुआती दो झटके लगने के बाद ख्वाजा और हैंड्सकांब ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया है। 18 ओवर के बाद अब टीम का स्कोर 97 हो गया है। वहीं ख्वाजा ने एक शानदार अर्धशतक भी जड़ दिया है।

18:43 (IST)10 Mar 2019
50 रनों की हुई साझेदारी

दो विकेट गिरने के बाद ख्वाजा और हैंड्सकांब के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 62 रन हो गया है। 

18:32 (IST)10 Mar 2019
पहले पावरप्ले के बाद का हाल

10 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 359 के जवाब में 47 रन बना लिए हैं। ख्वाजा और हैंड्सकांब को एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। 

18:09 (IST)10 Mar 2019
4 ओवर के बाद का हाल

359 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की खराब शुरुआत हुई है और उसे दो झटके लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 21-2 है। बुमराह-भुवी ने कमाल की शुरुआत की है। 

17:59 (IST)10 Mar 2019
तीन ओवर के बाद का हाल

359 रनों के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। ख्वाजा और मार्श की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

17:51 (IST)10 Mar 2019
भुवी ने फिंच को किया आउट

भवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया है। कप्तान फिंच बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं। 

17:13 (IST)10 Mar 2019
बुमराह ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

बुमराह एक गेंद खेलने के लिए मैदान में आए थे और उन्होंने छक्का जड़ दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया है।

17:04 (IST)10 Mar 2019
49वें ओवर का हाल

इस ओवर में विजय शंकर सामने थे और रिचर्डसन के इस ओवर में उन्होंने भुवी के साथ मिलकर कुल 12 रन बनाए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भुवी का विकेट गिरा। भारत का स्कोर अभी 344 रन है।

16:50 (IST)10 Mar 2019
24 गेंदें और बाकी

24 गेंदों का खेल और बाकी है। भारत का स्कोर अभी 317 रन है। देखना होगा कि विजय शंकर और जाधव इसको कितना आगे लेकर जाते हैं। 

16:43 (IST)10 Mar 2019
45वें ओवर का हाल

45वां ओवर जेम्पा लेकर आए थे और इस ओवर में पंत ने कुल 11 रन बटोरे हैं। भारत का स्कोर अब 313 पर पहुंच गया है। देखना होगा कि भारत 5 ओवर में कितने  और रन बटोरती है।

16:34 (IST)10 Mar 2019
केएल राहुल हुए आउट

296 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है। जेम्पा ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया है। केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

16:22 (IST)10 Mar 2019
पंत आए हैं बल्लेबाजी करने

विराट कोहली के आउट होने के बाद अब ऋषभ पंत और केएल राहुल से उम्मीदें होंगी कि वो भारत का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाएं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 267 रन है।

16:10 (IST)10 Mar 2019
विराट आए हैं बल्लेबाजी करने

शिखर धवन की धमाकेदार 143 रनों की पारी के बाद अब विराट कोहली मैदान में आए हैं। केएल राहुल और उनपर जिम्मेदारी होगी कि वो रनों की रफ्तार कम न होने दें। 

16:05 (IST)10 Mar 2019
250 के पार इंडिया

एक विकेट खोकर भारत ने 38वें ओवर में 250 के आकड़े को पार कर लिया है। शिखऱ धवन कमाल की लय में दिख रहे हैं। 

15:50 (IST)10 Mar 2019
शिखर धवन का एक और छक्का

शतक जड़ने के बाद धवन काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। 35वां ओवर लेकर मैक्सवेल आए थे और धवन ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा। भारत का स्कोर अब 222-1 है।

15:40 (IST)10 Mar 2019
केएल राहुल आए हैं

रोहित शर्मा 95 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह केएल राहुल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। विराट नहीं आए हैं।

15:31 (IST)10 Mar 2019
30 ओवर के बाद का हाल

रोहित-धवन के कमाल अर्धशतक के चलते भारत ने 30 ओवर में बिना विकेट गंवाए 182 रन बना लिए हैं। रोहित 91 बनाकर खेल रहे तो धवन 89 बनाकर खेल रहे हैं। 

15:14 (IST)10 Mar 2019
150 के पार टीम का स्कोर

26वां ओवर फिंच लेकर आए बैं और भारतीय बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया है। रोहित-धवन अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

15:07 (IST)10 Mar 2019
रोहित ने जड़ा दूसरा छक्का

24वें ओवर में रोहित के बल्ले से दूसरा छक्का देखने को मिला है। अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित आक्रामक लय में दिख रहे हैं। भारत का स्कोर अब 145 पर पहुंच गया है।

14:59 (IST)10 Mar 2019
रोहित ने जड़ा अर्धशतक

जाम्पा ने पिछले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था, लेकिन आज उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर नहीं आ रही है। रोहित ने जाम्पा की गेंद पर सिंगल लेकर वनडे करियर का अपना 40वां अर्धशतक पूरा किया। 

14:43 (IST)10 Mar 2019
हुई शतकीय साझेदारी

रोहित-धवन के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 बार इन दोनों बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा रन जोड़े हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब 103 रन हो गया है।

14:31 (IST)10 Mar 2019
15 ओवर के बाद का हाल

15 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 92 रन बना लिए हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे हैं। धवन अर्धशतक जड़ चुके हैं तो रोहित धीरे-धीरे उसके नजदीक जा रहे हैं। 

14:24 (IST)10 Mar 2019
धवन ने जड़ा कमाल का अर्धशतक

14वें ओवर का खेल चल रहा है और धवन ने कमाल का अर्धशतक जड़ा है। और लय में दिख रहे हैं। भारत का स्कोर अब 80 पर पहुंच गया है। 

14:14 (IST)10 Mar 2019
अर्धशतक के करीब धवन

अब शिखर धवन और रोहित शर्मा दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं और 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69 रन है। धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 

14:06 (IST)10 Mar 2019
मैक्सवेल का पहला ओवर रहा मेडन

9वां ओवर लेकर ग्लेन मैक्सवेल आए थे और ये ओवर रोहित के सामने मेडन रहा। भारत का स्कोर अभी 48 रन है। 

13:59 (IST)10 Mar 2019
7 ओवर के बाद का हाल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित-धवन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है और 7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 38 पर पहुंचा दिया है। खास बात है कि धवन बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। वो 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

13:50 (IST)10 Mar 2019
अच्छी लय में दिख रहे धवन

पिछले कई वनडे मैच में धवन का बल्ला खामोश रहा था और उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठ रहा था लेकिन इस मैच में वो अच्छी लय में दिख रहे हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब 23 रन है। धवन 21 बनाकर खेल रहे हैं।

13:46 (IST)10 Mar 2019
भारत ने की संभली हुई शुरुआत

4 ओवर का  खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने 13 रन बनाए हैं। अच्छी बात है कि रनों की रफ्तार भले ही कम हो लेकिन रोहित-धवन ने संभलकर खेल रहे हैं।