Asia Cup Rising Stars 2025, India A vs United Arab Emirates Cricket Scorecard LIVE: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए का सामना यूएई से हो रहा है। यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी जितेश शर्मा संभाल रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया और इंडिया ए को तेज शुरुआत दिलाई।

IND A vs UAE Live Streaming Asia Cup Rising Stars 2025: Watch Here

भारतीय फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर थीं और उन्होंने वैसा ही किया और भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा और पॉवरप्ले में 20 गेंद पर 58 रन ठोक दिए। इंडिया ए ने पहले 6 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए। प्रियांश आर्या 10 रन बनाकर रनआउट हुए थे। इसके बाद 32 गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया।

IND vs SA: 57 पर गिरा पहला विकेट, 159 पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका; जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंडिया ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा।

शुभमन गिल ने बदली भारत की 93 साल पुरानी टेस्ट परंपरा, 1932 से 2025 तक कभी नहीं हुआ था ऐसा

यूएई: अलिशान शराफु (कप्तान), सैय्यद हैदर (विकेटकीपर), सोहैब खान, मयंक राजेश कुमार, हर्षित कौशिक, आयान खान, मुहम्मद अरफान, अहमद तारिक, मुहम्मद फराजुद्दीन, मुहम्मद जवादुल्लाह, रोहिद खान।

Live Updates
17:46 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव का रिकॉर्ड शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर शतक लगाकर तूफान मचा दिया है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने में ऋषभ पंत की बराबरी की तो रोहित शर्मा और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 35 गेंद पर आईपीएल में शतक लगाया था। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 149/1

17:42 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव शतक के नजदीक

वैभव सूर्यवंशी ने भीषण तूफान लाते हुए अपनी बल्लेबाजी से दोहा में सबके होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने 30 गेंद पर ही 98 रन ठोक दिए हैं। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 142 रन बना लिए हैं। अब वह शतक से बस 2 रन दूर हैं।

17:32 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: 7 ओवर में स्कोर 100 पार

इंडिया का स्कोर 6.5 ओवर में ही 100 के पार पहुंच गया है। वैभव सूर्यवंशी 22 गेंद पर 72 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 109 रन हो गया है। उपकप्तान नमन धीर भी 13 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:26 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी का 17 गेंद पर अर्धशतक पूरा

वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए धमाल मचा दिया। उन्होंने 17 गेंद पर अपना अर्धशतक चौका लगाकर पूरा किया। उनकी इस तूफानी पारी से इंडिया ए को भयंकर शुरुआत मिली। वह 20 गेंद पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसकी बदौलत टीम ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में बनाए 82/1

17:22 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव अर्धशतक के करीब

वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद पर 48 रन बना चुके हैं और अपने अर्धशतक के करीब भी आ गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 71 रन हो गया है।

17:17 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: भारत का स्कोर 50 पार

भारतीय टीम का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। पहली 22 गेंद पर ही टीम का अर्धशतक पूरा हो गया था। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 28 रन ठोक चुके हैं। वहीं उपकप्तान नमन धीर 9 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:13 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी का तूफान

वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 28 रन बना चुके हैं और ताबड़तोड़ शुरुआत उन्होंने भारत ए को दिलाई है। पहले तीन ओवर में ही उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगा दिए हैं। भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 43/1

17:09 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: प्रियांश आर्या लौटे पवेलियन

प्रियांश आर्या 10 रन बनाकर रनआउट हुए और पवेलियन लौट गए। अहमद तारिक ने डायरेक्ट हिट मारकर उन्हें पवेलियन भेजा। इंडिया ए का स्कोर 2 ओवर के बाद 22/1

17:06 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की पहली बाउंड्री

पहली गेंद पर कैच छूटा उसके बाद तीसरी गेंद पर दूसरे ओवर में सूर्यवंशी ने अपनी पहली बाउंड्री लगाई। उन्होंने शॉट पहली गेंद से ही खेलना शुरू कर दिए हैं।

17:02 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: पहली गेंद पर छूटा सूर्यवंशी का कैच

वैभव सूर्यवंशी ने मैच की पहली गेंद फेस की लेकिन उनका पहली गेंद पर ही कैच छूट गया और बाल-बाल वह बच गए। जबकि प्रियांश आर्या ने चौके के साथ अपना खाता खोला। फिर उन्होंने अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0

16:50 (IST) 14 Nov 2025
LIVE IND A vs UAE: इंडिया ए की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा।

16:49 (IST) 14 Nov 2025
LIVE: यूएई की प्लेइंग 11

अलिशान शराफु (कप्तान), सैय्यद हैदर (विकेटकीपर), सोहैब खान, मयंक राजेश कुमार, हर्षित कौशिक, आयान खान, मुहम्मद अरफान, अहमद तारिक, मुहम्मद फराजुद्दीन, मुहम्मद जवादुल्लाह, रोहिद खान।

16:40 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान जितेश शर्मा ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी यूएई की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरेगी।

16:34 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: 5 बजे शुरू होगा लाइव एक्शन

इस मुकाबले का लाइव एक्शन शाम 5 बजे से शुरू होगा। अभी मैच के टॉप पर कोई अपडेट नहीं आया है। टॉस की जानकारी आते ही आपको साझा की जाएगी। वहीं टीम इंडिया और यूएई की टीमें मैदान पर आ चुकी हैं क्योंकि इस मैदान पर खेला गया पहला मुकाबला पाकिस्तान ए और ओमान के बीच पूरा हो चुका है।

15:53 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: पाकिस्तान ए ने ओमान को हराया

पाकिस्तान ए की टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले मैच में 40 रन से हरा दिया है। ग्रुप ए का यह पहला मैच था। इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान शाहीन्स ने 220 रन बनाए थे। जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई।

15:52 (IST) 14 Nov 2025

LIVE IND A vs UAE: कुछ ही देर में टॉस?

इंडिया ए और यूएई के बीच होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के दूसरे मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार अब से करीब 40 मिनट बाद शाम 4.30 बजे होगा।

15:42 (IST) 14 Nov 2025

IND vs SA: 57 पर गिरा पहला विकेट, 159 पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका; जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा

India vs South Africa 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम 55 ओवर खेलकर 159 रन पर ही ढेर हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। …पूरी जानकारी
15:31 (IST) 14 Nov 2025

अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड समेत इन्हें रिटेन कर सकती है SRH; सचिन, शमी, क्लासेन की छुट्टी लगभग तय

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के लिए हैदराबाद फ्रेंचाइजी अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। …अधिक जानकारी
15:06 (IST) 14 Nov 2025

ग्रुप ए और ग्रुप बी में कौन-कौन सी टीमें?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लीग चरण के लिए चार-चार टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं। इंडिया ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान शाहीन्स, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। साथ ही ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हॉन्गकॉन्ग और श्रीलंका ए की टीमें शामिल हैं।

15:05 (IST) 14 Nov 2025

IND A vs UAE: एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए भारत का लीग चरण का शेड्यूल

  • इंडिया ए बनाम यूएई, 14 नवंबर (शाम 5 बजे IST)
  • इंडिया ए बनाम पाकिस्तान शाहीन्स, 16 नवंबर (रात 8 बजे IST)
  • इंडिया ए बनाम ओमान, 18 नवंबर (रात 8 बजे IST)
  • 14:32 (IST) 14 Nov 2025
    इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

    प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, नेहल वढेरा, जितेश शर्मा (कप्तान, विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, सुयश शर्मा/यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजयकुमार वैश्य।

    14:28 (IST) 14 Nov 2025

    IND vs SA: “बौना भी तो है ये…,” जसप्रीत बुमराह ने टेम्बा बावुमा को दी गाली; सोशल मीडिया पर Video वायरल

    जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के पहले दिन गेंद से जलवा दिखाया। वहीं उनका एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के लिए बौना शब्द इस्तेमाल करते हुए और अपशब्द कहते सुनाई दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। …पूरी जानकारी
    14:27 (IST) 14 Nov 2025

    IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी-प्रियांश आर्या ओपनर, जितेश शर्मा की कप्तानी में यूएई को हराने उतरेगी इंडिया की टीम

    IND A vs UAE: यूएई के खिलाफ इंडिया ए एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में अपना पहला मैच खेलेगी। इस मैच में पारी की शुरुआत वैभव के साथ प्रियांश कर सकते हैं। …अधिक जानकारी
    14:26 (IST) 14 Nov 2025

    आईपीएल के युवा सितारों पर होगी नजर

    इस मैच में इंडिया ए की कमान जितेश शर्मा के हाथों में होगी और उनकी कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, नमन धीर, सुयश सर्मा जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपने को साबित किया हुआ है , अब इस मंच पर इनके ऊपर नजरें होंगी।

    14:22 (IST) 14 Nov 2025

    वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?

    वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारत की ए टीम में मौका मिला है। इससे पहले वह अंडर 19 भारतीय टीम के लिए कमाल कर चुके हैं। अब उनके लिस्ट ए परफॉर्मेंस पर सभी की नजरें होंगी। इस मुकाबले में वह इंडिया ए के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

    14:22 (IST) 14 Nov 2025

    कब शुरू होगा मैच?

    इस मुकाबले की भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरुआत होगी। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस मैच का टॉस शाम 4.30 बजे (IST) होगा। यह मुकाबला कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा।

    14:21 (IST) 14 Nov 2025

    नमस्कार

    नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में, इस ब्लॉग में आपको इंडिया ए बनाम यूएई के एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में होने वाले मैच के सभी अपडेट्स जानने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इस ब्लॉग में आप खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य खबरों के लिए भी जुड़ सकते हैं।