इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच तीन अनौपचारिक वनडे सीरीज का पहला मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 286 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे इंडिया ए की टीम ने 49.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND A vs SA A: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका 17वां लिस्ट ए शतक; क्या श्रेयस अय्यर की जगह मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

भारत के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने 117 रन की पारी खेली। उसके बाद अंत में नितीश कुमार रेड्डी 26 गेंद पर 37 और निशांत सिंधू 26 गेंद पर नाबाद 29 रन ने भारत को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया। एक समय भारत का जरूरी रन रेट 7 के पार था लेकिन नितीश और निशांत ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।

अभिषेक-पराग फ्लाप, इशान किशन भी फेल; ऋतुराज का शतक, हर्षित राणा ने छक्का लगाकर दिलाई इंडिया ए को जीत

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी साउथ अफ्रीका ए की टीम की बात करें तो उसकी शुरुआत डगमगा गई थी और 53 रन पर पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन तीनों ने ही अर्धशतक लगाए। डियान फॉरेस्टर 83 गेंद में 77, डेलानो पोटगीटर 105 गेंद में 90 और ब्योर्न फोर्टुइन 56 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों की मदद से साउथ अफ्रीका ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बनाए।

IPL 2026: शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में शामिल, गुजरात के ऑलराउंडर की भी हार्दिक पंड्या की टीम में एंट्री

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत संधू, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे थे। भारत की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, इशान किशन और रियान पराग कुछ खास नहीं कर पाए। तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए लेकिन धीमी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 58 रन की पारी खेली थी। ऋतुराज के शतक और अंत में नितीश-निशांत की पारी से भारत ने जीत दर्ज की। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 16 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

टॉप 4 में से 3 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 53 पर गिरे 5 विकेट; फिर भी साउथ अफ्रीका ने इंडिया ए को दिया 286 का लक्ष्य

Live Updates
11:42 (IST) 14 Nov 2025

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC ने सुनाई सजा, कप्तान बनते ही शाहीन अफरीदी को झटका

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मुकाबला 14 नवंबर को होगा और उससे पहले आईसीसी ने शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को सजा सुनाई है। ...अधिक जानकारी
22:27 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: ऋतुराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

117 रन की जरूरी और मैच विनिंग पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने लिस्ट ए करियर का 17वां शतक लगाया और चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए दावेदारी भी ठोकी। वह इस सीरीज में इंडिया ए के उपकप्तान भी हैं।

22:18 (IST) 13 Nov 2025

IND A vs SA A: अभिषेक-पराग फ्लाप, इशान किशन भी फेल; ऋतुराज का शतक, हर्षित राणा ने छक्का लगाकर दिलाई इंडिया ए को जीत

इंडिया ए की टीम ने साउथ अफ्रीका ए को पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच अब 16 नवंबर को खेला जाएगा। ...पूरी जानकारी
21:47 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: हर्षित राणा ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

भारत की ए टीम ने साउथ अफ्रीका ए को पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने 117 रन की पारी खेली। सीरीज का दूसरा मैच अब 16 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आखिरी ओवर में हर्षित राणा ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 49.3 ओवर में भारत ने 286 रनों के लक्ष्य को पार किया और 290 रन 6 विकेट खोकर बना लिए।

21:24 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: आखिरी चार ओवर्स बाकी

46 ओवर में भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 261 रन बना लिए हैं। नितीश कुमार रेड्डी 16 गेंद पर 24 और निशांत सिंधू 16 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर यानी 24 गेंद पर भारत को 25 रनों की जरूरत है जीत के लिए।

21:23 (IST) 13 Nov 2025

IND A vs SA A: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका 17वां लिस्ट ए शतक; क्या श्रेयस अय्यर की जगह मिलेगा टीम इंडिया में मौका?

ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में 117 रनों की पारी खेली। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी टीम इंडिया में एंट्री की मांग करने लगे। श्रेयस अय्यर की चोट उनके लिए वरदान बन सकती है। ...पूरी जानकारी
21:05 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: भारत की आधी टीम आउट

भारत की आधी टीम 219 रन पर पवेलियन लौट गई है। ऋतुराज गायकवाड़ को भी 117 के स्कोर पर टियान वान वुरेन ने पवेलियन भेजा। भारतीय टीम को अभी जीत के लिए 54 गेंद पर 67 रन और चाहिए हैं। नितीश कुमार रेड्डी और निशांत सिंधु क्रीज पर मौजूद हैं।

21:00 (IST) 13 Nov 2025
IND-A vs SA-A LIVE: इशान किशन आउट

भारतीय टीम को इशान किशन के रूप में चौथा झटका लगा है। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ 115 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि भारत को आखिरी 10 ओवर यानी 60 गेंद पर 71 रनों की जरूरत है। फोर्टुइन ने किशन को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

20:47 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ का शतक पूरा

भारत की ए टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में शतक जड़ा है। 286 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की उम्मीदें उन्होंने ओपनिंग से बनाए रखी हैं। अब उनसे फैंस चाहेंगे कि वह जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। उनके साथ इशान किशन क्रीज पर हैं। भारत ए का स्कोर 193/3

20:33 (IST) 13 Nov 2025

टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर की एंट्री, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का दावा

पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे को बचाने के लिए सीधे हस्तक्षेप किया। मोहसिन नकवी ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत करने का दावा किया। ...यहां पढ़ें
20:26 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: तिलक वर्मा 39 रन पर आउट

इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा 58 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत को 175 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। भारत को अब 100 गेंद पर 111 रन चाहिए हैं और जरूरी रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ 92 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:05 (IST) 13 Nov 2025
IND-A vs SA-A LIVE: स्कोर 150 पार

भारतीय टीम का स्कोर 30 ओवर के बाद 150 के पार पहुंच चुका है। कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर डटे हैं। गायकवाड़ 84 और तिलक 30 रन बना चुके हैं। 30 ओवर के बाद भारत ने 158 रन बनाए हैं। बची हुई 120 गेंद यानी 20 ओवर में भारत को 128 रन और बनाने हैं।

19:52 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: भारत का जरूरी रन रेट 6 के पार

भारतीय टीम का स्कोर 25 ओवर के बाद 2 विकेट पर 130 रन है। कप्तान तिलक वर्मा 30 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 86 गेंद पर अभी तक 73 रन बनाए हैं। भारत को अब 150 गेंद पर 156 रन जीत के लिए चाहिए हैं। जरूरी रन रेट 6 के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाजों को थोड़ी रफ्तार पकड़नी होगी।

19:32 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: भारतीय पारी के 20 ओवर पूरे

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। कप्तान तिलक वर्मा 8 और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को 180 गेंद पर 178 रनों की जरूरत है। अभिषेक शर्मा और रियान पराग पवेलियन लौट चुके हैं।

19:23 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं कप्तान तिलक वर्मा भी उनके साथ क्रीज पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और रियान पराग के रूप में दो झटके लग चुके हैं।

19:13 (IST) 13 Nov 2025

IND vs SA 1st Test Playing 11: यशस्वी-राहुल ओपनर, ध्रुव जुरेल खेलेंगे कितने नंबर पर? ये हैं भारत-साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

India vs South Africa 1st Test Kolkata Probable Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट 14 नवंबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम दो पेसर और तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है। ध्रुव जुरेल का ऋषभ पंत के साथ खेलना कंफर्म माना जा रहा है। ...पूरी जानकारी
19:11 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारतीय टीम का स्कोर अभिषेक शर्मा और रियान पराग के विकेट के बाद 90 रन हो चुका है। कप्तान तिलक वर्मा भी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 286 रन की जरूरत है।

19:04 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: रियान पराग भी आउट

भारतीय टीम को 86 पर दूसरा झटका लगा है। रियान पराग 8 रन पर टियान वान वुरेन का शिकार बने। इससे पहले अभिषेक शर्मा को फोर्टुइन ने पवेलियन भेजा था। कप्तान तिलक वर्मा अब क्रीज पर आए हैं। वहीं उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टिके हुए हैं।

18:48 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: अभिषेक शर्मा आउट

भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत के बाद अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। ब्योर्न फोर्टुइन ने उन्हें 31 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 25 गेंदों की इस पारी में अभिषेक ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ 33 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने अब रियान पराग आए हैं। 10 ओवर के बाद भारत ए स्कोर 64/1

18:41 (IST) 13 Nov 2025

IPL 2026: शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में शामिल, गुजरात टाइटंस के धाकड़ ऑलराउंडर की भी नीता अंबानी की फ्रेंचाइजी में एंट्री

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ लिया है। आगामी सीजन से पहले यह सबसे बड़ी ट्रेड अभी तक सामने आई है। साथ ही गुजरात टाइटंस का एक ऑलराउंडर भी एमआई का हिस्सा बन गया है। ...पूरी जानकारी
18:35 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने 7 ओवर में बनाए 44 रन

भारतीय पारी के 7 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 44 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 22 गेंद में 20 और अभिषेक शर्मा के 20 गेंद में 24 रन हैं। भारत को अभी जीत के लिए 242 रन की जरूरत है।

18:14 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने पहले ओवर में बनाए 9 रन

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका की ओर से त्शेपो मोरेकी पहला ओवर लेकर आए। पहले ओवर से भारत के खाते में कुल 9 रन आए। ऋतुराज गायकवाड़ ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। अभिषेक शर्मा ने भी चौके से अपना खाता खोला।

17:45 (IST) 13 Nov 2025

IND A vs SA A: टॉप 4 में से 3 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 53 पर गिरे 5 विकेट; फिर भी साउथ अफ्रीका ने इंडिया ए को दिया 286 का लक्ष्य

India A vs South Africa A 1st Unofficial ODI: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच पहला अनाधिकारिक वनडे राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में 53 रन पर आधी टीम खोने के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम ने 285 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। प्रोटियाज के टॉप 4 में से तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए थे। ...यहां पढ़ें
17:40 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ए ने 50 ओवर में बनाए 285 रन

हर्षित राणा 50वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली और चौथी गेंद पर क्रमशः ब्योर्न फोर्टुइन और त्शेपो मोरेकी के विकेट झटके। ब्योर्न फोर्टुइन 56 गेंद में 8 चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत संधू, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया।

17:20 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: ब्योर्न फोर्टुइन का पचासा पूरा

ब्योर्न फोर्टुइन ने 47वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान सात चौके लगाए। टियान वान वुरेन के 8 गेंद में 5 रन हैं। साउथ अफ्रीका ए का स्कोर: 266/7 (47.2 Ov)

17:14 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को लगा सातवां झटका

साउथ अफ्रीका को 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर सातवां झटका लगा। डेलानो पोटगिएटर 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी 105 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। आउट होने से पहले उन्होंने ब्योर्न फोर्टुइन के साथ 83 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। डेलानो पोटगिएटर की जगह टियान वान वुरेन बल्लेबाजी के लिए। ब्योर्न फोर्टुइन ने 46 गेंद में सात चौके की मदद से 49 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 46.2 ओवर में 7 विकेट पर 260 रन है।

साउथ अफ्रीका ए का स्कोर: 260/7 ( 46.2 ओवर | रन रेट : 5.63)

16:51 (IST) 13 Nov 2025

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट की संभावित प्लेइंग 11 से लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम-पिच रिपोर्ट तक, जानिए सब कुछ

IND vs SA 1st Test Kolkata Live Streaming, Probable Playing 11, Pitch Report, Weather Forecast All Details: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। ...अधिक जानकारी
16:50 (IST) 13 Nov 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने 41 ओवर में बनाए 217 रन

साउथ अफ्रीका की पारी के 41 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 41 ओवर में 6 विकेट पर 217 रन है। डेलानो पोटगिएटर ने 92 गेंद में 10 चौके की मदद से 76 रन और ब्योर्न फोर्टुइन ने 31 गेंद में दो चौके की मदद से 22 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 57 गेंद में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें पोटगिएटर ने 22 (31 गेंद) और ब्योर्न फोर्टुइन ने 25 रन (26 गेंद) का योगदान दिया है।

साउथ अफ्रीका ए का स्कोर: 217/6 ( 41.0 ओवर | रन रेट : 5.29)

16:26 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: स्कोर 200 पार

साउथ अफ्रीका ए का स्कोर एक वक्त 53 रन पर 5 विकेट था और अब 200 के पार पहुंच गया है और चार विकेट अभी भी बाकी हैं। डेलानो पोटगीटर 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। फोर्टुइन भी 16 गेंद पर 16 रन बना चुके हैं। 36.2 ओवर के बाद स्कोर है 201/6

16:22 (IST) 13 Nov 2025

IND-A vs SA-A LIVE: अर्शदीप सिंह की पिटाई

डेलानो पोटगीटर ने अब अपनी पारी में रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने 35वें ओवर में अर्शदीप सिंह को आड़े हाथों लिया और दो चौके लगा दिए। वह 78 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब इस पारी के अंतिम 15 ओवर्स बाकी हैं। 35 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ए का स्कोर 191/6