DCW vs RCBW LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला है। नवी मुंबई में इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला है। आरसीबी की नजरें जीत का चौका लगाने पर होंगी। वहीं दिल्ली को दूसरी जीत का इंतजार है।
आरसीबी ने अभी तक अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं और टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दोनों मैच हारी थी। उसके बाद तीसरे मुकाबले में दिल्ली यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर आई है। आज के मुकाबले में दोनों दोस्त आमने-सामने हैं। जेमिमा और स्मृति फील्ड के बाहर अच्छा बॉन्ड भी शेयर करती हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नु मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, लूसी हैमिल्टन।
Women's Premier League, 2026
Delhi Capitals
86/6 (9.4)
Royal Challengers Bengaluru
Play In Progress ( Day – Match 11 )
Royal Challengers Bengaluru elected to field
दिल्ली को लगा छठा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है। नादिन डी क्लर्क ने मिन्नू मणि को भेजा पवेलियन। एक छोर पर शेफाली वर्मा डटी हैं लेकिन उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली का स्कोर 74/6
SL U19 vs JAP U19: श्रीलंका के बैटर का कमाल, खेली अंडर 19 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी पारी; बना डाले 192 रन
दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम 69 रन पर पवेलियन लौट गई है। प्रेमा रावत ने अपने पहले ओवर में ही निकी प्रसाद को 12 के स्कोर पर आउट किया। पांचवें विकेट के लिए शेफाली और निकी के बीच 59 रन की पार्टनरशिप हुई थी। दिल्ली ने 10 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
शेफाली वर्मा की धुआंधार बैटिंग
शेफाली वर्मा ने 21 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं। वह पहले चार विकेट के बाद धुआंधार बैटिंग कर रही हैं और उन्होंने दिल्ली की पारी को संभाला है। 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 60/4
गौतमी ने छोड़ा आसान कैच
श्रेयंका पाटिल के पहले ओवर की पहली गेंद पर गौतमी नाइक ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया। उन्होंने निकी प्रसाद को 1 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया। दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट सकती थी। अगली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स के 10 रन पर 4 विकेट के बाद शेफाली वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। उन्होंने 13 गेंद पर 24 रन बना दिए हैं। वह दो छक्के और दो चौके अभी तक लगा चुकी हैं।
सयाली सतघरे ने झटके बैक टू बैक दो विकेट
लॉरेन बेल के बाद अपना पहला मैच खेलने उतरीं सयाली सतघरे ने कमाल किया और अपने पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट झटके। उन्होंने पहले जेमिमा को आउट किया उसके बाद मारिजान कैप को पहली गेंद पर पवेलियन भेज दिया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10/4
जेमिमा रोड्रिग्स 4 रन पर आउट
लॉरेन बेल के पहले ओवर में दो विकेट के बाद सयाली सतघरे ने अपने पहले ओवर में ही जेमिमा रोड्रिग्स को पवेलियन भेजा। दिल्ली का स्कोर 10/3
लॉरेन बेल की शानदार शुरुआत
लॉरेन बेल ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने अपने पहले ओवर में लिजेल ली को 4 रन पर आउट किया। उसके बाद बेल ने लॉरा वोल्वार्ट को शून्य पर आउट कर दिया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6/2
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नु मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, लूसी हैमिल्टन।
आरसीबी की प्लइंग 11 में 3 बदलाव
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल।
आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला है। नवी मुंबई में इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला है।
यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को हराया
आज के पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराया। लगातार तीन दिन में दूसरी बार यूपी ने मुंबई को मात दी। मुंबई इंडियंस की पांच मैचों में तीसरी हार थी। वहीं यूपी वॉरियर्स ने भी पांच में से दो मुकाबले जीते हैं।
Video: हरलीन देओल ने लगाई बेहतरीन छलांग, कैच देख सभी हुए हैरान; मुंबई इंडियंस की बैटर को नहीं हुआ विश्वास
IND U19 vs BAN U19: वैभव-अभिज्ञान के अर्धशतक, आयुष-विहान फ्लाप; बांग्लादेश के सामने 238 पर सिमटी टीम इंडिया
जेमिमा रोड्रिग्स का भी नहीं चला बल्ला
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का भी बल्ला अभी तक इस सीजन खामोश रहा है। उन्होंने तीन पारियों में 37 रन ही बनाए हैं। उन्होंने 21,15, 1 रन की पारियां खेली हैं।
स्मृति मंधाना का बल्ला खामोश
स्मृति मंधाना ने पिछली तीन पारियों में इस सीजन 70 रन बनाए हैं। उन्होंने 18, 47 नाबाद और 5 रन की पारियां खेली हैं। उनका बल्ला खामोश रहा है और कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स का बेहतरीन रिकॉर्ड
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेहतरीन है। दोनों टीमें सात मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें से पांच मुकाबले दिल्ली और दो मुकाबले बेंगलुरु ने जीते हैं।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ/जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेल हेनरी, मारिजान कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नु मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
शनिवार यानी आज के दिन विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन का दूसरा और आखिरी डबल हेडर है। पहला मैच मुंबई और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। दूसरे मैच में आरसीबी और दिल्ली आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा और मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
दिल्ली को मिली सिर्फ एक जीत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले दो मैच इस सीजन में गंवाए थे। वहीं पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली की टीम 7 विकेट से जीत दर्ज करके आई है। दिल्ली ने अभी तक तीन में से एक मैच जीता है और अब उसे दूसरी जीत का इंतजार है।
आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक
आरसीबी की टीम अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर आई है। शुक्रवार को ही आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की थी। कप्तान स्मृति मंधाना की नजरें अब जीत के चौके पर होंगी।
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 11वें मैच (दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी) मुकाबले के लाइव स्कोर अपडेट जानने को मिलेंगे। वहीं खेल जगत की अन्य खबरों के लिए भी आप इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहे सकते हैं।
