इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 46वें मैच में रविवार (27 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.3 ओवर 4 विकेट पर 165 रन बनाए।
IPL 2025 RR vs GT LIVE Score: Watch Here
दिल्ली का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ा।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
162/8 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
165/4 (18.3)
Match Ended ( Day – Match 46 )
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 6 wickets
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैच में 7 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर। दिल्ली कैपिटल्स तीसरी हार के साथ चौथे नंबर पर। बेंगलुरु को अगला मैच 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। दिल्ली कैपिटल्स को 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने 28, फाफ डुप्लेसिस ने 22, करुण नायर ने 4, केएल राहुल ने 41, अक्षर पटेल ने 15, ट्रिस्टन स्टब्स ने 34, आशुतोष शर्मा ने 2, विपराज निमग ने 12 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। यश दयाल और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंद पर 73 और विराट कोहली ने 47 गेंद पर 51 रन बनाए। जैकब बेथेल 12 और रजत पाटीदार 6 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले आउट हुए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 2 और दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिए।
बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को मौका मिला। दिल्ली की प्लेइंग 11 में फाफ डुप्लेसिस की वापसी हुई। दोनों टीमों के बीच इस सीजन पहले एक मुकाबला हो चुका है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली को जीत मिली थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंद पर 73 और विराट कोहली ने 47 गेंद पर 51 रन बनाए। जैकब बेथेल 12 और रजत पाटीदार 6 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले आउट हुए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 2 और दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। क्रुणाल पंड्या 73 और टिम डेविड 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु 6 जीत के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची।
विराट कोहली आउट हो गए हैं। उन्होंने 51 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा को विकेट मिला। क्रुणाल पंड्या 73 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 17.5 ओवर में 4 विकेट 145 रन। जीत के लिए 13 गेंद पर 18 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 26 रन चाहिए। क्रुणाल पंड्या 67 और विराट कोहली 50 रन बनाकर क्रीज पर। 79 गेंद 111 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 49 रन चाहिए। क्रुणाल पंड्या 53 और विराट कोहली 41 रन बनाकर क्रीज पर। 67 गेंद पर 88 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 70 रन चाहिए। क्रुणाल पंड्या 39 और विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर। 55 गेंद पर 67 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन बनाए। विराट कोहली 28 और क्रुणाल पंड्या 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 37 गेंद पर 38 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओवर 3 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 113 रन चाहिए। विराट कोहली 20 और क्रुणाल पंड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 ओवर 3 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 128 रन चाहिए। विराट कोहली 15 और क्रुणाल पंड्या 2 रन बनाकर क्रीज पर।
रजत पाटीदार रन आउट हो गए। उन्होंने 6 रन बनाए। विराट कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन। जीत के लिए 95 गेंद पर 137 रन बनाए।
जैकब बेथेल को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 गेंद पर 12 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल भी आउट हुए। विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्को 2.4 ओवर में 2 विकेट पर 20 रन। जीत के लिए 143 रन चाहिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विराट कोहली और जैकब बेथेल 2-2 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन। जीत के लिए 159 रन चाहिए। अक्षर पटेल ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 34 रन बनाए। विपराज निगम रन आउट हुए। उन्होंने 12 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
केएल राहुल को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए। आशुतोष शर्मा भी आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स 6 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.5 ओवर में 6 विकेट 120 रन।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16 ओवर में 4 विकेट पर 117 रन। केएल राहुल 41 और ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।
अक्षर पटेल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। 13 गेंद पर 15 रन चाहिए। केएल राहुल 31 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13.4 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन। केएल राहुल 26 और अक्षर पटेल 15 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।
फाफ डुप्लेसिस को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद पर 22 रन बनाए। केएल राहुल 16 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैप्टिल्स का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन।
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बनाए। केएल राहुल 7 और फाफ डुप्लेसिस 16 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 13 रन की साझेदारी।
करुण नायर को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का लाइव स्कोर 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन। फाफ डुप्लेसिस 10 और केएल राहुल 4 रन बनाकर क्रीज पर।
अभिषेक पोरेल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 28 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन। फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर क्रीज पर। करुण नायर नए बल्लेबाज हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 4 और अभिषेक पोरेल 9 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेशव्र कुमार के ओवर में 17 रन बने।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक पोरेल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पोरेल ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। डुप्लेसिस ने 1 रन से खाता खोला। अभिषेक पोरेल 6 और फाफ डुप्लेसिस 2 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन।
विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को मौका मिला। दिल्ली की प्लेइंग 11 में फाफ डुप्लेसिस की वापसी हुई।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
कोटला में विराट कोहली पर निगाहें होंगी। विराट कोहली का यह घरेलू मैदान है। रणजी ट्रॉफी में साल की शुरुआत में वह इस मैदान पर खेले थे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है कि उपकप्तान फाफ डुप्लेसिस फिट हो गए हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते दिखेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस सीजन पहले एक मुकाबला हो चुका है। दिल्ली को उस मैच में जीत मिली थी। ऐसे में घर में हार का बदला आरसीबी लेना चाहेगी।