भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। युवराज सिंह टीम के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभाते हैं। युवराज के नाम 20-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके साथ ही वह 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। युवराज ने साल 2016 में एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। सोशल मीडिया पर युवराज सिंह के प्रशंसक उन्हें जनमदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ-साथ उनके पुराने साथी भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो और युवराज सिंह काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कैफ के साथ युवी ने मिलकर कई बार भारतीय टीम को जीत दिलाई है। मैदान पर इनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती थी।
Happy Birthday to an inseparable part of my life. Wish you nothing but the very best in everything @YUVSTRONG12 . May you have a great year ahead. pic.twitter.com/P32Wy0VdWh
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 12, 2017
मैदान के बाहर भी ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। कैफ ने ट्वीट कर लिखा, “मेरी जिंदगी के कभी अलग ना होने वाले हिस्से को जन्मदिन मुबारक। जिंदगी तुम हर खुशी हासिल करो। मोहम्मद कैफ के अलावा पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा ने भी ट्विटर के जरिए युवराज को बर्थडे विश किया। बता दें कि युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर हैदराबाद की और से खेल चुके हैं।
6, 6, 6, 6, 6, 6!
Happy Birthday @YUVSTRONG12! pic.twitter.com/3I1NqllFcZ
— ICC (@ICC) December 12, 2017
भारत में आयोजित हुए 2011 विश्व कप के दौरान ही युवराज को कैंसर की बीमारी का पता चला था। जिसके बाद उन्होंने खेल के मैदान से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। इसके बाद से वह टीम में कभी नियमित रूप से शामिल नहीं हो पाए हैं।
Happy birthday to my big brother @YUVSTRONG12 …hope you a great year ahead! Cheerspic.twitter.com/N6x20WMI4D
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 12, 2017
1,900 Test runs
8,701 ODI runs
1,177 T20I runs
The fastest 50 in T20I historyHappy Birthday @YUVSTRONG12! pic.twitter.com/I5zQDr3hlk
— ICC (@ICC) December 12, 2017
Happy birthday to this amazing human being….have great day and even better year…posted this pic to make u feel younger@YUVSTRONG12 pic.twitter.com/D5KsAzeswD
— parthiv patel (@parthiv9) December 12, 2017
