क्रिकेट के हर प्रारूप में सबसे तेज क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुके क्रिस गेल इतिहास में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। गेल अगर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के किसी भी मैच में एक और छक्का मारते हैं तो वह दुनिया एकलौते ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने तीनों प्रारूपों मिलाकर सबसे अधिक छक्के लगाए हो। टी-20 मैचों में 800 से ज्यादा छक्के लगा चुके गेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के मारने के मामले में अभी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद आफरीदी की बराबरी पर है, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में 476 छक्के जड़े हैं।
पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पांच छक्के मारकर गेल ने आफरीदी की बराबर कर ली है। दोनों के अब 476-476 सिक्स हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मैकुलम हैं, जो 398 छक्के लगा चुके हैं। चौथे पायदान पर क्रमश: श्रीलंका के जयसर्या (352) और भारत के एमएस धोनी (342) हैं। इसके अलावा गेल दुनिया के चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी देश में 100 सिक्स या इससे ज्यादा जड़े हो। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मैकुलम, एमएस धोनी, न्यूजीलैंड की मार्टिन गुप्टिल शामिल हैं।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद आफरीदी का सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी भी बरकार है। हालांकि गेल ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 27 टेस्ट मैचों में आफरीदी ने 52 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा 398 एकदिवीसय क्रिकेट में उनके नाम 351 सिक्स हैं। उन्होंने 99 टी-20 मैच में 73 छक्के भी लगाए हैं। वहीं क्रिस गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 98 और 284 वनडे मैच में 275 सिक्स लगाए हैं। 56 टी-20 में उनके नाम 103 सिक्स हैं।
क्रिस गेल रिकॉर्ड
शाहिद आफरीदी रिकॉर्ड