Former Australian skipper Steve Waugh: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है। जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। इस पूर्व दिग्गज कप्तान ने कहा, ‘यहां आपको 140 करोड़ लो फॉलो करते हैं। एक बार खिलाड़ी हिट हुए तो फिर वे व्यक्ति न रहकर महान बन जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है।’ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा।
वॉ ने कहा, ‘शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 140 करोड़ लोग आपको फॉलो कर रहे होते हैं। खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता। वे महान बन जाते हैं, भगवान। इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी है।’ बता दें कि सेमीफाइनल में सबसे बड़ी हार की वजह धोनी की धोमी बल्लेबाजी को माना जा रहा है।
धोनी पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उनकी संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ ली है। वहीं धोनी के फैंस लगातार माही से अभी संन्यास नहीं लेने की अपील कर रहे हैं। (भाषा इनपुट के साथ)