ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मैच बारिश के कारण धुल गया। रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समायनुसार रात 8 बजे था, लेकिन लगातार बारिश के कारण शाम करीब 5.45 बजे मैच रद्द घोषित कर दिया गया।

AUS vs SA Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच धुलने ग्रुप बी में सेमीफाइनल की जंग रोमांचक हो गई है। साउथ अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। ऐसे में बुधवार (26 फरवरी) को होने वाला इंग्लैंड-अफगानिस्तान का मैच काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इंग्लैंड के जीतने पर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के जीतने पर साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत हो जाएगी। ग्रुप ए से न्यूजीलैंड और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश और पाकिस्तान बाहर हो गए।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच धुलने पर सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, ये है ग्रुप B का गणित

ICC Champions Trophy, 2025

Australia 

vs

South Africa  

Match Abandoned without toss ( Day – Match 7 )
Match Abandoned

Live Updates
17:51 (IST) 25 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच धुला

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मैच बारिश के कारण धुल गया। रावलपिंडी में बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका।

17:37 (IST) 25 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: रावलपिंडी में बारिश जारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच तय समय से तीन घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सका है। रावलपिंडी में बारिश जारी है। मैच धुलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समायनुसार रात 8 बजे है।

17:17 (IST) 25 Feb 2025
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: रावलपिंडी में बारिश जारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच तय समय से ढाई घंटे बाद भी नहीं शुरू हो सका है। रावलपिंडी में बारिश जारी है। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समायनुसार रात 8 बजे है।

16:50 (IST) 25 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: रावपिंडी में नहीं बदले हालात

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच का इंतजार जारी है। रावलपिंडी में बारिश अभी हो रही है। ओवर्स कटना जारी है। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समायनुसार रात 8 बजे है।

16:28 (IST) 25 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: 20 ओवर्स के मैच के लिए ये है कटऑफ टाइम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारिश के कारण अबतक नहीं शुरू हो सका है। रावलपिंडी में बारिश जारी है। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समायनुसार रात 8 बजे है।

16:06 (IST) 25 Feb 2025
AUS vs SA LIVE Score: रावलपिंडी में बारिश

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच मैच को लेकर अपडेट है कि रावलपिंडी में बारिश जारी है। मैच शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

15:34 (IST) 25 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: रावलपिंडी से ताजा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच को लेकर अपडेट है कि रावलपिंडी में बारिश जारी है। ओवर्स कटने शुरू हो गए हैं। टॉस तक नहीं हो सका है।

15:10 (IST) 25 Feb 2025
AUS vs SA LIVE Score: रावपिंडी से क्या है ताजा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लेकर अपडेट है कि रावलपिंडी में बारिश जारी है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे।

14:50 (IST) 25 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: कोई भी सुरक्षित नहीं

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच यदि बेनतीजा रहता है तो किसी को भी बहुत फायदा नहीं होने वाला है। कोई नतीजा नहीं निकलने का मतलब है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है! दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के मैच पर भी विचार करना होगा। तथ्य यह है कि इस समय ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका का NRR (नेट रनरेट)सबसे अच्छा है।

14:34 (IST) 25 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: दोपहर 3:30 बजे से ओवर घटने लगेंगे

कवर अब भी लगे हुए हैं। संयोग से फ्लडलाइट भी जल रही हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि दोपहर का समय है। हालात को देखते हुए और ऊपर मंडराते काले बादलों को देखते हुए देरी बढ़ने की संभावना है। किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि हम अब से एक घंटे बाद यानी स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे) से ओवर खोना शुरू कर देंगे।

14:27 (IST) 25 Feb 2025
AUS vs SA LIVE Score: बड़ी स्क्रीन पर टॉस में देरी का संदेश

फिलहाल मैदान पर सुखद दृश्य नहीं है। कवर अभी लगे हुए हैं, हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बड़ी स्क्रीन पर टॉस में देरी के संदेश दिखाई दे रहे हैं। वास्तविकता यह है कि ऑस्ट्रेलिया को बारिश से कोई परेशानी नहीं होगी। इसका मतलब है कि अगर इंग्लैंड कल अफगानिस्तान को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जब तक कि कुछ और मैच बारिश से धुल न जाएं।

14:06 (IST) 25 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: रावलपिंडी में अभी हो रही बूंदाबांदी

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे टॉस होना था लेकिन अभी बूंदाबांदी हो रही है। कुछ समय पहले मुख्य कवर हटा दिया गया था और बूंदाबांदी कुछ समय के लिए रुकी थी, लेकिन अब फिर से शुरू हो गई है। हालात काफी खराब हैं। सुपर सोपर्स अपना काम कर रहे हैं, लेकिन मैच शुरू होने के लिए बारिश का रुकना जरूरी है।

14:04 (IST) 25 Feb 2025
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉस में देरी

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच का टॉस अभी तक नहीं हुआ है। रावलपिंडी में बारिश हो रही है। इसी कारण मैच के टॉस में देरी हो गई है।

13:43 (IST) 25 Feb 2025
AUS vs SA LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा। मैच 2.30 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का साया है।

13:31 (IST) 25 Feb 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच पर बारिश का साया

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच मैच के दौरान रावलपिंडी में दोपहर में 62 प्रतिशत बारिश की संभावना है। शाम को 71 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

13:15 (IST) 25 Feb 2025
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या हेनरिक क्लासेन खेलेंगे

हेनरिक क्लासेन कोहनी की समस्या के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। अभी तक वह ठीक नहीं हुई है। उन्हें फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है।

13:00 (IST) 25 Feb 2025
LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

12:39 (IST) 25 Feb 2025
Australia vs South Africa LIVE: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

12:26 (IST) 25 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: पाकिस्तान का स्क्वाड

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश।

12:25 (IST) 25 Feb 2025
Champions Trophy LIVE: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विके कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर संघा।

12:17 (IST) 25 Feb 2025
AUS vs SA LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने

नमस्कार! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।