Coronavirus: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। कुछ लोग सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दिनों को खुशी से एंजॉय कर रहे हैं कई अपने बिजनेस और शेयर मार्केट के नीचे गिरने को लेकर परेशान भी हैं। यह महामारी खेल के लिए भी विलेन बन गई है। लिहाजा सभी खेल प्रतियोगिताएं या तो टाल दी गई हैं, या रद्द कर दी गई हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्वारेंटाइन में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं। दोनों इन दिनों साथ बिताए गए कुछ पलों को फैंस के साथ भी साझा कर रहे हैं।
हाल ही में अनुष्का ने अपने सोशल अकाउंट पर कोहली संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बहुत ही इमोशनल (भावुक) मैसेज भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए अनुष्का खेल और बॉलीवुड सुर्खियों में छाई हुई हैं। अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वे, विराट कोहली और उनका डॉगी दिख रहा है। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ”हर मुश्किल समय में कुछ न कुछ अच्छा होता है… इस समय में जहां कोरोना वायरस के कारण सब कुछ निराशाजनक लग रहा है और वाकई में ऐसा है भी, लेकिन इस समय में भी कुछ अच्छा है… इस समय ने हमें मजबूर किया है कि हम यह जानें कि वाकई में हमारे लिए क्या अहम है..। मेरे लिए फिलहाल खाना, पानी सिर पर छत और मेरे परिवार का स्वास्थ्य सबसे अहम है। इसके अलावा सबकुछ बोनस है। इसके लिए मैं शुक्रिया करती हूं…। हालांकि मेरे लिए जो चीजे बुनियादी हैं कई लोग और परिवार उससे महरूम हैं… मेरी प्रार्थना उनके साथ है।”
अनुष्का ने आगे लिखा, ”इस वक्त ने काफी कुछ सिखाया है…घर पर रहकर हमें अहसास हो रहा है कि हमें अपने काम और निजी जिंदगी में तालमेल बैठाना चाहिए…। हमें ऐसी चीजों को ज्यादा अहमियत देनी चाहिए जो हमारे लिए जरूरी हैं। मैं चाहती हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकूं। हम सभी इस समय से निजी तौर पर सबक लेंगे। उम्मीद है कि इस तरह के सबक हम सभी को हमेशा याद रहेंगे।”
इस महामारी की जंग से जहां हजारों लोगों ने अपनों को खोया है। वहीं कोरोना वायरस के लॉकडाउन में बिछड़े हुए लोगों का मिलन भी हुआ है। कोरोना पीड़ित लोगों के लिए सरकार और कई नामचीन लोग अपने-अपने तरीके योगदान दे रही है। पीड़ितों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ में दान देने का ऐलान किया है। विरुस्का ने पीएम राहत कोष में 3 करोड़ रुपए दे रहे हैं।
