भारत में क्रिकेट को दूसरे खेलों के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां गली-गली में आपको बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आ जाएंगे। अक्सर रिटायर होने के बावजूद खिलाड़ी किसी ना किसी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने पहली बार भारत के लिए महज 16 साल की उम्र में खेला था। लेकिन आज हम आपको जिस क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं उसने 72 साल की उस उम्र में क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में आराम फरमाने की सोचते हैं, उस उम्र में यह जनाब हाथ में बल्ला लिए मैदान पर उतर आए थे। इतना ही नहीं इन्होंने अपनी टीम के लिए एक पारी ऐसी भी खेली जिसने सभी हैरान कर दिया। दरअसल, मुंबई के सबसे पहले गर्वनर राजा सर महाराज सिंह ने ये कारनामा कर दिखाया था। आज भी उनके नाम सबसे ज्यादा उम्र में क्रिकेट डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

1948 से 1952 तक महाराजा सिंह मुंबई के गर्वनर रहे हैं। उनका जन्म 17 मई 1878 को पंजाब में कपूरथला शाही परिवार में हुआ था। 1941 में वह लखनऊ यूनीवर्सिटी के चांसलर चुने गए। इसके बाद कुछ समय के लिए वह कशमीर के पीएम भी रहे। 1950 में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के लिए महाराजा सिंह को मुंबई गर्वनर्स टीम का कप्तान बनाया गया।

वह अपनी टीम की तरफ से नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने काफी यादगार पारी भी खेली थी। लेकिन महाराजा सिंह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्रिकेट खेल पाए। अगले दिन वह मैदान पर नहीं आए। जिसके बाद पटियाला के यादविंद्रा सिंह को टीम का नया कप्तान बना दिया गया।