Commonwealth Games 2022 Day 3 Highlights: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में भारत ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार 31 जुलाई 2022 को तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड दिलाया। यह भारत का खेलों में दूसरा गोल्ड और कुल पांचवां पदक है। पांचों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। जेरेमी ने कुल 300 किलो का वजन उठाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के मैच में अपने अभियान की शुरुआत घाना को 11-0 से रौंद कर किया। टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है। पूल में कनाडा और वेल्स भी हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 18 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन चाहिए। बारिश के कारण मैच 18 ओवर का हुआ। पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनिबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य को टीम ने 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली।

CWG 2022: बॉक्सर पिता का वेटलिफ्टर बेटा; जेरेमी लालरिनुंगा को गोल्ड से कम मंजूर नहीं, 15 साल की उम्र में यूथ ओलंपिक में जीता था स्वर्ण

विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बागाओ को हराकर महिलाओं के लाइटवेट 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जरीन ने शुरू से ही मुकाबले में दबदबा बनाया और उनकी युवा प्रतिद्वंद्वी कहीं भी उनकी बराबरी नहीं कर सकी। भारतीय मुक्केबाज ने अपने अपार अनुभव की बदौलत बाएं और दाएं मुक्कों के संयोजन का बखूबी इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को पस्त किया।

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को यहां 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। बेंगलुरू का यह 21 वर्षीय तैराक अपनी हीट में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहा। गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां तीसरे अंतिम-आठ मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Live Updates

CWG Games 2022 India Schedule Day 3: कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत के हाथों सिर्फ एक मेडल लगा। देश ने अबतक कुल 5 पदक हासिल किए हैं।

22:14 (IST) 31 Jul 2022
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के मैच में अपने अभियान की शुरुआत घाना को 11-0 से रौंद कर किया। टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है। पूल में कनाडा और वेल्स भी हैं।

21:57 (IST) 31 Jul 2022
हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन

हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन। घाना के खिलाफ दनादन गोल बरसाए । तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। वह 9-0 से आगे है।

21:39 (IST) 31 Jul 2022
हॉकी में भारत का घाना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

हॉकी में भारत ने घाना के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारतीय टीम 5-0 से आगे है।

20:23 (IST) 31 Jul 2022
स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारत की अनुभवी स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा न्यूजीलैंड की कैटलीन वाट्स को 3-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं । 18 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन जोशना ने 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना कनाडा की होली नॉटन से होगा ।

20:11 (IST) 31 Jul 2022
पॉपी हजारिका ने दूसरे प्रयास में उठाया 102 कीलोग्राम का भार

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 102 कीलोग्राम का भार नहीं उठा पाईं और इसके बाद दूसरे प्रयास में उनकी यह लिफ्ट सफल रही।

19:56 (IST) 31 Jul 2022
पुरुष टेबल टेनिस टीम सेमीफाइनल में

गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां तीसरे अंतिम-आठ मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

19:21 (IST) 31 Jul 2022
पॉपी हजारिका का दो प्रयास असफल

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहीं। तीसरे प्रयास में 86 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया और असफल रहीं।

18:51 (IST) 31 Jul 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। 100 रनों के लक्ष्य को टीम ने 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली।

18:36 (IST) 31 Jul 2022
वेटलिफ्टिंग में पॉपी हजारिका से उम्मीदें

वेटलिफ्टिंग में भारत को छठा पदक मिल सकता है। महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका देश को पदक की उम्मीदें हैं। बता दें कि भारत ने पांचों पदक वेटलिफ्टिंग में हासिल किए हैं।

18:34 (IST) 31 Jul 2022
साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में हारे रोनाल्डो

भारत के शीर्ष साइकिलिस्ट रोनाल्डो लेइतोनजैम को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेट्जर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। बीस साल के रोनाल्डो ने 200 मीटर की दूरी के लिए 10.011 सेकेंड का समय लिया जो ग्लेट्जर से 0.162 सेकेंड अधिक था।

18:32 (IST) 31 Jul 2022
भारतीय महिला क्रिकेट टीम जीत के करीब

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 54 और सब्भिनेनी मेघना 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए 59 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत है।

17:55 (IST) 31 Jul 2022
शिव थापा को प्री क्वार्टर फाइनल मैच में मिली हार

बॉक्सिंग में शिव थापा को प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। 63.5 किग्रा भारवर्ग में स्कॉटलैंड के रीस लिंच ने उन्हें 1-4 से मात दी। इसके साथ ही वह बाहर हो गए और भारत को उनसे पदक की उम्मीदें थीं।

17:49 (IST) 31 Jul 2022
पाकिस्तान ने दिया 100 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने 18 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन चाहिए । बारिश के कारण मैच 18 ओवर का हो रहा है। पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनिबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए।

17:27 (IST) 31 Jul 2022
क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं निकहत जरीन

निकहत जरीन ने महिलाओं के 48-50 किग्रा वर्ग में मोजाम्बिक की इस्माइल बगाओ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने दो राउंड में जीत हासिल की। इसके बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और निकहत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

17:10 (IST) 31 Jul 2022
जिमनास्ट योगेश्वर सिंह ने निराश किया

भारतीय जिमनास्ट योगेश्वर सिंह ने निराश किया। वह रविवार को बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के ऑल-अराउंड फाइनल में कुल 74.700 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहे।

17:07 (IST) 31 Jul 2022
पाकिस्तान ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर बनाए 60 रन

पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। ओमिमा सोहेल 2 और आयशा नसीम 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्नेह राणा ने दो विकेट लिया है।

17:04 (IST) 31 Jul 2022
निकहत जरीन का मुकाबला शुरू

बॉक्सिंग में 48-50 किलोग्राम वर्ग में भारत की निकहत जरीन का मुकाबला शुरू हो गया है। मैच जीतने पर वह क्वार्टर फाइनल पहुंच जाएंगी।

16:52 (IST) 31 Jul 2022
श्रीहरि नटराज ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को यहां 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। बेंगलुरू का यह 21 वर्षीय तैराक अपनी हीट में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहा। पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24.40 सेकेंड का है, जो उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुई 15वीं फिना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप के दौरान हासिल किया था।

16:26 (IST) 31 Jul 2022
महिला क्रिकेट मैच- पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाज का फैसला किया

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं और पाकिस्तानी महिलाओं के बीच टी-20 मैच चल रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ।

15:59 (IST) 31 Jul 2022
जेरेमी लालरिनुंगा ने दिलाया दूसरा गोल्ड

जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड दिलाया है। ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू ने कल गोल्ड जीता था। जेरेमी ने कुल 300 किलो का वजन उठाया।

15:47 (IST) 31 Jul 2022
जेरेमी लालरिनुंगा का दूसरा प्रयास

जेरेमी लालरिनुंगा ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किलोग्राम का भार उठाया। उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ी से 20 किलो आगे हैं।

15:43 (IST) 31 Jul 2022
क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा की शानदार शुरुआत

क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। वह फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच हैं। हालांकि, वह चोटिल हो गए।

15:12 (IST) 31 Jul 2022
भारत-पाकिस्तान महिला टी-20 मैच में बारिश का खलल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। बारिश ने खलल डाल दी है और इसके कारण टॉस में देरी हो गई है।

14:59 (IST) 31 Jul 2022
जेरेमी लालरिनुंगा का शानदार प्रदर्शन

वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा अबतक उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। स्नैच के पहले राउंड में वह 136 किलोग्राम का भार उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम का भार उठाकर रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, तीसरा प्रयास उनका असफल रहा।

14:20 (IST) 31 Jul 2022
जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह का मुकाबला

जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने रिंग्स में 12.350 स्कोर किया। उन्होंने वॉल्ट 13.200 स्कोर किया। यह प्रदर्शन किया है। फिलहाल उनका कुल स्कोर 25.550 है। उन्हें कुल छह अलग-अलग कैटेगरी में प्रदर्शन करना है। वह फिलहाल पांचवें रैंक पर हैं।

14:11 (IST) 31 Jul 2022
जेरेमी लालरीनुंगा से पदक की उम्मीदें

वेटलिफ्टिंग में भारत को आज जेरेमी लालरीनुंगा से पदक की उम्मीदें हैं। वह पुरुषों का 67 किग्रा कैटेगरी में हैं। अगर वह टॉप – 3 में रहते हैं तो भारत को एक और पदक मिल जाएगा।

14:07 (IST) 31 Jul 2022
वेटलिफटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन वेटलिफटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एक के बाद एक चार पदक आए। मीराबाई चानू ने गोल्ड तो बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल दिलाया। गुरुराजा पुजारी ने बॉन्ज मेडल दिलाया।

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने शनिवार 30 जुलाई 2022 को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया और 49 किग्रा भार वर्ग में अपने राष्ट्रमंडल खेलों के खिताब की रक्षा की। इस बीच, बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उनके पदक जीतने से भारत की पदकों की संख्या 4 हो गई। चार साल पहले खुद से किए गए वादे को आंशिक रूप से पूरा करते हुए, युवा भारोत्तोलक संकेत सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। एक अन्य भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।