Commonwealth Games 2022 Day 3 Highlights: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग में भारत ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार 31 जुलाई 2022 को तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा गोल्ड ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड दिलाया। यह भारत का खेलों में दूसरा गोल्ड और कुल पांचवां पदक है। पांचों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। जेरेमी ने कुल 300 किलो का वजन उठाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के मैच में अपने अभियान की शुरुआत घाना को 11-0 से रौंद कर किया। टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है। पूल में कनाडा और वेल्स भी हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 18 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन चाहिए। बारिश के कारण मैच 18 ओवर का हुआ। पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनिबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य को टीम ने 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली।
CWG 2022: बॉक्सर पिता का वेटलिफ्टर बेटा; जेरेमी लालरिनुंगा को गोल्ड से कम मंजूर नहीं, 15 साल की उम्र में यूथ ओलंपिक में जीता था स्वर्ण
विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बागाओ को हराकर महिलाओं के लाइटवेट 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जरीन ने शुरू से ही मुकाबले में दबदबा बनाया और उनकी युवा प्रतिद्वंद्वी कहीं भी उनकी बराबरी नहीं कर सकी। भारतीय मुक्केबाज ने अपने अपार अनुभव की बदौलत बाएं और दाएं मुक्कों के संयोजन का बखूबी इस्तेमाल कर प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को पस्त किया।
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को यहां 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। बेंगलुरू का यह 21 वर्षीय तैराक अपनी हीट में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहा। गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां तीसरे अंतिम-आठ मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
CWG Games 2022 India Schedule Day 3: कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन भारत के हाथों सिर्फ एक मेडल लगा। देश ने अबतक कुल 5 पदक हासिल किए हैं।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के मैच में अपने अभियान की शुरुआत घाना को 11-0 से रौंद कर किया। टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है। पूल में कनाडा और वेल्स भी हैं।
हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन। घाना के खिलाफ दनादन गोल बरसाए । तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। वह 9-0 से आगे है।
हॉकी में भारत ने घाना के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। फिलहाल तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारतीय टीम 5-0 से आगे है।
भारत की अनुभवी स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा न्यूजीलैंड की कैटलीन वाट्स को 3-1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं । 18 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन जोशना ने 11-8, 9-11, 11-4, 11-6 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना कनाडा की होली नॉटन से होगा ।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 102 कीलोग्राम का भार नहीं उठा पाईं और इसके बाद दूसरे प्रयास में उनकी यह लिफ्ट सफल रही।
गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां तीसरे अंतिम-आठ मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर पुरुष टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 81 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 84 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहीं। तीसरे प्रयास में 86 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया और असफल रहीं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। 100 रनों के लक्ष्य को टीम ने 11.4 ओवर में हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली।
वेटलिफ्टिंग में भारत को छठा पदक मिल सकता है। महिलाओं के 59 किलोग्राम वर्ग में पॉपी हजारिका देश को पदक की उम्मीदें हैं। बता दें कि भारत ने पांचों पदक वेटलिफ्टिंग में हासिल किए हैं।
भारत के शीर्ष साइकिलिस्ट रोनाल्डो लेइतोनजैम को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेट्जर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। बीस साल के रोनाल्डो ने 200 मीटर की दूरी के लिए 10.011 सेकेंड का समय लिया जो ग्लेट्जर से 0.162 सेकेंड अधिक था।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 54 और सब्भिनेनी मेघना 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए 59 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत है।
बॉक्सिंग में शिव थापा को प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। 63.5 किग्रा भारवर्ग में स्कॉटलैंड के रीस लिंच ने उन्हें 1-4 से मात दी। इसके साथ ही वह बाहर हो गए और भारत को उनसे पदक की उम्मीदें थीं।
पाकिस्तान ने 18 ओवर में 99 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन चाहिए । बारिश के कारण मैच 18 ओवर का हो रहा है। पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनिबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए।
निकहत जरीन ने महिलाओं के 48-50 किग्रा वर्ग में मोजाम्बिक की इस्माइल बगाओ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने दो राउंड में जीत हासिल की। इसके बाद रेफरी ने मैच रोक दिया और निकहत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
भारतीय जिमनास्ट योगेश्वर सिंह ने निराश किया। वह रविवार को बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के ऑल-अराउंड फाइनल में कुल 74.700 अंकों के साथ 15वें स्थान पर रहे।
पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। ओमिमा सोहेल 2 और आयशा नसीम 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्नेह राणा ने दो विकेट लिया है।
बॉक्सिंग में 48-50 किलोग्राम वर्ग में भारत की निकहत जरीन का मुकाबला शुरू हो गया है। मैच जीतने पर वह क्वार्टर फाइनल पहुंच जाएंगी।
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को यहां 25.52 सेकेंड का समय निकालकर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। बेंगलुरू का यह 21 वर्षीय तैराक अपनी हीट में दूसरे और कुल आठवें स्थान पर रहा। पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24.40 सेकेंड का है, जो उन्होंने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुई 15वीं फिना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप के दौरान हासिल किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं और पाकिस्तानी महिलाओं के बीच टी-20 मैच चल रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ।
जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड दिलाया है। ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले मीराबाई चानू ने कल गोल्ड जीता था। जेरेमी ने कुल 300 किलो का वजन उठाया।
जेरेमी लालरिनुंगा ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किलोग्राम का भार उठाया। उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे खिलाड़ी से 20 किलो आगे हैं।
क्लीन एंड जर्क में जेरेमी लालरिनुंगा ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। वह फिलहाल पहले स्थान पर पहुंच हैं। हालांकि, वह चोटिल हो गए।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाना है। बारिश ने खलल डाल दी है और इसके कारण टॉस में देरी हो गई है।
वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा अबतक उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। स्नैच के पहले राउंड में वह 136 किलोग्राम का भार उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम का भार उठाकर रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, तीसरा प्रयास उनका असफल रहा।
जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने रिंग्स में 12.350 स्कोर किया। उन्होंने वॉल्ट 13.200 स्कोर किया। यह प्रदर्शन किया है। फिलहाल उनका कुल स्कोर 25.550 है। उन्हें कुल छह अलग-अलग कैटेगरी में प्रदर्शन करना है। वह फिलहाल पांचवें रैंक पर हैं।
वेटलिफ्टिंग में भारत को आज जेरेमी लालरीनुंगा से पदक की उम्मीदें हैं। वह पुरुषों का 67 किग्रा कैटेगरी में हैं। अगर वह टॉप - 3 में रहते हैं तो भारत को एक और पदक मिल जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन वेटलिफटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। एक के बाद एक चार पदक आए। मीराबाई चानू ने गोल्ड तो बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल दिलाया। गुरुराजा पुजारी ने बॉन्ज मेडल दिलाया।
Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने शनिवार 30 जुलाई 2022 को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया और 49 किग्रा भार वर्ग में अपने राष्ट्रमंडल खेलों के खिताब की रक्षा की। इस बीच, बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उनके पदक जीतने से भारत की पदकों की संख्या 4 हो गई। चार साल पहले खुद से किए गए वादे को आंशिक रूप से पूरा करते हुए, युवा भारोत्तोलक संकेत सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। एक अन्य भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।