Commonwealth Games 2022 India Schedule: बर्मिंघम में गुरुवार 28 जुलाई 2022 की देर रात (भारतीय समयानुसार) रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो गई। हालांकि, स्पर्धाएं शुक्रवार 29 जुलाई 2022 से होनी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के पहले दिन भारत के नौ स्पर्धाओं में मुकाबले हैं। इसमें बैडमिंटन में पाकिस्तान और महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत भी शामिल है। इसके अलावा बॉक्सिंग, हॉकी, लॉन बॉल्स, टेबल टेनिस, नेटबॉल, स्क्वॉश जैसे खेलों के लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
साल 1998 के बाद पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की वापसी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। बॉक्सिंग में शिव थापा, पाकिस्तान के सुलेमान बलूच के खिलाफ पुरुषों के 63.5 किग्रा राउंड ऑफ 32 बाउट में भारत के अभियान की शुरुआत करेंगे। घाना के खिलाफ महिला हॉकी टीम भी एक्शन में होगी।
एक नजर भारत के पहले दिन के शेड्यूल पर
तैराकी : कुशाग्र रावत – 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे), आशीष कुमार सिंह – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे) साजन प्रकाश – 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे), श्रीहरि नटराज – 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे), कुशाग्र रावत – (अगर क्वालीफाई कर लिया) – 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 11:30 बजे), आशीष कुमार सिंह – (अगर क्वालिफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे), साजन प्रकाश – (अगर क्वालिफाई कर लिया) – 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे), श्रीहरि नटराज – (अगर क्वालिफाई कर लिया) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)
मुक्केबाजी: शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) सुमित कुंडु : पुरुष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे) रोहित टोकस : पुरुष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे) आशीष चौधरी : पुरुष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)
जिमनास्टिक्स: योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ – पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालिफाइंग (रात 1:30 बजे) पुरुष टीम फाइनल : (अगर क्वालिफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)
बैडमिंटन मिक्स्ड टीम (शाम 6:30 बजे से): बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले जाने हैं। इनमें मेन्स सिंगल्स, वुमन्स सिंगल्स, मेन्स डबल्स, वुमन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मैच शामिल हैं। बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ग्रुप ए में हैं।
हॉकी: भारत बनाम घाना: महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)।
क्रिकेट टी20</strong>: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – प्रारंभिक दौर – ग्रुप ए (दोपहर- 3.30 बजे)
लॉन बॉल्स : नयानमोनी – महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)दिनेश, नवनीत, चंदन – पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे) सुनील, मृदुल – पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे) रूपा, तानिया, लवली – महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)
स्क्वाश : सौरव, रमित, अभय – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) जोशना, सुनैना, अनहत – राउंड 64 (शाम 4.30 बजे) पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे) महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)
टेबल टेनिस : पुरुष टीम – क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे) पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे) महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)
ट्रैक और साइकिलिंग : विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे) पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालिफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे) महिला टीम स्प्रिंट फाइनल (अगर क्वालिफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे) पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल (अगर क्वालिफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)
ट्रायथलॉन: आदर्श, विश्वनाथ – पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे) संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)