CWG 2022 Day 9 Highlights: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के नौवें दिन यानी 6 अगस्त को भारत ने मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पदक पक्का किया। टीम ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।नवीन ने पुरुषों के 74 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान मोहम्मद शरीफ ताहिर को पटखनी देकर भारत को कुश्ती में छठा गोल्ड दिलाया। इससे पहले विनेश फोगाट और रवि कुमार दहिया ने स्वर्ण जीता था। खेलों में भारत अबतक 12 गोल्ड जीत चुका है। वहीं पूजा सिहाग और पूजा गहलोत ने कांस्य दिलाया।
एथलीट प्रियंका ने आज के दिन भारत का खाता खोला। उन्होंने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। इसके बाद अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। महिला क्रिकेट में भी भारत ने पदक पक्का किया। क्रिकेट में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।
इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी का परिचय देते हुए सिर्फ 9 रन ही दिए और एक विकेट भी झटका। प्रियंका से पहले मुक्केबाजी में दो बार की वर्ल्ड यूथ चैंपियन नीतू गंघास ने 48 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को हराकर पदक पक्का किया। अमित पंघाल ने 48-51 किग्रा वर्ग में जाम्बिया के बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत के शेड्यूल पर डालें एक नजर
Commonwealth Games 2022 Highlights: 9वें दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर पदक पक्का किया।
भारतीय महिला टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 32 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुईं। शैफाली वर्मा 15 रन ही बना पाईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
कुश्ती में महिलाओं के 76 किग्रा भार वर्ग में भारत की पूजा सिहाग ने न्यूजीलैंड की मिशेल मॉनटैग्यू को 5-3 से हराया। इस जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश फोगाट ने अपना तीसरा मैच भी जीत लिया। उन्होंने नाइजीरिया की पहलवान मर्सी बोलाफुनोलुवावा एडेकूरोए को 6-0 से हराया है।
मुक्केबाजी में पुरुषों के 48-51 किग्रा भार वर्ग में अमित पंघाल ने जाम्बिया के पैट्रिक को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के नौवें दिन एथलीट प्रियंका ने भारत का खाता खोला। उन्होंने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। केन्या की एमिली 43.50.86 मिनट का समय निकाल कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 64 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना ने 23 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। वह अब तक 8 चौके और 2 छक्के लगा चुकी हैं। शैफाली वर्मा ने 11 गेंद में 13 रन बनाए हैं।
अचंता शरथ कमल ने सिंगापुर के योंग इजाक क्वेक पर 11-6, 11-7, 11-4, 11-7 से जीत के बाद मेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रेसलिंग में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन ने सिंगापुर के हॉन्ग यो को 13-3 के अंतर से हराया। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दो बार की वर्ल्ड यूथ चैंपियन नीतू गंघास ने बर्मिंघम में 48 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों पर आरएससी की जीत के साथ भारत के लिए पदक पक्का किया।
रेसलिंग में विनेश फोगाट ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को हराया। वहीं पूजा गेहलोत ने अपना पहला मैच जीत लिया। महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग में उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टली को 12-2 के अंतर से हराया।
डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, नताली साइवर (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग, सारा ग्लेन
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के महिला टी-20 क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
टेबल टेनिस के महिला युगल में श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची। भारतीय जोड़ी ने वेल्स की थॉमस और लारा की जोड़ी को 11-7, 11-4, 11-3 से हराया।
टेबल टेनिस के महिला युगल में मनिका बत्रा और दिव्या चितले की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने मॉरिशस की होसनली और जालिम की जोड़ी को 11-5, 11-5, 11-3 से हराया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पदक पक्का करने पर होगी। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन ऑस्ट्रेलिया ने विवादास्पद पेनल्टी शूटआउट में भारत को 3-0 से हराया। पेनल्टी शूटआउट के दौरान अपना पहला प्रयास चूकने वाली ऑस्ट्रेलिया की रोजी मेलोन को एक और मौका दिया गया क्योंकि स्कोर बोर्ड पर आठ सेकंड की उलटी गिनती शुरू नहीं हुई थी। मेलोन दूसरा मौका मिलने पर नहीं चुकी और उन्होंने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पढ़ें – पूरी खबर
CWG 2022 Day 9: स्टार पहलवान बजरंग पूनिया , साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार शुरूआत करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला। दिव्या ककरान तथा मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक हासिल किए। स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल और मिश्रित युगल मुकाबलों में हार के साथ अभियान खत्म हो गया। भारतीय पुरूषों की चौकड़ी ने लॉन बॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देकर शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक पक्का किया। आखिरी मिनटों में वंदना कटारिया के गोल के दम पर शानदार वापसी करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में शूटआउट में आस्ट्रेलिया से 0-3 से हार गई और अब कांस्य पदक के लिये खेलेगी। कांस्य पदक के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा ।