इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही। धोनी के लिए यह सीजन शानदार रहा और वह इस टूर्नामेंट में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेला और उनका यह फर्मूला सफल साबित रहा। चेन्नई की टीम में इस सीजन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसने अपने प्रभाव से महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अंबाती रायडू को इस सीजन चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के दौरान शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रायडू चेन्नई के लिए ट्रंप कार्ड का काम करेंगे। भले ही चेन्नई की टीम ने रायडू को 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा हो, लेकिन वह इस सीजन धोनी से भी ज्यादा कीमती रहे। दरअसल, हंसा रिसर्च ग्रुप के एक रिसर्च के मुताबिक रायडू 2734 प्वॉइंट्स के साथ धोनी से आगे रहे।

हंसा रिसर्च ग्रुप ने इस साल साल खेले गए आईपीएल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के हिसाब से उन्हें रेटिंग देने का काम किया है। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई ने 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन अंबाती रायडू और शेन वॉटसन ने उन्हें प्वाइंट्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। फाइनल मैच में शतक जड़ते ही शेन वॉटसन रायडू को पछाड़ 3330 प्वॉइंट्स के साथ टूर्नामेंट का अंत किया।
बता दें कि चेन्नई की टीम ने इस सीजन शेन वॉटसन को 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। वहीं नीलामी के दौरान दो बार अनसोल्ड रहने वाले पंजाब के ओपनक क्रिस गेल ने भी अपनी कीमत के हिसाब से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। हंसा रिसर्च ग्रुप ने गेल को 1706 प्वॉइंट्स दिया है, गेल को इस सीजन पंजाब ने दो करोड़ के बेस प्राइज पर टीम में शामिल किया था।


