वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनसे मिलने हाल ही में श्रीलंका पहुंच गई थी। पहले तो ये खबरें आईं कि अनुष्का वनडे सीरीज तक श्रीलंका में ही रुकेंगी मगर अब ऐसा नहीं हुआ। ये फेमस बॉलीवुड अदाकारा भारत लौट चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का इसलिए श्रीलंका नहीं रुकीं ताकि विराट मैच पर ठीक से फोकस कर सकें।

बता दें कि अनुष्का हाल ही में श्रीलंका कैंडी पहुंच गई थी जहां टीम इंडिया ठहरी हुई थी। उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी, जिसमें विराट कोहली के साथ कोच रवि शास्त्री और कुछ श्रीलंकाई फैंस भी साथ दिख रहे थे। दोनों ने कुछ वक्त साथ बिताया।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज को 3-0 से जीता था। इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत अब श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगा। इन सीरीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी।

गौरतलब है रि जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिलेशनशिप शुरू हुई थी तब लोग मैदान पर विराट की खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराने लगे थे। उस दौरान विराट काफी खराब फॉर्म से भी जूझे। हालांकि उन्होंने जल्द ही शानदार वापसी करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।