विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के पहले दिन ही कई रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं। पहले वैभव सूर्यवंशी का 36 गेंद पर शतक, फिर इशान किशन का 33 गेंद पर सैकड़ा, उसके बाद अब बिहार ने 50 ओवर में 574 रन का विशाल स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। लिस्ट ए के इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। बिहार की टीम ने यह स्कोर खड़ा करते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया है।

16 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने 190 रन की पारी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; डिविलियर्स से भी निकले आगे

लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत 1963 से हुई थी। 72 साल में कभी 550 या उससे अधिक का स्कोर एक पारी में नहीं बना था। तमिलनाडु ने इससे पहले एकमात्र बार लिस्ट ए में 500 प्लस का टोटल बनाया था। यह स्कोर भी 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में आया था। अब तीन साल बाद बिहार ने प्लेट ग्रुप के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

इशान किशन ने 33 गेंद में ठोका शतक, कुछ ही घंटे में टूटा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

बिहार के लिए इस पारी में वैभव सूर्यवंशी के अलावा दो और खिलाड़ियों ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। वैभव ने 89 गेंद पर 190 रन बनाए जिसमें 15 छक्के और 16 चौके शामिल थे। उनके बाद आयुष लोहारुका ने 56 गेंद पर 116 रन और कप्तान सकीबुल गनी ने नाबाद 128 रन मात्र 40 गेंद पर बनाते हुए क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा लिस्ट ए स्कोर खड़ा किया।

लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर

टीमस्कोरओवररन रेटपारीविपक्षी टीममैदानमैच की तारीख
बिहार574/650.010.281बनाम अरुणाचलरांची24 दिसंबर 2025
तमिलनाडु506/250.010.121बनाम अरुणाचलबेंगलुरु21 नवंबर 2022
इंग्लैंड498/450.09.961बनाम नीदरलैंडएम्सटलवीन17 जून 2022
सर्रे496/450.09.921बनाम ग्लौक्सद ओवल29 अप्रैल 2007
इंग्लैंड481/650.09.621बनाम ऑस्ट्रेलियानॉटिंघम19 जून 2018
इंडिया ए458/450.09.161बनाम लीसेस्टरलीसेस्टर19 जून 2018