Bengaluru Bulls vs Gujarat Fortune Giants: गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र में शनिवार को बेंगलुरु बुल्स को 32-23 से परास्त कर शानदार जीत हासिल की। गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने मैच के 14वें मिनट में बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट कर 4 अंकों की बढ़त बना ली थी। गुजरात की ओर से  गुरविंदर सिंह और हरमनजीत सिंह लगातार प्वॉइंट्स बटोर रहे थे।

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक गुजरात ने बुल्स पर 6 अंक की बढ़त हासिल करने में कामयाबी हासिल की। दूसरे हाफ में भी गुजरात ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए खेल को आगे बढ़ाया। रोहित गूलिया को डू और डाई रेड में आउट करने के बाद बुल्स ने वापसी जरूर की। प्रवेश भैंसवाल और सुनील कुमार की जोड़ी ने पवन कुमार सहरावत को अंतिम के मिनटों में एक बार फिर आउट किया। इसके बाद बुल्स के लिए मैच में वापसी करना लगभग नामुमकिन सा हो गया।

[show_pro_kabaddi_scorecard id=”1751″]

Live Blog

20:42 (IST)31 Aug 2019
गुजरात को जीत

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र में शनिवार को बेंगलुरु बुल्स को 32-23 से परास्त कर शानदार जीत हासिल की।

20:32 (IST)31 Aug 2019
डिफेंडरों ने दिखाया दम

प्रवेश भैंसवाल और सुनील कुमार की जोड़ी ने पवन कुमार सहरावत को अंतिम के मिनटों में एक बार फिर आउट किया। डिफेंसरों के लिए आज का मैच शानदार गुजरा है।

20:23 (IST)31 Aug 2019
बुल्स की वापसी

सुमित सिंह ने अपने टीम के लिए अहम मौके पर प्वॉइंट हासिल किया। रोहित गूलिया के आउट होने के साथ ही पवन कुमार सहरावत वापस मैट पर लौट आए।

20:15 (IST)31 Aug 2019
पवन अधिकतर समय बाहर

बेंगलुरु बुल्स की टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात उनके मैन रेडर पवन कुमार सहरावत का अधिकतर समय मैच से बाहर होना है।

20:10 (IST)31 Aug 2019
गुजरात आगे

दूसरे हाफ में भी गुजरात ने अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए खेल को आगे बढ़ाया। रोहित गूलिया को डू और डाई रेड में आउट करने के बाद बुल्स ने वापसी जरूर की।

20:01 (IST)31 Aug 2019
पहले हाफ का खेल खत्म

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक गुजरात ने बुल्स पर 6 अंक की बढ़त हासिल करने में कामयाबी हासिल की।

19:54 (IST)31 Aug 2019
बेंगलुरु बुल्स ऑल आउट

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने मैच के 14वें मिनट में बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट कर 4 अंकों की बढ़त बना ली है। गुजरात की ओर से गुरविंदर सिंह और हरमनजीत सिंह लगातार प्वॉइंट्स बटोर रहे हैं।

19:47 (IST)31 Aug 2019
पवन आउट

डू और डाई रेड में पवन कुमार सहरावत को आउट कर गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की।

19:45 (IST)31 Aug 2019
बराबरी पर दोनों टीमें

दोनों ही टीमों ने पहले 10 मिनट के खेल खत्म होने तक 7-7 प्वॉइंट हासिल कर लिया है। पवन कुमार सहरावत ने अपनी टीम को प्वॉइंट दिलाया।

19:36 (IST)31 Aug 2019
दोनों टीमों को मिले एक अंक

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स और बेंगलुरु बुल्स ने शानदार अंदाज में मैच की शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने अपना खाता खोल लिया है।

19:31 (IST)31 Aug 2019
पवन कुमार सेहरावत पर नजरें

पिछले सीजन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीतने वाले पवन कुमार सेहरावत का फॉर्म इस सीजन भी कमाल का रहा है। पवन से आज फैंस को खासी उम्मीदें होंगाी।

19:21 (IST)31 Aug 2019
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स की टीम

रेडर : अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर : अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर : पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

19:02 (IST)31 Aug 2019
बेंगलुरु बुल्स की टीम

रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।