Asia Cup 2023, Bangladesh vs Sri Lanka : एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड में बांग्लादेश का सामना श्रीलंका के साथ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर हुआ। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 93 रन की पारी खेली जबकि बांग्लादेश की तरफ से तास्कीन अहमद और हसन महमूद ने 3-3 सफलता हासिल की। बांग्लादेश को जीत के लिए 258 रन का टारगेट मिला था, लेकिन श्रीलंका की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने यह टीम 48.1 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 21 रन से हार मिली। सुपर 4 में यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार थी और अब उसका फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया। वहीं श्रीलंका की टीम ने सुपर 4 का अपना पहला मैच जीत लिया और 2 अंक हासिल किए। यह श्रीलंका की टीम का वनडे मैचों में लगातार 13वीं जीत रही।

Match Ended

Asia Cup, 2023

Sri Lanka 
257/9 (50.0)

vs

Bangladesh  
236 (48.1)

Match Ended ( Day – Super Four – Match 2 )
Sri Lanka beat Bangladesh by 21 runs

Live Updates

BAN vs SL: एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका ने 21 रन से हरा दिया और उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 

23:04 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 से हराया

श्रीलंका के गेंदबाज पथिराना ने बांग्लादेश का दसवां विकेट नसुम अहमद के रूप में लिया और इसके साथ ही मैच को 21 रन से जीत लिया। सुपर 4 में यह बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार रही और अब उसका सुपर 4 चरण से आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। पथिराना ने इस मैच में तीन विकेट लिए जबकि शनाका और तीक्ष्णा को भी 3-3 सफलता मिली। श्रीलंका का यह वनडे प्रारूप में लगातार 13वीं जीत रही। वहीं श्रीलंका ने सुपर 4 में अपनी पहली जीत दर्ज की और 2 अंक अर्जित किए।

22:54 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा

बांग्लादेश का नौवां विकेट शरीफुल इस्लाम के रूप में गिरा और उन्हें पथिराना ने 7 रन पर आउट कर दिया। श्रीलंका को जीत के लिए अब एक विकेट की जरूरत है जबकि बांग्लादेश को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 18 गेंदों पर 34 रन बनाने हैं। बांग्लादेश की टीम ने 47 ओवर में 9 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं।

22:41 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम धीरे-धीरे हार की तरफ बढ़ रही है। तौहिद ह्रदय का विकेट गिरने के बाद तस्कीन अहमद के रूप में बांग्लादेश को आठवां झटका लग गया है। बांग्लादेश को जीत के लिए 36 गेंद में 58 रन की जरूरत है।

22:38 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: तौहिद ह्रदय 82 रन बनाकर आउट

बांग्लादेश को तौहिद ह्रदय के रूप में सातवां झटका लग गया है। महेश तीक्षणा ने उनका विकेट लिया। बांग्लादेश को सातवां झटका 197 के स्कोर पर लगा। बांग्लादेश को अब जीत के लिए 37 गेंद में 58 रन की जरूरत है।

22:25 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश को लगा छठा झटका

258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को छठा झटका लग गया है। शमीम हुसैन सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। महेश तीक्षणा ने उनका विकेट लिया। बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 51 गेंद में 71 रन की जरूरत है। क्रीज पर तौहिद ह्रदय 68 रन के साथ डटे हुए हैं।

22:04 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा पांचवा झटका

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को पवेलियन भेज दिया है। यह उनकी तीसरी सफलता है। बांग्लादेश को 155 के स्कोर पर यह झटका लगा है। मुशफिकुर 48 गेंद में 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने ह्रदय के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश को अभी भी जीत के लिए 76 गेंद में 103 रन की जरूरत है। तौहिद ह्रदय अर्द्धशतक पूरा करने के बाद क्रीज पर डटे हुए हैं।

21:29 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 124/4

258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश संकट में है। 30 ओवर समाप्त होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। क्रीज पर मुशफिकुर रहीम और तौहिद ह्रदय बल्लेबाजी कर रहे हैं। आउट होने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन और लिटन दास हैं।

20:32 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा

बांग्लादेश का तीसरा विकेट कप्तान शाकिब अल हसन के रूप में गिरा जो 3 रन बनाकर पथिराना की गेंद पर कुशल मेंडिस के हाथों कैच आउट हो गए। इस टीम ने 70 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं और शाकिब के आउट होने के बाद अब क्रीज पर मुश्फिकुर रहीम आए हैं।

20:18 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: शनाका ने बांग्लादेश को दिया दूसरा झटका

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दे दिया है। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैँ। शनाका की भी यह दूसरी सफलता है। 14 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। बांग्लादेश को अभी जीत के लिए 34 ओवर में 198 रन की जरूरत है।

20:09 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को 55 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। मेहदी हसन मिराज 28 रन बनाकर आउट हुए हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने उनका विकेट लिया।

19:34 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश की ठोस शुरुआत

258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही है। 5 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए रन बना लिए हैं। मोहम्मद नईम और मेहदी हसन मिराज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

18:45 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 258 का लक्ष्य

एशिया कप सुपर 4 राउंड के दूसरे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 258 रन का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। वहीं कुसल मेंडिस ने 50 रन की पारी खेली। ओपनर पथुम निसंका ने 40 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने 3-3 विकेट चटकाए। शाकिब को कोई विकेट नहीं मिला।

18:36 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका के आठ विकेट गिरे, समरविक्रमा शतक के करीब

श्रीलंका को 49वें ओवर में सातवां और 50वें ओवर की पहली ही गेंद पर आठवां झटका लग गया है। पहले दुनिथ वेल्लाजे रन आउट हुए उसके बाद महेश तीक्षणा 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सदीरा समरविक्रमा शतक के काफी करीब हैं।

18:16 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका 46 ओवर के बाद 222/5

श्रीलंका की पारी के 46 ओवर समाप्त हो गए हैं और स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन है। क्रीज पर सदीरा समरविक्रमा 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके साथ कप्तान दासुन शनाका 23 रन पर खेल रहे हैं।

17:51 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: धनंजय डी सिल्वा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे

धनंजय डी सिल्वा के रूप में श्रीलंका को पांचवा झटका लग गया है। हसन महमूद ने उन्हें 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 38 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।

17:17 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

चरिथ असलंका के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका लग गया है। तस्कीन अहमद ने असलंका को 10 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। 32 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। असलंका के आउट होने के बाद धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:12 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: 31 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 140/3

31 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। क्रीज पर सदीरा समरविक्रमा 16 और चरिथ असलंका 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

16:53 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: कुसल मेंडिस हाफ सेंचुरी बनाकर आउट

श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में तीसरा झटका लग गया है। मेंडिस 50 रन बनाकर आउट हुए हैं। मेंडिस का विकेट भी शोरीफुल इस्लाम ने लिया है। 26 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन है।

16:38 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका को 108 के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका 40 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट शोरीफुल इस्लाम ने लिया। निसंका के विकेट के साथ उनकी मेंडिस के साथ साझेदारी 74 रन पर समाप्त हो गई।

16:33 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका 22 ओवर के बाद 100 के पार

पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन है। निसंका 39 और कुसल मेंडिस 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:07 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 70/1

15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 70 रन है। श्रीलंका का पहला विकेट 34 के स्कोर पर गिरा था। मेंडिस और निसंका के बीच एक छोटी और अहम साझेदारी पनप रही है। निसंका 28 और मेंडिस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15:41 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 47/1

8 ओवर के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी का मोर्चा अपने हाथ में लिया। शाकिब ने पिछले मुकाबले में कुसल मेंडिस को आउट किया था। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 47 रन है।

15:30 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: दिमुथ करुणारत्ने 18 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 6वें ओवर में पहला झटका लगा है। मेहदी हसन मिराज ने दिमुथ करुणारत्ने (18) को पवेलियन भेज दिया है। करुणारत्ने ने आउट होने से पहले मिराज के इसी ओवर में लगातार दो चौके जड़े। श्रीलंका को पहला झटका 34 के स्कोर पर लगा।

15:27 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: पहले 5 ओवर में श्रीलंका 26/0

श्रीलंकाई बल्लेबाजी के पहले पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है। क्रीज पर पथुम निसंका (12) और दिमुथ करुणारत्ने (10) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

15:06 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, पहले ओवर में बने 8 रन

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। तस्कीन अहमद के पहले ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 8 रन बनाए। पथुम निसंका ने इस ओवर में दो चौके जड़ दिए।

14:39 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद

14:38 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लाजे, महेश तीक्षणा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना

14:36 (IST) 9 Sep 2023
SL vs BAN Live: बांग्लादेश की टॉस जीतकर गेंदबाजी

एशिया कप में सुपर 4 राउंड के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। शाकिब अल हसन ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। वहीं श्रीलंका ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

14:18 (IST) 9 Sep 2023
BAN vs SL Live Score: कोलंबो का मौसम है साफ

कोलंबो का मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। बारिश की संभवाना कम है। साफ आसमान देख कर ऐसा लग रहा है कि मैच पूरा होगा और फैंस निराश नहीं होंगे। एशिया कप के कई मैचों पर बारिश का असर देखने को मिला है।

13:51 (IST) 9 Sep 2023
BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश को खलेगी शांतो की कमी

बांग्लादेश को नजमुल शातों की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। लिटन दास हालांकि टीम से जुड़ गए हैं। ग्रुप राउंड में दास टीम का हिस्सा नहीं थे और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उनका सामना नहीं किया था।

एशिया कप में आज सुपर-4 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश मेजबान श्रीलंका का सामना करेगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले ग्रुप राउंड में दोनों का सामना हुआ था। उस समय श्रीलंका ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। सुपर-4 में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्हें पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।