ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। इसे टेनिस ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न पार्क में हर साल आयोजित करता है। ऑस्ट्रेलियन ओपन आमतौर पर जनवरी के मध्य में शुरू होता है और दो सप्ताह तक चलता है। इसका समापन महीने के आखिरी रविवार को पुरुषों के फाइनल के साथ होता है। इसमें मेन्स सिंगल्स, वुमन्स सिंगल्स, मेन्स डबल्स, वुमन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स वर्ग की स्पर्धाएं होती हैं। इसके अलावा जूनियर चैंपियनशिप, व्हीलचेयर, लीजेंड और प्रदर्शनी मुकाबले भी होती हैं।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने 22 फरवरी 2023 को पेशेवर टेनिस करियर का अपना आखिरी मैच खेला था। 38 साल की सानिया ने 2003 में पेशेवर टेनिस में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर में एक एकल खिताब और 43 युगल खिताब जीते। महिला टेनिस संघ डब्ल्यूटीए के अनुसार, उन्होंने करियर में 63 करोड़ रुपये की कुल पुरस्कार राशि जीती।
इस लेख में हम ऑस्ट्रेलियन ओपन की प्राइज मनी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। खास यह है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल प्राइज मनी (पुरस्कार राशि) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लगभग 18 गुनी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल पुरस्कार राशि 96.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8,34,03,50,250 रुपये) है। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की कुल प्राइज मनी 46.5 करोड़ रुपये थी।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 की कुल पुरस्कार राशि पिछले सीजन की तुलना में 11.56% अधिक है। सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में सभी मुख्य ड्रॉ राउंड में पहले की तुलना में इस साल 10% अधिक पुरस्कार राशि मिलेगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के चैंपियन (पुरुष और महिला) को 3,500,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.11% ज्यादा है। उपविजेता को 1,900,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे जो 10.14% ज्यादा है। शुरुआती दौर में हारने वालों की पुरस्कार राशि में सबसे बड़ी वृद्धि हुई। पहले दौर में हारने वालों को 2023 की तुलना में 12.94% अधिक 120,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 की प्राइज मनी से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य
- कुल पुरस्कार राशि 96.5 मिलियन डॉलर (करीब 8,33,20,95,746 भारतीय रुपये) है, जो 2024 की तुलना में 11.56% अधिक है।
- राउंड 1 क्वालिफायर खेलने पर मिलेंगे: 35,000 डॉलर (2024 के मुकाबले 12.0% अधिक)
- डबल्स में पहलादौर खेलने पर मिलेंगे: 40,000 डॉलर (2024 के मुकाबले 11.11% अधिक)
- सिंगल्स में मेन ड्रॉ का पहला दौर खेलने वाले खिलाड़ी की पुरस्कार राशि में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 132,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,13,95,293 रुपये) हो गई है।
- सिंगल्स में मेन ड्रॉ का दूसरा दौर खेलने वाले खिलाड़ी की पुरस्कार राशि में 11.11% की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 200,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,72,65,700 रुपये) हो गई है।
- सेमीफाइनलिस्ट को 1,100,000 मिलियन डॉलर यानी करीब 9,49,68,893 भारतीय रुपये मिलेंगे। जो पिछले साल के मुकाबले 11.11% अधिक है।
- सिंगल्स में चैंपियन बनने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ी को 3.5 मिलियन डॉलर (करीब 30,22,02,451 रुपये) मिलेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन की पुरस्कार राशि में 2001 से अब तक 596.37% या 82.64 मिलियन डॉलर (करीब 7,13,47,53,952 रुपये) की वृद्धि हुई है। साल 2001 में यह पुरस्कार राशि 13.85 मिलियन डॉलर (करीब 1,19,58,58,272 रुपये) थी।
- यदि पिछले 10 साल की बात करें तो पुरस्कार राशि (2016) 119.32% यानी 44 मिलियन डॉलर बढ़ी है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स और वुमन्स सिंगल्स की प्राइज मनी
साल 2025 | प्राइज मनी (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) | प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर) | प्राइज मनी (पौंड) | 2024 के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी (% में) |
विजेता | 3,500,000 | 2,198,928 | 1,752,853 | 11.11% |
उप विजेता | 1,900,000 | 1,193,704 | 951,549 | 10.14% |
सेमीफाइनलिस्ट | 1,100,000 | 691,092 | 550,897 | 11.11% |
क्वार्टर फाइनलिस्ट | 665,000 | 417,796 | 333,042 | 10.83% |
राउंड 4 | 420,000 | 263,871 | 210,342 | 12.00% |
राउंड 3 | 290,000 | 182,197 | 145,236 | 13.73% |
राउंड 2 | 200,000 | 125,653 | 100,163 | 11.11% |
राउंड 1 | 132,000 | 82,931 | 66,108 | 10.00% |
क्वालिफायर राउंड 3 | 72,000 | 45,235 | 36,059 | 10.77% |
क्वालिफायर राउंड 2 | 49,000 | 30,785 | 24,540 | 11.11% |
क्वालिफायर राउंड 1 | 35,000 | 21,989 | 17,529 | 12.00% |
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स और वुमन्स डबल्स की प्राइज मनी
साल 2025 | प्राइज मनी (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) | प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर) | प्राइज मनी (पौंड) | 2024 के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी (% में) |
विजेता | 810,000 | 508,895 | 405,660 | 10.96% |
उप विजेता | 440,000 | 276,437 | 220,359 | 10.00% |
सेमीफाइनलिस्ट | 250,000 | 157,066 | 125,204 | 9.89% |
क्वार्टर फाइनलिस्ट | 142,000 | 89,214 | 71,116 | 10.94% |
राउंड 3 | 82,000 | 51,518 | 41,067 | 9.33% |
राउंड 2 | 58,000 | 36,439 | 29,047 | 9.43% |
राउंड 1 | 40,000 | 25,131 | 20,033 | 11.11% |
ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स की प्राइज मनी
साल 2025 | प्राइज मनी (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) | प्राइज मनी (अमेरिकी डॉलर) | प्राइज मनी (पौंड) | 2024 के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी (% में) |
विजेता | 175,000 | 109,946 | 87,643 | 6.06% |
उप विजेता | 97,750 | 61,413 | 48,955 | 3.99% |
सेमीफाइनलिस्ट | 52,500 | 32,984 | 26,293 | 5.00% |
क्वार्टर फाइनलिस्ट | 27,750 | 17,434 | 13,898 | 4.72% |
राउंड 2 | 14,000 | 8,796 | 7,011 | 5.46% |
राउंड 1 | 7,250 | 4,555 | 3,631 | 5.07% |
ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल पुरस्कार राशि का इतिहास
साल | कुल प्राइज मनी | बढ़ोतरी (% में) |
2025 | 96,500,000 अमेरिकी डॉलर | 11.56% |
2024 | 86,500,000 अमेरिकी डॉलर | 13.07% |
2023 | 76,500,000 अमेरिकी डॉलर | 3.38% |
2022 | 74,000,000 अमेरिकी डॉलर | 3.50% |
2021 | 71,500,000 अमेरिकी डॉलर | 0.70% |
2020 | 71,000,000 अमेरिकी डॉलर | 13.60% |
2019 | 62,500,000 अमेरिकी डॉलर | 13.64% |
2018 | 55,000,000 अमेरिकी डॉलर | 10.00% |
2017 | 50,000,000 अमेरिकी डॉलर | 13.64% |
2016 | 44,000,000 अमेरिकी डॉलर | 10.00% |
2015 | 40,000,000 अमेरिकी डॉलर | 21.21% |
2014 | 33,000,000 अमेरिकी डॉलर | 10.00% |
2013 | 30,000,000 अमेरिकी डॉलर | 15.38% |
2012 | 26,000,000 अमेरिकी डॉलर | 3.98% |
2011 | 25,005,635 अमेरिकी डॉलर | 3.78% |
2010 | 24,094,000 अमेरिकी डॉलर | 4.12% |
2009 | 23,140,000 अमेरिकी डॉलर | 12.33% |
2008 | 20,600,000 अमेरिकी डॉलर | 3.00% |
2007 | 20,000,000 अमेरिकी डॉलर | 3.63% |
2006 | 19,300,000 अमेरिकी डॉलर | 1.05% |
2005 | 19,100,000 अमेरिकी डॉलर | 0.53% |
2004 | 19,000,000 अमेरिकी डॉलर | 4.51% |
2003 | 18,180,000 अमेरिकी डॉलर | 10.18% |
2002 | 16,500,000 अमेरिकी डॉलर | 19.07% |
2001 | 13,857,625 अमेरिकी डॉलर |