ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को अपने सालाना क्रिकेट अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया। हर साल इस फंक्शन में महिला और क्रिकेट खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं। वहीं दिग्गजों का भी सम्मान किया जाता है। सोमवार को क्रिकेटर्स जब इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे तो उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे क्रिकेटर्स

ज्यादातर पुरुष क्रिकेटर्स यहां अपनी पार्टनर्स और पत्नियों को साथ पहुंचे। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी पत्नियां भी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही थी। सभी वेस्टर्न ड्रेसेस में नजर आई। सोशल मीडिया पर फंक्शन की तस्वीरें वायरल हुई। इन सबमें सबसे अलग नजर आ रही थी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी।

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी लहंगे में आई नजर

ग्लेन मैक्सवेल काले रंग के सूट में फंक्शन में पहुंचे। वहीं उनकी पत्नी विनी रमन लहंगा पहनकर पहुंची। उन्होंने दुपट्टे को पीछे से पिन किया था जिससे लहंगे स्टाइलिश और वेस्टर्न लुक जैसा दिख रहा था। उन्होंने कानों में भी झुमके पहने हुए थे। उन्होंने गले में कुछ नहीं डाला था। चोटी के साथ अपना पूरा किया। वह इस चमकीले लहंगे मेंनजर अलग नजर आ रही थी।

भारतीय मूल की हैं विनी

मैक्सवेल की पत्नी विनी भारतीय मूल की हैं। विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं. उनके माता-पिता मूल रूप से भारत के चेन्नई के रहने वाले हैं, जो ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बड़ी हुई हैं। विनी आईपीएल के साथ-साथ हर अंतरराष्ट्रीय दौरे के लिए मैक्सवेल के साथ भारत आती हैं।

IND vs ENG: सचिन, क्रिस गेल, गिलक्रिस्ट, जयसूर्या, गांगुली की इस लिस्ट में शामिल होने के करीब रोहित, 164 रन बनाते ही बनाएंगे नया रिकॉर्ड

अकेले पहुंची एलिसा हीली

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी भी अलग अंदाज में दिखाई दी। वर्ल्ड चैंपियन एलिसा हिली इवेंट में अकेले नजर आईं। उनके पति और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस समय श्रीलंका में है। कैमरन ग्रीन, स्पेनसर जॉनसन भी अपनी पाटनर के साथ इवेंट में शिरकत करने पहुंचे। एलिस पैरी भी काले रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फंक्शन में अलग-अलग अवॉर्ड्स का ऐलान किया। हालांकि कई खिलाड़ी श्रीलंका के दौरे पर हैं और वह इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए।