वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (24 अगस्त) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप के खतरे के बीच रनों का अंबार खड़ा कर दिया। ट्रेविस हेड, कप्तान मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन की शतकीय पारी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 431 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में 9वां सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। सर्वश्रेष्ठ स्कोर इंग्लैंड के नाम है। उसने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे।

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 34.1 ओवर में 250 रन की साझेदारी हुई। हेड 103 गेंद पर 17 चौके और 5 छक्के की मदद से 142 रन बनाए। इसके बाद मिचेल मार्श 106 गेंद पर 6 चौके 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36.3 ओवर में 2 विकेट पर 267 रन था। कैमरन ग्रीन ने 55 गेंद पर नाबाद 118 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। एलेक्स कैरी ने 37 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। दोनों के बीच नाबाद 167 रन की साझेदारी हुई।

इंग्लैंड के नाम सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी बार उसने ऐसा किया। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ उसने ऐसा किया है। वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर इंग्लैंड के नाम है। उसने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे। भारत का सर्वोच्च स्कोर 7 विकेट पर 414 रन है। राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 2009 में उसने ऐसा किया था।

वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड

टीमस्कोरओवरपारीपरिणामखिलाफमैदानदिनांक
इंंग्लैंड498/4501जीतनीदरलैंडआम्सटलवेन17 जून 2022
इंंग्लैंड481/6501जीतऑस्ट्रेलियानॉटिंघम19 जून 2018
इंंग्लैंड444/3501जीतपाकिस्ताननॉटिंघम30 अगस्त 2016
श्रीलंका443/9501जीतनीदरलैंडआम्सटलवेन4 जुलाई 2006
साउथ अफ्रीका439/2501जीतवेस्टइंडीजजोहानसबर्ग18 जनवरी 2015
साउथ अफ्रीका438/949.52जीतऑस्ट्रेलियाजोहानसबर्ग12 मार्च 2006
साउथ अफ्रीका438/4501जीतभारतवानखेड़े25 अक्टूबर 2015
ऑस्ट्रेलिया434/4501हारसाउथ अफ्रीकाजोहानसबर्ग12 मार्च 2006
ऑस्ट्रेलिया431/2501साउथ अफ्रीकामकाय24 अगस्त 2025
साउथ अफ्रीका428/5501जीतश्रीलंकादिल्ली7 अक्टूबर 2023
साउथ अफ्रीका418/5501जीतजिम्बाब्वेपोटचेफस्ट्रूम20 सितंबर 2006
भारत418/5501जीत वेस्टइंडीजइंदौर8 दिसंबर 2011

ऑस्ट्रेलिया ने कब-कब पार किया 400 का आंकड़ा

टीमरनओवरपारीपरिणामखिलाऱमैदानमैच कब हुआ
ऑस्ट्रेलिया434/4501हारसाउथ अफ्रीकाजोहानसबर्ग12 मार्च 2006
ऑस्ट्रेलिया431/2501मैच जारीसाउथ अफ्रीकामकाय24 अगस्त 2025
ऑस्ट्रेलिया417/6501जीतअफगानिस्तानवाका4 मार्च 2015