AUS Vs NZ 1st T20 Match: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहला मैच में 6 हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में बुधवार, 21 फरवरी को खेले गए पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 216 रन का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 44 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 20 गेंद 32 रन ठोके।
AUS Vs NZ 2nd T20I LIVE Cricket Score
मैच के हीरो टिम डेविड ने 10 गेंद 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 31 रन ठोके। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 25, ट्रेविस हेड ने 24 और जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 ओवर में 35 रन चाहिए थे। टिम डेविड मे मार्श के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा एडम मिल्न और लॉकी फर्ग्युसन ने 1-1 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 20 ओर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। डेवोन कॉनवे ने 46 गेंद पर 63 और रचिन रविंद्र ने 35 गेंद पर 68 रन। फिन एलेन 32 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमैन 18 और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मैच 23 फरवरी को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा।
AUS vs NZ 1st T20I Live Streaming: Watch Here
Australia in New Zealand, 3 T20I Series, 2024
New Zealand
215/3 (20.0)
Australia
216/4 (20.0)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
Australia beat New Zealand by 6 wickets
ऑस्ट्रेलिया ने 3 साल बाद न्यूजीलैंड में जीता टी20 इंटरनेशनल मैच
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 6 गेंद पर 16 रन चाहिए। मिचेल मार्श स्ट्राइक पर थे। टिम साउदी गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद वाइड रही। अगली पर लेग बाय से सिंग्ल आया। अगली गेंद पर सिंगल आया। साउदी ने टिम डेविड को बेहतरीन यॉर्कर किया। मार्श फुलटॉ पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए। इस गेंद पर सिंगल आया। अगली गेंद पर डेविड ने 6 लगाया। 2 गेंद पर 6 रन चाहिए थे। अगली गेंद पर 2 रन आया। आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे। डेविड ने चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी गेंद पर रोमांच जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने 216 रन का टारगेट टिम डेविड की 10 गेंद पर 31 रन की पारी मदद से हासिल किया। मार्श 44 गेंद पर 72 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 16 रन चाहिए। टिम डेविड 18 और मिचेल मार्श 72 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 गेंद पर 28 रन की साझेदारी हुई। टिम साउदी आखिरी ओवर कर रहे हैं। एडम मिल्न के ओवर में 19 रन बने। टिम डेविड ने आखिरी 3 गेंद पर 1 चौका और 2 छक्के लगाए।
जोश इंग्लिस को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन। जीत के लिए 18 गेंद पर 43 रन चाहिए। टिम डेविड 1 और मिचेल मार्श 63 रन बनाकर क्रीज पर।
ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 59 रन चाहिए। जोश इंग्लिस 18 और मिचेल मार्श 51 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद पर 75 रन चाहिए। जोश इंग्लिस 8 और मिचेल मार्श 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल को लॉकी फर्ग्युसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10.3 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन। जीत के लिए 57 गेंद पर 105 रन चाहिए। मिचेल मार्श 27 और जोश इंग्लिस बगैर खाता खोले क्रीज पर।
डेविड वॉर्नर को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद पर 40 रन बनाए। मिचेल मार्श 12 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 20 गेंद पर 40 रन की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 147 रन चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 160 रन चाहिए। डेविड वॉर्नर 20 और मिचेल मार्श 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 27 रन की साझेदारी हुई।
एडम मिल्न ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। ट्रेविस हेड 24 रन बनाकर आउट। डेविड वॉर्नर 5 रन बनाकर क्रीज पपर। नए बल्लेबाज मिचेल मार्श हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3.4 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन। जीत के लिए 187 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरा ओवर एडम मिल्ने लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर वार्नर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर हेड ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर हेड ने फिर 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर हेड ने चौका जड़ दिया। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन है। हेड के 9 गेंद में 9 रन हैं। डेविड वार्नर के 3 गेंद में 4 रन हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी पहला ओवर लेकर आए। हेड ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। चौथी गेंद पर डेविड वार्नर ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है। हेड के एक और वार्नर के 3 रन हैं।
न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 216 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। मार्क चैपमैन 18 और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर नाबाद रहे। डेवोन कॉनवे ने 46 गेंद पर 63 और रचिन रविंद्र ने 35 गेंद पर 68 रन। फिन एलेन 32 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिए।
रचिन रविंद्र को पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंद पर 68 रन बनाए। इसके बाद डेवोन कॉनवे को मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 गेंद पर 63 रन बनाए। न्यूजीलैंड को 2 गेंद पर 2 झटका लगा। नए बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 16.1 3 विकेट पर 174 रन।
रचिन रविंद्र ने 29 गेंद पर अर्धशतक ठोका। उन्होंने एडम जम्पा के ओवर 26 रन बने। रचिन ने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर में 1 विकेट पर 165 रन। रचिन रविंद्र 31 गेंद पर 62 और डेवोन कॉनवे 43 गेंद पर 60 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 58 गेंद पर 104 रन की साझेदारी हुई।
न्यजीलैंड ने 14 ओवर में 1 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 39 और डेवोन कॉनवे 60 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 86 रन की साझेदारी 53 गेंद पर हो गई है। जोश हेजलवुड के ओवर में 10 रन बने।
न्यजीलैंड ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 29 और डेवोन कॉनवे 51 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 60 रन की साझेदारी 40 गेंद पर हो गई है। पिछले 5 ओवर में 48 रन बने हैं।
न्यजीलैंड ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 11 और डेवोन कॉनवे 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो गई है।
न्यूजीलैंड ने ताबतोड़ शुरुआत की है। मिचेल स्टार्क ने उसे पहला झटका दिया है। फिन एलेन को आउट किया। उन्होंने 17 गेंद पर 32 रन बनाए। डेवोन कॉनवे 27 और रचिन रविंद्र 2 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट पर 68 रन।
फिन एलेन ने ग्लेन मैक्सवेल को कूट दिया। न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उसने 3 ओवर में 36 रन कूट दिए हैं। मैक्सवेल के ओवर में 20 रन बने। एलेन ने 2 छक्के जड़े। डेवोन कॉनवे 7 गेंद पर 10 और फिन एलेन 12 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 3 रन। डेवोन कॉनवे 1 और फिन एलेन 1 रन बनाकर क्रीज पर।
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्न, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में पहला टी20 मैच भारतीय समायनुसार सुपब 11.40 बजे से शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई है। टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की कमान फिन एलेन की हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श की हाथों में है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में 3 साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीती है। यही नहीं उसने 15 साल से न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज भी नहीं जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 5 मार्च 2021 को जीता था। वेलिंगटन में खेले गए उस मैच में उसने न्यूजीलैंड को 50 रन से हराया था। ऑस्ट्र्रेलिया ने न्यूजीलैंड में अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें से उसने 6 जीते हैं, जबकि 3 हारे हैं। एक मैच टाई रहा है। तीन मैच रद्द हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली हैं। इसमें से उसने तीन जीती हैं, जबकि एक ड्रॉ रही है। एक सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी टी20 सीरीज फरवरी 2009 में जीती थी।