एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है। भारत अब तक 46 पदक जीत चुका है। इसमें 11 स्वर्ण, 15 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि, वह पदक तालिका में एक पायदान नीचे खिसक गया है। भारत पदक तालिका में अभी पांचवें नंबर पर है। चीन शीर्ष पर है, जबकि ईरान दूसरे, जापान तीसरे और उज्बेकिस्तान चौथे नंबर पर है।
हांगझू में पैरा एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत के सुमित अंतिल ने इतिहास रचा। सुमित अंतिल ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई पैरा खेलों विश्व और एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाए। जैवलिन थ्रो में भारत के हाने ने भी स्वर्ण पदक जीता। हाने ने 55.97 मीटर दूर भाला फेंक F37 स्पर्धा में पैरा एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया।
सुमित अंतिल और पुष्पेंद्र सिंह ने पुरुष जैवलिन थ्रो की F64 स्पर्धा के फाइनल में क्रमशः स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीते। श्रीलंका के अराचिगे समिथा ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर का थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
हांगझू पैरा एशियन गेम्स मेडल टैली (25 अक्टूबर 2023, दोपहर 12:30 बजे तक अपडेट)
रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल मेडल |
1 | चीन | 86 | 68 | 52 | 206 |
2 | ईरान | 19 | 24 | 15 | 58 |
3 | जापान | 14 | 14 | 20 | 48 |
4 | उज्बेकिस्तान | 13 | 16 | 16 | 45 |
5 | भारत | 11 | 15 | 20 | 46 |
6 | थाइलैंड | 10 | 9 | 17 | 36 |
7 | साउथ कोरिया | 6 | 5 | 8 | 19 |
8 | कजाकिस्तान | 5 | 7 | 10 | 22 |
9 | मलेशिया | 5 | 7 | 7 | 19 |
10 | इंडोनेशिया | 5 | 6 | 10 | 21 |