Asian games 2023, Day 12, Medal Tally: एशियाई खेलेां में 12वें दिन 5 अक्टूबर 2023 को भारत ने 5 पदक जीते। इस तरह भारत के पदकों की संख्या 86 पहुंच गई। गुरुवार को ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर की महिला तीरंदाजी कंपाउंड टीम ने ताइवान को मात देकर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
दोपहर में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर ने पुरुष तीरंदाजी कंपाउंड टीम का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के ‘अबकी बार 100 के पार’ के लक्ष्य में एक संख्या का और इजाफा किया। सौरव घोषाल स्क्वाश मेन्स सिंगल्स में भी रजत पदक जीतने में सफल रहे।
शाम को अंतिम पंघाल ने महिला कुश्ती 53 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। अंतिम ने मंगोलिया की पहलवान को 3-1 से मात दी। इस तरह 5 अक्टूबर की प्रतिस्पर्धाएं खत्म होने के बाद भारत की झोली में 21 स्वर्ण, 32 रजत और 33 कांस्य पदक आ चुके थे। इसके अलावा कई अन्य खेलों में पदक पक्के भी हुए।
2023 एशियाई खेल पदक तालिका (शीर्ष-10 देश शामिल, 5 अक्टूबर की रात 8 बजे तक)
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | चीन | 179 | 99 | 55 | 333 |
2 | जापान | 44 | 54 | 60 | 158 |
3 | साउथ कोरिया | 33 | 47 | 77 | 157 |
4 | भारत | 21 | 32 | 33 | 86 |
5 | उज्बेकिस्तान | 19 | 16 | 25 | 60 |
6 | ताइवान | 15 | 15 | 23 | 53 |
7 | नॉर्थ कोरिया | 10 | 16 | 9 | 35 |
8 | थाइलैंड | 10 | 14 | 27 | 51 |
9 | बहरीन | 10 | 2 | 5 | 17 |
9 | ईरान | 8 | 17 | 17 | 42 |
इस प्रकार है एशियाई खेलों में शुक्रवार 6 अक्टूबर 2023 को भारत का शेड्यूल
तीरंदाजी: सुबह 6:10: रिकर्व महिला टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (भारतीय टीम: अंकिता भक्त, भजन कौर, सिमरनजीत कौर)
सुबह 11:00: रिकर्व पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (भारतीय टीम – अतानु दास, धीरज बोम्मदेवरा, तुषार शेल्के)।
बैडमिंटन: सुबह 6:30: पुरुष एकल सेमीफाइनल (एचएस प्रणॉय) सुबह 6:30: पुरुष युगल सेमीफाइनल (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी)।
ब्रिज: 6:30 सुबह: पदक प्रतियोगिता: पुरुष टीम अंतिम सत्र 4 से 6: भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग।
डोंगी स्लैलम: 6:30 सुबह: पुरुष डोंगी सेमीफाइनल और फाइनल (विशाल केवट)। 7:16 सुबह: महिला कयाक सेमीफाइनल और फाइनल (शिखा चौहान)।
शतरंज: 12:30 दोपहर बाद: पुरुष टीम राउंड 8 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा) 12:30 दोपहर बाद: महिला टीम राउंड 8 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्रीबी)।
क्रिकेट: सुबह 6:30 बजे: पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश।
घुड़सवारी: 6:30 सुबह: पदक स्पर्धा: व्यक्तिगत कूद (तेजस ढींगरा, कीरत सिंह नागरा, यश नेन्सी)।
हॉकी: 4:00 दोपहर बाद: पुरुष फाइनल: भारत बनाम जापान।
जू-जित्सु: 6:30 सुबह: पदक स्पर्धा: महिला -52 किग्रा (रोहिणी कलाम, अनुपमा स्वैन) 6:30 सुबह: पदक स्पर्धा: महिला -57 किग्रा (निकिता चौधरी, अंगीता श्याजू)।
कबड्डी: सुबह 7:00 बजे: महिला टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम नेपाल 12:30 बजे: पुरुष टीम सेमीफाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान।
रोलर स्केटिंग: 6:30 सुबह: महिला कलात्मक एकल स्केटिंग (साईं संहिता , ग्रीष्मा दोंतारा)।
सेपक टकरा: 6:30 सुबह: पुरुष रेगु प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम म्यांमार 11:30 सुबह: पुरुष रेगु सेमीफाइनल।
सॉफ्ट टेनिस: 7:30 सुबह: पुरुष और महिला एकल प्रारंभिक ग्रुप मैच (अनिकेत चिराग पटेल, जय मीना, आध्या तिवारी, राग श्री कुलंदावेलु मनोगरबाबू)।
स्पोर्ट क्लाइंबिंग: 6:30 सुबह: पुरुष बोल्डर और लीड सेमीफाइनल और फाइनल (अमन वर्मा, भरत स्टीफन परेरा कामथ)।
वॉलीबॉल: सुबह 8:00 बजे: महिला वर्ग 9-12: भारत बनाम मंगोलिया।
कुश्ती: 7:30 सुबह: पदक स्पर्धाएं: महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा (सोनम मलिक), 68 किग्रा (राधिका), 76 किग्रा (किरण); पुरुष फ्रीस्टाइल: 57 किग्रा (अमन सहरावत), 65 किग्रा (बजरंग पूनिया)।