Asian Games 2023 India’s 29th September: एशियन गेम्स 2023 में छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 8 मेडल जीते। भारत के पदकों की संख्या अब 33 हो गई है। उसके खाते में 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वह पदक तालिका में 5वें से चौथे नंबर पर पहुंच गया। 29 सितंबर को सबसे पहले शूटर्स ने मेडल पर निशाना साधा। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। इस टीम में पलक गुलिया, ईशा सिंह और दिव्या टीएस शामिल थीं। व्यक्तिगत इवेंट में ईशा सिंह ने सिल्वर और पलक गुलिया ने गोल्ड मेडल जीता। 50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल में टीम इवेंट का गोल्ड भी भारत के नाम रहा। टेनिस के मेन्स डबल्स में रामकुमार रामनाथन और साकेत के हिस्से सिल्वर मेडल आया। मिक्स्ड डबल्स में रुतुजा और रोहन बोपन्ना फाइनल में पहुंच गए। किरन बालियान ने महिला शॉट पुट ने 17.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। शुक्रवार को भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन ने महज 53 सेकंड में विपक्षी खिलाड़ी पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। यही नहीं, उन्होंने ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। महिला हॉकी में भारतीय टीम पूल बी के मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से हराया। स्क्वाश में पुरुष टीम इवेंट में भारत ने मलेशिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा।  Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

इस प्रकार रहे एशियाई खेलों में शुक्रवार 29 सितंबर को भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ी और टीम

क्रम संख्याखिलाड़ी/टीमस्पर्धापदक
1ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराणपुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धास्वर्ण
2पलक गुलियामहिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धास्वर्ण
3ईशा सिंह, पलक गुलिया, दिव्या टीएसमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धारजत
4ईशा सिंहमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धारजत
5रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनीटेनिस पुरुष युगल स्पर्धारजत
6ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमरपुरुष व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धारजत
7जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्नामहिला स्क्वाश टीम स्पर्धाकांस्य
8किरण बालियानमहिला गोला फेंक स्पर्धाकांस्य
Live Updates

Asian Games 2023: छठे दिन की प्रतिस्पर्धाएं खत्म होने के बाद भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर था।

10:30 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: टेबल टेनिस – जी साथियान- अचंत शरत का सफर खत्म

पुरुष डबल्स में भारतीय जोड़ी शरत कमल और जीत साथियान का सफर खत्म हो गया। इस जोड़ी को चीन की वर्ल्ड नंबर दो से 11-5, 11-4, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा।

10:28 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: स्क्वाश – भारत-हॉन्गकॉन्ग बराबरी पर

भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने हॉन्कॉन्ग के खिलाफ बराबरी कर ली है। जोश्ना चिनप्पा ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में हो तजेलोक को 7-11, 11-7, 9-11, 11-6, 11-8 से हराया।

10:04 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: छठे दिन भारत के मेडल

शूटिंग – 10 मीटर पिस्टल महिला टीम – सिल्वर

शूटिंग – 50 मीटर 3P राइफल पुरुष टीम – गोल्ड

शूटिंग – 10 मीटर पिस्टल इंडीविजुअल (पलक गुलिया) – गोल्ड

शूटिंग – 10 मीटर पिस्टल इंडीविजुअल (इशा सिंह) – सिल्वर

टेनिस – पुरुष डबल्स (रामकुमार रामनाथन और साकेत) – सिल्वर

09:37 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: टेबल टेनिस – मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में

मनिका बत्रा ने महिला सिंग्लस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की सुथासिनी स्वेतबट्ट को 11-7, 6-11, 12-10, 11-3, 12-10, 11-6 से हराया।

09:28 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: शूटिंग – भारत के नाम दो मेडल

भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला इंडीविजुअल इवेंट में दो मेडल हासिल किए। पलक ने गोल्ड तो इशा सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पलक ने इस दौरान 241.1 का स्कोर हासिल करके एशियन गेम्स रिकॉर्ड कायम किया। इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तानी शूटर के नाम रहा।

09:17 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: बैडमिंटन – क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय महिला टीम

भारत की महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारतीय महिला टीम को 0-3 से हराया। पीवी सिंधु और अश्मिता सिंगल्स मुकाबला हारी वहीं त्रिसा और गायत्री डबल्स मुकाबला भी हार गईं।

09:01 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: टेनिस – भारत को मिला पहला मेडल

भारत ने टेनिस में पहला मेडल हासिल किया। रामकुमार रामनाथन और साकेत मनेनी ने पुरुष डबल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में उन्हें चीनी ताइपे की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

08:09 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: शूटिंग – भारत के एक और गोल्ड

एश्वार्य प्रताप सिंह, स्वपनिल कुसाले और आखिल शेरोन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल के पुरुष इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह आज के दिन का भारत का दूसरा मेडल है।

08:09 (IST) 29 Sep 2023
10 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को मिला सिल्वर

भारत ने आज दिन का पहला मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता। इशा सिंह, पल और दिव्या ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही इशा सिंह और पलक ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई।

07:48 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: टेनिस – गोल्ड के लिए उतरे रामकुमार-साकेत

रामकुमार रामनाथन और साकेत मायनेनी फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे का सामना करने उतरे हैं। वह दोनों गोल्ड मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.

07:42 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: बैडमिंटन (महिला टीम) – भारत 0-1 से पिछड़ा

भारत की पीवी सिंधु पहला मैच जीतने के बाद लगातार दो गेम हारी। वह पॉर्नपावी के खिलाफ मुकाबला 21-14,15-21,14-21 से हारी। यह मुकाबला 67 मिनट तक चला। भारत 0-1 से पीछे है।

07:23 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: शूटिंग – ए्श्वार्य-स्वपनिल टॉप तीन में

50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन क्वालिफिकेशन के प्रोन राउंड के बाद भारत के एश्वार्य तोमर पहले स्थान पर हैं जबकि स्वपनिल सुरेश तीसरे स्थान पर हैं।

07:13 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला)

10 मीटर एयर पिस्टल में महिला इंडीविजुअल और टीम इवेंट का क्वालिफिकेशन जारी है। ईशा सिंह, दिव्या थाडीगोल और पलक चुनौती पेश कर रहे हैं।

06:54 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: शूटिंग – 50 मीटर थ्री पॉजिश एयर राइफल का क्वालिफिकेशन शुरू

50 मीटर थ्री पॉजिशन (पुरुष) का नीलिंग राउंड पूरा हो चुका है। भारत के ऐश्वार्य प्रताप सिंह फिलहाल 9.955 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं स्वपनिल सुरेश 9.800 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

06:49 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: बैडमिंटन – सिंधु खेंलेगी पहला सिंगल्स मैच

महिला टीम के पहले मैच में पीवी सिंधु थाईलैंड की चौचुवोंग पॉर्मपावी का सामना कर रही है। सिंधु ने पहले ही मैच में अच्छी बढ़त हासिल कर ली है।

06:39 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: शूटिंग – भारत अलग-अलग इवेंट में पेश कर रहा है चुनौती

इस समय भारत बैडमिंडन कोर्ट और शूटिंग रेंज में चुनौती पेश कर रहा है। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम थाईलैंड का सामना करेगी वहीं पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन क्वालिफिकेशन और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन जारी है।

06:23 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: एथलेटिक्स- महिला वर्ग में भी हाथ लगी निराशा

20 किमी रेस वॉक के महिला वर्ग में भी भारत मेडल जीतने से चूक गया। प्रियंका गोस्वामी 1:31:52 का समय निकालकर वह पांचवें स्थान पर रहीं। यह उनके पर्सनल बेस्ट से भी ज्यादा है।

06:11 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: एथलेटिक्स – 20 किमी रेस वॉक में फेल रहे भारतीय पुरुष खिलाड़ी

दिन का सबसे पहला इवेंट था 20 किमी रेस वॉक जिसके पुरुष वर्ग में विकास सिंह और संदीप हिस्सा ले रहे थे। संदीप डिस्क्वालिफाई हो गए वहीं विकास सिंह 1:27:33 का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे।

06:09 (IST) 29 Sep 2023
Asian Games Live Updates: आज है एशियन गेम्स का छठा दिन

चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स का आज छठा दिन है। भारतीय खिलाड़ी आज शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, हैंडबॉल जैसे खेलों में हिस्सा लेंगे वहीं एथलेटिक्स की भी शुरुआत होगी।

एशियन गेम्स के छठे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल्स की उम्मीद होगी। दिन की शुरुआत में 20 किमी रेसवॉक इवेंट में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। वहीं इसके बाद एक बार फिर शूटर्स पर मेडल पर निशाने लगाने उतरेंगे। 50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल में टीमें राउंड होंगे। वहीं 10 मीटर पिस्टल में महिला खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगी। शुक्रवार को भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन अपना मेडल पक्का करने के लिए क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इससे पहले भारत ने पांचवें दिन तीन मेडल हासिल किए थे।