Asian Games 2023 India’s 29th September: एशियन गेम्स 2023 में छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 8 मेडल जीते। भारत के पदकों की संख्या अब 33 हो गई है। उसके खाते में 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वह पदक तालिका में 5वें से चौथे नंबर पर पहुंच गया। 29 सितंबर को सबसे पहले शूटर्स ने मेडल पर निशाना साधा। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। इस टीम में पलक गुलिया, ईशा सिंह और दिव्या टीएस शामिल थीं। व्यक्तिगत इवेंट में ईशा सिंह ने सिल्वर और पलक गुलिया ने गोल्ड मेडल जीता। 50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल में टीम इवेंट का गोल्ड भी भारत के नाम रहा। टेनिस के मेन्स डबल्स में रामकुमार रामनाथन और साकेत के हिस्से सिल्वर मेडल आया। मिक्स्ड डबल्स में रुतुजा और रोहन बोपन्ना फाइनल में पहुंच गए। किरन बालियान ने महिला शॉट पुट ने 17.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। शुक्रवार को भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन ने महज 53 सेकंड में विपक्षी खिलाड़ी पर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल पक्का किया। यही नहीं, उन्होंने ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। महिला हॉकी में भारतीय टीम पूल बी के मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से हराया। स्क्वाश में पुरुष टीम इवेंट में भारत ने मलेशिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
इस प्रकार रहे एशियाई खेलों में शुक्रवार 29 सितंबर को भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ी और टीम
क्रम संख्या | खिलाड़ी/टीम | स्पर्धा | पदक |
1 | ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण | पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा | स्वर्ण |
2 | पलक गुलिया | महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा | स्वर्ण |
3 | ईशा सिंह, पलक गुलिया, दिव्या टीएस | महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा | रजत |
4 | ईशा सिंह | महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा | रजत |
5 | रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी | टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा | रजत |
6 | ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर | पुरुष व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा | रजत |
7 | जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना | महिला स्क्वाश टीम स्पर्धा | कांस्य |
8 | किरण बालियान | महिला गोला फेंक स्पर्धा | कांस्य |
Asian Games 2023: छठे दिन की प्रतिस्पर्धाएं खत्म होने के बाद भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर था।
एशियन गेम्स 2023 के छठे दिन भारत की झोली में 8वां मेडल किरन बालियान ने डाला। किरन बालियान ने महिला शॉट पुट ने 17.36 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का गोल्ड और सिल्वर मेडल क्रमशः चीन की लिजियाओ गोंग और जियायुआन सोंग ने जीता। लिजियाओ गोंग ने 19.58 और जियायुआन सोंग ने 18.92 मीटर का थ्रो किया।
महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा का फाइनल जारी है। इस इवेंट में भारत की दो खिलाड़ी किरन बालियान और मनप्रीत कौर चुनौती पेश कर रही हैं। चार प्रयास के बाद किरन बालियान तीसरे और मनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बनी हुईं हैं। किरन बालियान का अब तक का बेस्ट थ्रो 17.36 मीटर का रहा, जो तीसरे प्रयास में आया। वहीं, मनप्रीत कौर का अब तक का सबसे बेस्ट थ्रो 16.25 मीटर रहा। जो उनका पहला प्रयास था। उनके तीसरे और चौथे प्रयास फाउल हो गए।
तानिया चौधरी और रचना कुमारी हैमर थ्रो में पदक जीतने से चूक गईं। तानिया चौधरी फाइनल में 7वें और रचना कुमारी 9वें नंबर पर रहीं। हालांकि, स्क्वाश में भारत ने एक और मेडल पक्का कर लिया। पुरुष टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। अब फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा। इसके साथ ही भारत का पक्का पदक हो गया।
भारतीय एथलीट तानिया चौधऱी 60.50 मीटर के थ्रो के साथ टॉप 8 खिलाड़ियों में रही और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं रजना चौधरी नौवें स्थान पर रहकर बाहर हो गईं।
भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 6-0 से हराया। यह उनकी पूल राउंड में लगातार दूसरी जीत है। अब तक भारत ने इस टूर्नामेंट में 19 गोल किए जबकि उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ है।
भारत के मोहम्मद अजमल ने 400 मीटर के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने दूसरी हीट में 45.76 सेकंड का सय निकाला। वह दूसरे स्थान पर रहे थे।
मोहम्मद अनस ने 400 मीटर के हीट्स में 46.29 सेकंड का समय निकाला। वह सीधे तौर पर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। उन्हें इंतजार करना होगा कि सारी हीट्स खत्म हो और अगर तब वह तीसरे स्थान पर रहने वाले सबसे तेज एथलीट हुए तो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।
भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में हार गए। चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने उन्हें 11-7, 12-10, 11-9, 5-11, 12-10, 11-6, 8-11 से हराया।
भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन की हनन नासर को आरएस सी से हराया। नासर को पहले राउंड में तीन बार स्टैंडिंग 8 काउंट मिला। राउंड खत्म होने से 38 सेकंड पहले रेफरी ने मैच रोक दिया।
हाफ टाइम तक मलेशिया ने 5-0 की लीड हासिल कर ल है। दूसरे क्वार्टर में भारत के खाते में केवल एक एक ही गोल आया। मलेशिया अब तक एक खतरनाक टीम के तौर पर नजर नहीं है। भारतीय डिफेंस में सेंध करने में उसे काफी मुश्किल हो रही है।
भारत की एश्वर्या मिश्रा ने 52.37 सेकंड का समय निकाल कर 400 मीटर के फाइल में जगह बनाई। यह उनका सीजन बेस्ट प्रदर्शन था। हीट में पहले स्थान पर मौजूदा चैंपियन सलवा ईध नासेर रही।
भारत ने पहले क्वार्टर में चार गोल किए और 4-0 की लीड हासिल की है। भारत की ओर से मोनिका, दीप ग्रेस एक्का , निशा और वीवी फालके ने एक-एक गोल किया।
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में मेडल पक्का किया है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में नेपाल पर 3-0 से आसान जीत की जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
भारत और मलेशिया के बीच महिला हॉकी का पूल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में सिंगापुर को 13-0 से मात दी थी।
साइकिलिंग के पुरुष केरिन के सेमीफाइनल के पहले हीट में भारत के डेविड बेकहम छठे और एसो एलबान सातवें स्थान पर रहे। वह मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं।
जी साथियान का पुरुष सिंगल्स में सफर खत्म होगया। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में चीन के चुकिन वैंग ने 11-3, 11-3, 11-6,11-3 से मात दी। वैंग मौजूद समय में वर्ल्ड नंबर दो हैं।
गोल्फ के दूसरे दिन के अंत तक अदिति कौशिक दूसरे स्थान पर हैं। प्रणवी शरत सातवें और अवनि 15वें नंबर पर हैं। तीनों टीम के तौर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
टेबल टेनिस में अयहिका और सुतीर्था ने भारतीय प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी। अयहिका और सुतीर्था ने वुमन्स डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में सावेटाबुत और औएविरियायोथिन को 3-0 से हराया।
महिला डबल्स में श्रीजा अकुला और दिया चिताले की जोड़ी को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा। जापानी जोड़ी ने उन्हें 11-3,11-5,11-8 से मात दी।
भारतीय बॉक्सर लक्ष्य चाहर को 80 किलोग्राम के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चाहर को कजाकिस्तान के ओलुलू के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
डेविड बेकहम मेंस केरिन के पहले राउंड की दूसरी हीट में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं एसो एलबान भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
बॉक्सिंग रिंग से भी भारत के लिए खुशखबरी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रवीण हुड्डा ने 57 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल्स में चीन के जू जिचुन को 5-0 से हराया।
टेनिस में भारत का एक और सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना और रुतुजा की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चीनी ताइपे की जोड़ी को 6-1, 3-6, 10-4 से हराया।
भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने थ्री पॉजिशन राइफल के व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। यह उनका इस एशियाड खेल में चौथा मेडल है। इसी इवेंट में भारत के स्वपनिल भी हिस्सा ले रहे थे लेकिन ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए।
भारत ने छठे दिन अब तक पांच पदक जीते हैं जिसके बाद वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

थ्री पॉजिशन 50 मीटर के पुरुष इंडीविजुअल इवेंट में एश्वार्य प्रताप और स्वपनिल कुसाले चुनौती पेश कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने कुछ समय पहले ही गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में रोहम बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी चीनी ताइपे की जोड़ी का सामना करने उतरे हैं। भारतीय जोड़ी ब्रॉन्ज पक्का कर चुकी है लेकिन अब उसकी नजर फाइनल पर है।
पुरुष डबल्स वर्ग में भारत के मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी क्वार्टर फाइनल्स में पहुंच गई है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 25 की जोड़ी k 3-11, 11-9, 11-6, 5-11, 11-8 से हराया। यह जोड़ी मेडल से अब केवल एक जीत दूर है।
सेमीफाइनल में हार के बावजूद भारतीय महिला टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। यह लगातार तीसरा तीसरा एशियाड है जब भारत ने इस इवेंट का मेडल अपने नाम किया है।
https://twitter.com/Media_SAI/status/1707623033706549619/photo/1
अनाहत ने तीसरे मुकाबले के आखिरी गेम में 8 मैच पॉइंट सेव किए और स्कोर को 2-10 से 10-10 तक ले आईं। हालांकि आखिर में अपने विरोधी को शॉट खेलने के लिए जगह न देने के कारण उन्हें मैच पॉइंट गंवाना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया।
एशियन गेम्स के छठे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल्स की उम्मीद होगी। दिन की शुरुआत में 20 किमी रेसवॉक इवेंट में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। वहीं इसके बाद एक बार फिर शूटर्स पर मेडल पर निशाने लगाने उतरेंगे। 50 मीटर थ्री पॉजिशन राइफल में टीमें राउंड होंगे। वहीं 10 मीटर पिस्टल में महिला खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगी। शुक्रवार को भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन अपना मेडल पक्का करने के लिए क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इससे पहले भारत ने पांचवें दिन तीन मेडल हासिल किए थे।