Asian Games 2023 Updates Day 3: एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन है। दिन का पहला मेडल भारत को सेलिंग में मिला। नेहा ठाकुर ने गर्ल्स डिंगी ILCA4 में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 16-1 से जीत दर्ज दी। मेन्स बॉक्सिंग में 92 किग्रा. श्रेणी में नरेंद्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। शूटिंग में रमिता और दिव्यांश ने कांस्य पदक मैच कोरिया से हार गए। महिला और पुरुष स्क्वाश टीमों ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। पुरुष टीम ने सिंगापुर को और महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी का सफर भी क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। पुरुष स्विमिंग में भारत 5वें स्थान पर रहा। 4×100 मीटर मेडले में भारत 3:40.20 सेकेंड के समय पर पांचवे स्थान पर रहा। Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

Live Updates

Asian Games 2023 के तीसरे दिन भारत को घुड़सवारी में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल मिला। घुड़सवारी में भारत ने पहली बार गोल्ड जीता।

08:46 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: साइकिलिंग – मेंस टीम इवेंट क्वालिफाइंग में सातवें स्थान पर भारत

रोजीत सिंह यैंगलेम, एसो एलबन और रोनाल्डो सिंह ने 750 मीटर स्प्रिंट में 45.394 सेकंड का समय निकालकर ट्रैक साइकलिंग मेंस टीम इवेंट क्वालिफाइंग में सातवें स्थान पर रहे।

08:38 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: स्क्वाश – भारत बनाम सिंगापुर (पुरुष) – हरिदर ने जीता पहला मैच

पुरुष स्क्वाश टीम में भारत का सामना सिंगापुर से है। पहले मैच में हरिंदर पाल सिंह ने सिंगापुर के जिरोम क्लेमेंट को 3-1 से मात दी। उन्होंने यह मैच 11-4, 13-11, 8-11,11-7 से जीता। भारत 1-0 से आगे।

08:33 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: स्क्वाश – भारत बनाम पाकिस्तान – जोशना ने दिलाई 2-0 की लीड

दिग्गज स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने भारतीय टीम को 2-0 की लीड दिलाई। उन्होंने नूर हुडा सादिक को 11-2, 11-5, 11-7 से हराया। तनवी खन्ना अगर आखिरी मैच जीत जाती हैं तो यह मैच भारत के नाम होगा।

08:30 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: फेंसिंग – भवानी देवी मेडल से एक जीत दूर

भवानी देवी ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में थाईलैंड के टॉनकॉ फोके को 15-9 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई। अब वह मेडल से केवल एक जीत दूर हैं।

08:27 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: स्क्वाश – – भारत बनाम पाकिस्तान – अनाहत ने दिलाई लीड

भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने पूल बी पहले मैच में पाकिस्तान की सादिया गुल को 11-6, 11-6, 11-3, से हराया। महिला टीम ने 1-0 की लीड हासिल कर ली है।

08:17 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी – भारत ने 16 -1 से जीता मुकाबला

53वें मिनट में सिंगापुर ने पहला गोल दागा। मोहम्मद ने भारतीय डिफेंस में घुसकर गोल किया। टीम ने इस गोल का जोरदार जश्न मनाया। आखिरी क्वार्टर में जाकर उन्हें वह एक सांत्वना गोल मिला। हालांकि यह काफी नहीं था। भारत ने 16-1 से मात दी।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1706502597769871646/photo/1

08:04 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी – भारत 14-0 से आगे

भारतीय टीम गोल की बरसात कर रही है। तीसरे क्वार्टर में अब तक तीन गोल हो चुके हैं। 50वें मिनट में मनदीप सिंह ने हैट्रिक लगाई। वहीं अगले ही मिनट अभिषेक ने ओपन गोल करके टीम के स्कोर को 13-0 तक पहुंचाया। अभिषेक ने इसी मिनट में एक और गोल दाग दिया।

07:56 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी – तीसरे क्वार्टर तक भारत 11-0 से आगे

तीसरे क्वार्टर का आखिरी गोल भी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागा। भारत को पेनल्टी मिली थी और हरमनप्रीत सिंह ने अपनी सटीक ड्रैग फ्लिक के साथ इसे गोल में बदला।

07:51 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी – हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक पूरी

हरमनप्रीत सिंह ने कम समय में दो गोल दागे जिसके साथ उनकी हैट्रिक पूरी हो गई। भारत ने अब 10-0 की लीड हासिल कर ली है और अभी एक क्वार्टर से ज्यादा का समय बचा है।

07:47 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी – भारत 10-0 सिंगापुर

भारत ने तीसरे क्वार्टर में तीन और गोल दागे। सबसे पहले मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को डिफलेक्ट करके गोल किया। इसके बाद अगले ही मिनट में शेमशेर सिंह ने टीम की लीड को 8-0 तक पहुंचाया।

07:35 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: फेंसिंग – भवानी देवी की पहली जीत

महिला फेंसलिंग इंडीविजुअल साबरे- भवानी देवी ने पूल राउंड के पहले मैच में बांग्लादेश की रुखसाना खातून को 5-1 से मात दी।

07:17 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: भारतीय हॉकी टीम सिंगापुर के खिलाफ 6-0 से आगे

भारत ने दूसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले मैच का स्कोर अपने पक्ष में 6-0 कर लिया है। छठा गोल मनदीप सिंह ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। मनदीप सिंह का यह मैच में दूसरा गोल है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ पहले दो क्वार्टर के बाद भारत 7-0 से आगे था।

07:14 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: निशानेबाजी के फाइनल में भारत

एशियाई खेल 2023 दिन 3 लाइव: निशानेबाजी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम: धीमी शुरुआत के बाद, रमिता और दिव्यांश छठे स्थान पर कांस्य पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर लिया, जहां उन्हें कोरिया की कड़ी चुनीती से निपटना होगा।

07:09 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: भारत 5-0 से आगे

दूसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत ने एक और फील्ड गोल दाग दिया। इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने यह कारनामा किया। हालांकि, सिंगापुर के डिफेंस की बात करें तो पेनल्टी कॉर्नर को उसने गोल में बदलने नहीं दिया है, नहीं तो भारत के पक्ष में स्कोर 10-0 हो गया होता। भारत को अब तक 5 से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं, लेकिन वह किसी को भी गोल में कनवर्ट नहीं कर पाया है।

07:03 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: भारत ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में 6 मिनट में दागे 3 गोल

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने एक और फील्ड कर दिया। यह गोल 16वें मिटन में ललित उपाध्याय ने किया। इसके 6 मिनट बाद यानी 22वें मिनट में गुरजंत सिंह ने फील्ड कर दिया और इसी मिनट में सुमित के पास पर विवेक ने फील्ड गोल कर दिया।

06:53 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ खाता खोल दिया है। पहले क्वार्टर यानी 12वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल किया। इसके भारत को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसके खिलाड़ी एक को भी गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। सिंगापुर ने कमाल का डिफेंस दिखाया है। पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से मैच में आगे है।

06:39 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हॉकी में भारत बनाम सिंगापुर मैच शुरू

हॉकी में भारत बनाम सिंगापुर शुरू हो चुका है। यह कहना उचित होगा कि कम से कम शुरुआती चरण में भारतीय पुरुष टीम को परखने के लिए बहुत कुछ नहीं है। हरमनप्रीत सिंह की गैरमौजूदगी में भी भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। सिंगापुर, जो पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ 0-11 से हार चुका है, को इस पूल ए मैच में कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।

06:36 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: हांगझू 2023 से पहले घोड़ों को लेकर दुविधा में थे आशीष लिमये

एशियाई खेल 2023 दिन 3 लाइव: ुड़सवार आशीष लिमये, जो हांगझू 2023 में प्रतिस्पर्धा करेंगे, को चीन की यात्रा से पहले एक बड़ा निर्णय लेना था। उनके दोनों घोड़े, विली बी डन और डिनार्ड पेंगुइनन, इस आयोजन के लिए योग्य थे, लेकिन उन्हें एक को चुनना था। बहुत विचार-विमर्श के बाद लिमये ने चीनी शहर हांगझू में खेलों के लिए अपने साथी के रूप में विली बी डन को चुना। यह जानकारी लिमये ने जर्मनी से द इंडियन एक्सप्रेस को दी। उन्होंने बताया बताया, विली बी डन चीन जाने से पहले एक सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटीन में था। लिमये के लिए यह निर्णय कष्टप्रद था। यह उतना ही कठिन था जितना कि किसी भी माता-पिता के लिए सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करना कि उनके बच्चों में से कौन सा उनका पसंदीदा है।

06:28 (IST) 26 Sep 2023
Asian Games Day 3 Live: शूटर्स से गोल्ड मेडल की उम्मीद

जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। 19वें एशियाई खेलों का आज आधिकारिक रूप से तीसरा दिन है। दो दिन में भारत के खाते में 11 पदक आ चुके हैं। इसमें 2 गोल्ड मेडल हैं। भारत को पहला गोल्ड मेडल निशानेबाजों ने दिलाया था। आज भी थोड़ी ही देर में भारतीय शूटर्स अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। उनसे भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत की नजरें शूटिंग और वुशु के मेडल्स पर टिकी होगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पहला मैच सिंगापुर के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारतीय स्क्वाश टीम पाकिस्तान का सामना करेगी। इससे पहले दूसरे दिन भारत ने छह मेडल हासिल किए थे। भारत को तीन मेडल शूटिंग में, दो रोइंग में और एक क्रिकेट में मिल।