India at Asian Games 2023, Day 14: भारत के खिलाड़ियों ने आखिरी दिन 12 मेडल जीते और हांगझू में भारत का सफर 107 मेडल्स के साथ खत्म हुआ। खेलों के 14वें दिन भारत ने कबड्डी में दो, आर्चरी में दो, क्रिकेट और बैडमिंटन में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उसके नाम चार सिल्वर और ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया। महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के साथ भारत ने मेडल्स का ऐतिहासिक शतक पूरा किया था। इसके बाद भारत को सात और पदक हासिल हुए जिससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। भारत ने क्रिकेट में पहली बार हिस्सा लिया और दो गोल्ड हासिल किए वहीं पहली बार शामिल गए चेस इवेंट में भी भारत ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए। जहां एक और अचंत शरत कमल, पीवी सिंधु और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज फ्लॉप रहे तो वहीं ईशा सिंह, प्रवीण ओजस और अंतिम पंघाल जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।
Asian Games,: भारत ने 14वें दिन तक जीते 12 मेडल, तोड़े सारे रिकॉर्ड्स
86 किलोग्राम वर्ग में दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने जापान के शोटा शिराई को 7-3 से मात दी। भारत का कोई भी रेसलर अब तक फाइनल में नहीं पहुंचा है। दीपक पूनिया सबसे बड़ी उम्मीद है।
एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे होने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय दल का 10 अक्टूबर को स्वागत करेंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘ हर अद्भुत प्रदर्शन ने इतिहास रचा और हमारा ह्रदय गर्व से भर दिया । मैं दस अक्टूबर को हमारे एशियाई खेलों के दल का स्वागत करूंगा और खिलाड़ियों से बात करूंगा ।’’ उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की । उन्होंने कहा ,‘‘ एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि । मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की ।’’
दीपक पूनिया ने भी आसानी से क्वार्टर फाइनल्स में जगह बना ली है। दीपक ने इंडोनेशिया के रांडा रिएडेस्टा को 11-0 से मात दी। भारत को इस खिलाड़ी से गोल्ड की उम्मीद है।
पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग में भारत के यश ने कंबोडिया के चोयन चीएंग को 10-0 से मात दी। महज तीन मिनट के अंदर उन्होंने यह मुकाबला जीता और क्वार्टर फाइनल्स में जगह बनाई।
125 किलोग्राम में भारत के सुमित को हार का सामना करना पड़ा। किरगिस्तान के आयल लाजारेव ने सुमित को 10-1 से हराया। अब सुमित को इंतजार करना होगा कि लाजारेव फाइनल में पहुंचें तभी वह ब्रॉन्ज के लिए दावेदारी पेश कर पाएंगे
भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के साथ ही भारत का मेडल्स का शतक पूरा हो गया। भारत ने अब तक 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। इस संख्या का आगे बढ़ना तय है।
भारत की महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल में ताइवान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम ने आखिरी रेड में जाकर मैच अपने नाम किया।
वर्ल्ड चैंपियन प्रवीण ओजस ने दिग्गज खिलाड़ी अभिषेक वर्मा को हराकर कंपाउंड आर्चरी के पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब भारत की मेडल की संख्या 99 तक पहुंच गई है।
कबड्डी टीम ने कुछ अच्छे टैकल के साथ लीग को 14-9 तक पहुंचा दिया है। महिला टीम को पिछली बार भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला था और इस बार वह गोल्ड से कम कुछ नहीं चाहती है।
भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल मुकाबले में ताइवान का सामना कर रही है। भारत को कड़ी चुनौती मिल रही है। हालांकि भारत ने किसी तरह 12 -7 की लीड हासिल कर ली है।
थोड़ी ही देर में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत गोल्ड मेडल मैच में भारत के अभिषेक वर्मा हमवतन प्रवीण ओजस देवताले को चुनौती देंगे। इस इवेंट में भारत के खाते में दो पदक आने पक्के हैं। अब देखना यह है कि अभिषेक और प्रवीण में से स्वर्ण पदक पर कौन कब्जा जमाता है।
7 अक्टूबर को अदिति गोपीचंद ने भारत का खाता खोला। उन्होंने तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया की फदली रतीह जिलिजाती 146-140 से हराया। वहीं तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कोरिया की एसओ चोवैन को 149-145 से हराया। इस तरह भारत की पदक संख्या 97 पहुंच गई है।
तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच: भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम और कोरिया की एसओ चोवैन आमने-सामने हैं। पहले राउंड के अंत में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम 59-58 से आगे थीं।
तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच में भारत की अदिति स्वामी गोपीचंद उतरीं। अदिति ने इंडोनेशिया की फदली रतीह जिलिजाती के खिलाफ शुरुआत की। पहले राउंड के अंत में स्कोर 29-27 था। यह भारतीय तीरंदाज के लिए एक ठोस शुरुआत थी।
तीरंदाजी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच: चार राउंड हो चुके हैं। दोनों तीरंदाजों के लिए एकदम सही है। भारत की अदिति स्वामी गोपीचंद 117-111 से आगे हैं। आब बारिश शुरू हो रही है और छाते बाहर आ गए हैं। सामान्य तौर पर जब तक हवा मैनेजबल है, तब तक सिर्फ बारिश से कठिन परिस्थितियां नहीं बनतीं।
नमस्कार, जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में भारतीय दल के एक्शन का आज आखिरी दिन है। भारत के खाते में आज कई खेलों में पदक आने हैं, जिसमें बहुत सारे फाइनल देखने को मिलेंगे। सुबह-सुबह व्यस्तता ज्यादा है क्योंकि तीरंदाजी और कबड्डी के फाइनल जल्दी होंगे।
तीरंदाजी: सुबह 6:10 बजे: कंपाउंड महिला कांस्य पदक मैच में अदिति स्वामी बनाम रतिह फदली (इंडोनेशिया)। सुबह 6:30 बजे: कंपाउंड महिला स्वर्ण पदक मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम सो चैवोन (दक्षिण कोरिया)। सुबह 7:10 बजे: कंपाउंड पुरुष स्वर्ण पदक मैच में अभिषेक वर्मा बनाम ओजस देवताले। स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सुबह 6:30 बजे: शिवानी चरक और सानिया शेख महिला बोल्डर एवं लीड सेमीफाइनल। जू-जित्सु: सुबह 6:30 बजे से: पुरुषों के 85 किग्रा अंतिम 32 चरण के मैच में उमा रेड्डी और अमरजीत सिंह महिलाओं के 63 किग्रा अंतिम मैच में किरण कुमारी। केनोए स्लालोम: सुबह 6:55 शुभम केवट और हितेश केवट पुरुष कायाक सेमीफइनल। कबड्डी: सुबह 7 बजे: महिला फाइनल में भारत बनाम चीनी ताइपे। 12:30: पुरुष फाइनल में भारत बनाम ईरान। कुश्ती: सुबह 7:30 बजे से: पुरुष फ्रीस्टाइल में यश (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा) क्रिकेट: सुबह 11:30 : पुरुष फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान शतरंज: दोपहर 12:30 बजे: पुरुष और महिला टीम के नौवें दौर का मैच हॉकी: दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम जापान, कांस्य पदक मैच बैडमिंटन: दोपहर लगभग 1:30 बजे: पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम चोई सोलग्यू और किम वोन्हो (दक्षिण कोरिया)। वॉलीबॉल: सुबह 8:00 बजे: महिलाओं के नौवें स्थान का प्ले ऑफ: भारत बनाम हांगकांग सॉफ्ट टेनिस: सुबह 7:30 : राग श्री मनोगारबाबू कुलंदावेलु महिला एकल क्वार्टर फाइनल । अंकित पटेल पुरुष एकल के दूसरे चरण में
