India at Asian Games 2023, Day 14: भारत के खिलाड़ियों ने आखिरी दिन 12 मेडल जीते और हांगझू में भारत का सफर 107 मेडल्स के साथ खत्म हुआ। खेलों के 14वें दिन भारत ने कबड्डी में दो, आर्चरी में दो, क्रिकेट और बैडमिंटन में एक-एक गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उसके नाम चार सिल्वर और ब्रॉन्ज भी अपने नाम किया। महिला कबड्डी टीम के गोल्ड के साथ भारत ने मेडल्स का ऐतिहासिक शतक पूरा किया था। इसके बाद भारत को सात और पदक हासिल हुए जिससे वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। भारत ने क्रिकेट में पहली बार हिस्सा लिया और दो गोल्ड हासिल किए वहीं पहली बार शामिल गए चेस इवेंट में भी भारत ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए। जहां एक और अचंत शरत कमल, पीवी सिंधु और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज फ्लॉप रहे तो वहीं ईशा सिंह, प्रवीण ओजस और अंतिम पंघाल जैसे युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।
Asian Games,: भारत ने 14वें दिन तक जीते 12 मेडल, तोड़े सारे रिकॉर्ड्स
भारतीय टीम ने 107 मेडल्स के साथ अपने अभियान का अंत किया। इसमें 29 गोल्ड, 37 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे। अंकतालिका में भारत चीन, जापान और कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा। यह भारत का न सिर्फ एशियन गेम्स में बल्कि किसी भी मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 101 मेडल जीत लेकिन हांगझू में वह इससे भी पार पहुंच गए।
भारत के मेडल इवेंट्स अब खत्म हो चुके हैं। भारत ने आखिरी दिन 11 मेडल अपने नाम किया। भारत ने आर्चरी में चार, कबड्डी और चेस में दो, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी और रेसलिंग में एक-एक मेडल अपने नाम किया।
अर्जुन एरीगैसी, आर प्रग्गनानंद, डी गुकेश, विदित गुजराती, और हरिकृष्ण पेंटाला की पुरुष टीम ने भी चेस में सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का इन एशियन गेम्स का आखिरी मेडल है।
कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, आर. वैशाली, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री की भारतीय महिला टीम ने चेस में सिल्वर मेडल जीता है। पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किए गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता है।
भारत के आज के मेडल
आर्चरी – ज्योति वेन्नम – गोल्ड
कबड्डी – पुरुष टीम – गोल्ड
कबड्डी – महिला टीम – गोल्ड
बैडमिंटन – सात्विकसाईंराज-चिकाग शेट्टी – गोल्ड
क्रिकेट – पुरुष टीम – गोल्ड
आर्चरी – प्रवीण ओजस – गोल्ड
आर्चरी – अभिषेक – सिल्वर
रेसलिंग – दीपक पूनिया – सिल्वर
अदिति गोस्वामी – आर्चरी – ब्रॉन्ज
हॉकी – महिला टीम – ब्रॉन्ज
86 किलोग्राम की वेट कैटेगरी में दीपक पूनिया को अपने आइडल हसन याजाजनिचराती से 0-10 से हार मिली। दीपक एक भी अंक हासिल करने में नाकाम रहे। हालांकि उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह रेसलिंग में इस बार भारत का इकलौता ब्रॉन्ज मेडल है।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने तमाम ड्रामे के बाद गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने मौजूदा चैंपियन इरान को 32-29 से मात दी। भारतीय टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई है।
India bag GOLD after match gets abandoned due to rain ?
— SAI Media (@Media_SAI) October 7, 2023
The #MenInBlue triumph against ?? as higher ranked opponents to clinch the #Gold?
Three cheers for team ???
Well done guys! #AsianGames2022#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/m6gzwO4XTY
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराकर बॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह उनके एशियन गेम्स के इतिहास का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है।
कबड्डी मुकाबला फिर से शुरू हो गया है। पुराना नियम लागू किया गया है जिसके बाद भारत को लीड मिली है
भारतीय पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल अपने नाम करने कामयाब रही है। बारिश के कारण मैच फिर से शुरू नहीं हो सका और रैंकिंग के लिहाज से भारत को गोल्ड मेडलिस्ट करार दिया गया
? ?????? ???? ???? ?? ?????? ?? ??????? ??
— Sony LIV (@SonyLIV) October 7, 2023
Satwik & Chirag become the 1st Indian pair to win ? in #Badminton Men's Doubles event at the #AsianGames ?
Congratulations to the duo for this incredible achievement ??#HangzhouAsianGames #SonyLIV pic.twitter.com/ElAtG7UjuW
विवाद इस बात का है कि कौन सा नियम लागू किया गया है। अगर नया नियम लागू होगा तो दोनों को 1-1 अंक मिलेगा। हालांकि अगर पुराना नियम लागू किया गया तो भारत को चार अंक और इरान को एक अंक मिलेगा। इसी को लेकर बहस जारी है।
रेफरी ने नया नियम लागू किया और दोनों देशों को 1-1 अंक दिया। हालांकि कोच भास्करन ने अपने खिलाड़ियों को मैट पर बैठने को कहा। वहीं इरान के खिलाड़ी वॉर्म अप कर रहे हैं।
कबड्डी के मैट पर ड्रामा जारी है। भारतीय कोच और खिलाड़ी रेफरी से लगातार अंक की मांग कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ी मैट पर बैठ चुके हैं। बहुत देर से मैच शुरू नहीं हो पाया है।
सात्विक साइराज-चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कोरियाई जोड़ी को सीधे गेम में मात दी। यह भारत का बैडमिंटन में आज तक का पहला गोल्ड मेडल है।
भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम के ब्रेक में भी 11-9 की लीड हासिल कर ली है। सात्विक -चिराग को हर अंक इतिहास के करीब लेता जा रहा है।
बारिश के कारण मुकाबला रोक दिया गया है। बारिश होने तक अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।
भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया। हाफ तक पिछड़ने वाली सात-ची की जोड़ी ने आखिरी में अच्छा दिखाया और बैक टू बैक अंक हासिल किए।
सात्विक-चिराग की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले गेम के ब्रेक तक वह 9-11 से पीछे हैं। गेम की रफ्तार काफी तेज है।
भारतीय कबड्डी टीम ने अच्छी वापसी करते हुए हाफ टाइम तक 17-13 की लीड हासिल कर ली है। इरान के फॉर्म को देखकर यह साफ है कि भारत को इस लीड से बहुत ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए।
भारत मैच में पहली बार लीड में आया है और स्कोर को 13-12 कर दिया है। असलम इनामदार के बड़े टैकल की वजह से भारत आगे आने में कामयाब रहा।
बैडमिंटन डबल्स का भी मुकाबला शुरू हो चुका है। सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना कोरिया की जोड़ी (चोई सोल्गयू और किम वुनहों) से है। यह पहला मौका है जब भारत पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंचा है।
पहले हाफ का आधा समय जा चुका है और अब तक इरान ने भारत पर 10-6 की बढ़त हासिल कर ली है। इरान की डिफेंस और रेड दोनों ही फिलहाल भारत से बेहतर दिखाई दे रहा है।
शुरुआत के पांच मिनट में भारत और इरान की टीमें 4-4 के स्कोर पर बराबर हैं। भारतीय टीम के लिए यह फाइनल आसान नहीं होने वाला है।
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम इरान का सामना करने उतरी है। भारतीय टीम किसी भी तरह अपना गोल्ड मेडल फिर से जीतना चाहेगी। साल 2018 के सेमीफाइनल में इरान ने भारत को हराया था और पहली बार भारत गोल्ड जीतने में नाकाम रहा था।
बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। हालांकि बारिश रुक गई है। अब कवर्स को हटाया जा रहा है और अबसे कुछ देर में अंपायर्स मैदान का मुआयना करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि मैच कब शुरू किया जा सकता है?
सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी अबसे कुछ देर में गोल्ड मेडल मुकाबला खेलने उतरेंगे। शुक्रवार को ही वर्ल्ड नंबर वन बनने वाली यह जोड़ी अब फाइनल में साउथ कोरिया का सामना करेगी।
भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था वहीं अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को मात दी थी। पाकिस्तान की दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी।
भारत के दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में उजबेकिस्तान के जावरेल शापेव को 4-3 से मात दी। पूनिया एक समय पर 3-2 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की। दीपक इस बार इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।
भारत के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जे मीना पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल्स में ताइवान के खिलाड़ी ने उन्हें 4-1 से हराया।
तीरंदाजी: सुबह 6:10 बजे: कंपाउंड महिला कांस्य पदक मैच में अदिति स्वामी बनाम रतिह फदली (इंडोनेशिया)। सुबह 6:30 बजे: कंपाउंड महिला स्वर्ण पदक मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम सो चैवोन (दक्षिण कोरिया)। सुबह 7:10 बजे: कंपाउंड पुरुष स्वर्ण पदक मैच में अभिषेक वर्मा बनाम ओजस देवताले। स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सुबह 6:30 बजे: शिवानी चरक और सानिया शेख महिला बोल्डर एवं लीड सेमीफाइनल। जू-जित्सु: सुबह 6:30 बजे से: पुरुषों के 85 किग्रा अंतिम 32 चरण के मैच में उमा रेड्डी और अमरजीत सिंह महिलाओं के 63 किग्रा अंतिम मैच में किरण कुमारी। केनोए स्लालोम: सुबह 6:55 शुभम केवट और हितेश केवट पुरुष कायाक सेमीफइनल। कबड्डी: सुबह 7 बजे: महिला फाइनल में भारत बनाम चीनी ताइपे। 12:30: पुरुष फाइनल में भारत बनाम ईरान। कुश्ती: सुबह 7:30 बजे से: पुरुष फ्रीस्टाइल में यश (74 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा), विक्की (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा) क्रिकेट: सुबह 11:30 : पुरुष फाइनल में भारत बनाम अफगानिस्तान शतरंज: दोपहर 12:30 बजे: पुरुष और महिला टीम के नौवें दौर का मैच हॉकी: दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम जापान, कांस्य पदक मैच बैडमिंटन: दोपहर लगभग 1:30 बजे: पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम चोई सोलग्यू और किम वोन्हो (दक्षिण कोरिया)। वॉलीबॉल: सुबह 8:00 बजे: महिलाओं के नौवें स्थान का प्ले ऑफ: भारत बनाम हांगकांग सॉफ्ट टेनिस: सुबह 7:30 : राग श्री मनोगारबाबू कुलंदावेलु महिला एकल क्वार्टर फाइनल । अंकित पटेल पुरुष एकल के दूसरे चरण में