India at Asian Games 2023, Day 12 Updates: एशियन गेम्स 2023 के 12वें दिन 5 अक्टूबर को भारत ने 3 गोल्ड मेडल समेत 5 पदक (एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। इसके अलावा भारत ने कई खेलों में पदक पक्के भी किए। भारत ने आर्चरी (तीरंदाजी) के टीम इवेंट में गोल्डन हैट्रिक पूरी की। ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद और परनीत कौर की महिला टीम ने ताइवान को मात देकर टीम ने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद पुरुष टीम ने भी गोल्ड अपन नाम किया। ओजस और ज्योति की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट का खिताब अपने नाम किया। एचएस प्रणॉय ने सेमीफाइनल में पहुंचकर ऐतिहासिक मेडल पक्का किया। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया। हालांकि, भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को चीन की खिलाड़ी से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। 53 किलोग्राम वर्ग में भारत की वर्ल्ड चैंपियन रेसलर अंतिम पंघाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स इवेंट में दीपिका पल्लीकल और हरविंदर पाल सिंह की जोड़ी भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही। सौरव घोषाल भी सिंगल्स वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे। देखें पूरी मेडल टैली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच है। उस मैच के लाइव अपडेट्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
Asian Games: 2023 एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को भारत ने 5 पदक जीते। अब उसकी मेडल संख्या 86 हो गई है।
एथलेटिक्स, पुरुष मैराथन: भारत के मान सिंह 2:16:59 घंटे के समय के साथ 8वें स्थान पर रहे। एबी बेलियप्पा 2:20:52 के साथ 12वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही एथलेटिक्स में भारत का अभियान पूरा हो गया। भारत ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कुल मिलाकर 29 पदक हासिल किए हैं।
तीरंदाजी, कंपाउंड महिला टीम क्वार्टर फाइनल: विश्व चैंपियन भारतीय टीम (ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद और परनीत कौर) ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 231-220 से बड़ी जीत दर्ज की। स्कोर को देखते हुए भारतीय तिकड़ी को शायद लगेगा कि वे बेहतर निशानेबाजी कर सकते हैं। अब उनका मुकाबला सेमीफाइनल में भारतीय समयानुसार सुबह 07.50 बजे कजाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच चल रहे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में आज बुधवार 5 अक्टूबर 2023 को 12वां दिन है। 11वें दिन यानी 4 अक्टूबर 2023 की रात तक भारत के पदकों की संख्या 81 हो चुकी थी। अब उसकी नजर यह संख्या 100 करने की है। आज भी कई मुकाबलों में पदक आने की उम्मीद है।
