Asian Games 2018 India Medal Tally, Table, Standings, Asiad Games 2018 Medal Tally, Table, Jakarta Asian Games 2018 Day 12 ,एशियाई गेम्स २०१८ : भारतीय धावकों ने जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन 2 गोल्ड दिलाए। भारत फिलहाल 13 स्वर्ण, 21 रजत और 24 कांस्य सहित कुल 59 मेडल्स के साथ आठवें पायदान पर है। गुरुवार (30 अगस्त) को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में जिनसन जॉनसन ने स्वर्ण पदक जीता। जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता। ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। 800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था।
वहीं भारत ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।
चित्रा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य: भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के नाम गए। कालक्दिान बेफकाडु ने चार मिनट 07.88 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया तो वहीं तिगिस्त बेले ने चार मिनट 09.12 सेकेंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा का सिल्वर: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 35 साल की सीमा ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।


भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी गणनसेकरन साथियन ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साथियन ने राउंड-32 के मैच में इंडोनेशिया के सांतोसो फिकी सुपित को 11-3, 9-11, 14-12, 11-1, 9-11, 11-7 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा।
भारतीय महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया। 23 साल की मनिका ने राउंड-32 के मुकाबले में थाईलैंड की नंथाना कोमवोंग को 4-0 से मात दी। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने 37 वर्षीय कोमवोंग को 11-3, 11-7, 11-3, 11-6 से पराजित किया।
भारत ने पुरषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण कतर के नाम रहा जिन्होंने तीन मिनट 00.56 सेकेंड का समय निकाला। कतर ने एशियाई रिकार्ड अपने नाम किया है। तीसरे स्थान पर जापान की टीम रही जिन्होंने तीन मिनट 01.94 का समय निकाल कांस्य पदक जीता।
भारतीय एथलीट गोविंदन लक्ष्मणन पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन कर छठे स्थान पर रहे। 28 साल के गोविंदन ने 14 मिनट 17.09 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया। बहरीन के बिरहानु बालेव ने 13 मिनट 43.17 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। बालेव के हमवतन अल्बर्ट रोप ने 13 मिनट 43.76 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता।
सऊदी अरब के तारिक अहमद अल्मरी के हिस्से कांस्य आया। अल्मरी ने 13 मिनट 56.49 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोविंदन ने इससे पहले 10,000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, लेकिन एक लैप के दौरान ट्रैक से बाहर जाने के कारण उनसे यह पदक छीन लिया गया था।
भारत ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला।
स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है। चित्रा ने चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण और रजत दोनों बहरीन के नाम गए। कालक्दिान बेफकाडु ने चार मिनट 07.88 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल किया तो वहीं तिगिस्त बेले ने चार मिनट 09.12 सेकेंड का समय निकाल दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेनाल्टी शूटआउट तक गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब कांस्य पदक के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा। इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका।
निर्धारित समय तक 2-2 का स्कोर रहने के बाद पेनाल्टी कॉर्नर में मलेशिया के सात खिलाड़ियों के प्रयास सफल रहे जबकि भारत के छह खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए। इससे पहले निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (33वें मिनट) और वरुण कुमार (40वें मिनट) जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी (40वें मिनट) और मुहम्मद रहीम (59वें मिनट) ने गोल दागे।
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने पुरुष एकल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया। शरथ ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के आसिम मोहम्मद कुरैशी को मात दी। इंचियोन एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले शरथ ने कुरैशी को 18 मिनटों के भीतर 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले, मौमा को महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मौमा को अंतिम-16 दौर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी जुयु चेन ने मात दी। चेन ने मौमा को 25 मिनटों तक चले मुकाबले में 4-0 (11-6, 11-5, 11-6,11-6) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारत फिलहाल अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। देश को अभी तक 11 गोल्ड, 20 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत 54 पदक हासिल हुए हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय महिला एथलीट दुती चंद को अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। दुती ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा में रजत पदक जीता। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही टोक्यो ओलम्पिक-2020 की तैयारी हेतु दुती को हर प्रकार का समर्थन देने की घोषणा भी की है।
भारत को सेपाकटाक्रा में महिलओं के ग्रुप-बी में थाईलैंड से हार का सामना करना पड़ा है। थाईलैंड ने भारतीय महिलाओं को 2-0 से शिकस्त दी है। भारत की यह अपने ग्रुप में चौथी हार है। उसे पहले मैच में जापान ने 2-0 से हराया था। दूसरे मैच में उसे मलेशिया से भी इसी स्कोर से हार मिली थी। ग्रुप-बी के तीसरे मैच में वियतनाम ने भारत को 2-0 से ही शिकस्त दी थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली हेप्टाथलान खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन को 10 लाख रुपये का ईनाम और नौकरी देने की घोषणा की है। स्वप्ना एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं।
भारतीय पुरुष वॉलीबाल टीम को म्यांमार के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। म्यांमार ने भारतीय टीम को पांच गेमों तक चले मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। म्यांमार ने पहला सेट 25-21 से जीता तो वहीं, दूसरे सेट में भारतीय टीम ने 25-18 से जीत हासिल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में म्यांमार ने एक बार फिर बाजी मारी और भारत को 27-25 से हरा दिया।
चौथे गेम में भारत ने 25-15 से जीत हासिल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। आखिरी और निर्णायक गेम में म्यांमार ने भारत को 15-13 से मात दी। यह मैच कुल एक घंटे 47 मिनट तक चला।
भारतीय कुराश खिलाड़ी दानिश शर्मा को पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। कुवैत के मिसरी हुसैन ने एक ही दिन में तीन-तीन मैच खेल रहे दानिश को 10-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हुसैन का सामना उज्बेकिस्तान के शेरमुखम्मद जांद्रीव से होगा।
दानिश ने इससे पहले अंतिम-32 दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी दाहिफा मोहम्मद को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिलिस्तीन के मोहनद अबुएदा को 10-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा था। पुरुषों की ही 90 किलोग्राम स्पर्धा के अंतिम-16 में भारतीय कुराश खिलाड़ी दिवेश को उज्बेकिस्तान के इमामोव याखोव 0-10 से पराजय झेलनी पड़ी।
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने पुरुष एकल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। शरथ ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के आसिम मोहम्मद कुरैशी को मात दी। इंचियोन एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले शरथ ने कुरैशी को 18 मिनटों के भीतर 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय जूडो एथलीट हर्षदीप सिंह पुरुषों की 81 किलोग्रांम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। हर्षदीप इस स्पर्धा में तीन बार पेनाल्टी मिलने के कारण एलिमिनेट हो गए और उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के सेंग्सु ली ने 10-0 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेंग्सु ने इप्पोन वर्ग में भारतीय खिलाड़ी हर्षदीप के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसी बढ़त को बनाते हुए उन्होंने हर्षदीप को हरा दिया।
भारत की चम्पा मोर्या यहां गुरुवार को नौकायन में कनोए महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में निराशानक प्रदर्शन कर सातवें स्थान पर रहीं। स्पर्धा में भारतीय एथलीट चम्पा ने 161.63 का स्कोर किया। उन्होंने सेमीफाइनल में 176.14 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।
चीन की शि चेन ने 110.32 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। चीनी ताइपे की विहान चेन ने 111.14 के साथ रजत और थाईलैंड की अट्राचापोन दुवांगलावा ने 116.34 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारतीय कुराश खिलाड़ी दानिश शर्मा ने 18वें एशियाई खेलों में 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 90 किलोग्राम स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। दानिश ने अंतिम-32 दौर में इंडोनेशिया के खिलाड़ी दाहिफा मोहम्मद को मात दी। अंतिम-16 दौर में दानिश का सामना फिलिस्तीन के मोहन अबुएदा से गुरुवार को ही होगा।
मेसरी को मात देने के बाद ज्योति टोकस की भिड़ंत इसी स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ी मारिया लोहोवा से हुई। वह यह मुकाबला 0-10 से हार गईं, जिसके चलते वह क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सकीं। मारिया को इस मैच में अपनी लंबाई अधिक होने का फायदा मिला था।
कुरश इवेंट में भारत के दानिश शर्मा ने भी अपने प्रतिद्वंदी मो.धीफा अल्फैस को 3-0 से हरा दिया। ऐसा कर शर्मा 90 किलोग्राम श्रेणी के 16वें राउंड में प्रवेश कर गए।
एशियाई खेलों में चल रहे कुरश (रेसलिंग) इवेंट में ज्योति टोकस ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने थाईलैंड की प्रतिद्वंदी मीसरी प्रवानित को 1-0 से मात दे डाली।
भारत की उम्मीदें 12वें दिन पुरुष 1500 मीटर दौड़ में जिनसन जॉनसन और मंजीत सिंह से गोल्ड दिलाने की होंगी। इसके अलावा देश को महिला चक्का फेंक, पुरुष 50 किमी पैदल चाल, महिला चार गुणा 400 मीटर रिले, पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले, टेबल टेनिस समेत वालीबॉल से भी काफी उम्मीदें होंगी।
वॉलीबॉल के पुरुषों के प्रतिस्पर्धा में भारत ने म्यांमार से दूसरा सेट 25-18 के बड़े अंतर से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने यदि इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखा तो वॉलीबॉल से भी पदक आने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
वॉलीबॉल के पुरुषों के प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम पिछड़ गई है। म्यांमार ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है। फिलहाल क्लासिफिकेशन राउंड का खेल चल रहा है। इसमें जीत हासिल करने पर भारतीय टीम के लिए प्रतियोगिता में आगे जाने का रास्ता साफ होगा।
भारत के जानेमाने फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीता गया हर मेडल हमारे मुकुट में नगीने की तरह है। उन्होंने आगे लिखा कि एथलीटों को तवज्जो मिलता देख वह वास्तव में बहुत खुश हैं।