ओडिशा के भुवनेश्वर में देश के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन पांच गोल्ड जीतकर भारत को पदक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचा दिया। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब भारत ने किसी पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है। रविवार को एथलीट्स के बीच हुए मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 1 चांदी और 3 कांस्य पदक जीते। इस चार दिवसीय चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 12 स्वर्ण, 5 चांदी और 12 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अबतक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
इससे पहले जकार्ता में हुई एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 22 पदल जीते थे। इस कामयाबी पर केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। विजय गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेडल तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर, देश के लिए गर्व की बात, सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं। गोयल के अलावा पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और ट्वीट किया भारत को पहले स्थान पर लाने के लिए सभी भारतीय एथलेटिक्स को बधाई। सभी पर बहुत गर्व है। वहीं देशवासी भी सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वहीं इस तालिक में दूसरे स्थान पर चीन रहा। तीसरे पर कज़ाकिस्तान और चौथे स्थान पर इरान ने कब्जा जमाया। चीन के दूसरे नंबर पर आने को लेकर एक यूजर ने लिखा आशा करता हूं कि चीन भारत के पहले स्थान पर आने के बाद देश से फिर से चिढ़ेगा नहीं। इसी के साथ कई लोगों ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा पाकिस्तान को एक भी मेडल नहीं मिला, हां उसे मेडल मिल सकता था, अगर कोई बंदूक, आतंकी या फिर बम से जुड़ा कोई खेल होता। वहीं कई यूजर्स ने अपने-अपने तरीके से भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है।
#AsianAthleticsChampionships की मेडल तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर, देश के लिए गर्व की बात और सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं!pic.twitter.com/3VWQIST83M
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) July 10, 2017
Congratulations to all the Indian athletes for helping India stand first in the #AsianAthleticsChampionships . Super proud ! pic.twitter.com/ilBIbytz0A
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 10, 2017

