ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए। ग्रीन ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ग्रीन ने 68 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। उन्हें मोईन अली ने क्लीन बोल्ड किया।
2020 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से, ग्रीन ने 22 टेस्ट खेले हैं और 31 पारियों में 36.07 की औसत से 1,010 रन बनाए हैं। उन्होंने अबतक एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 है। उन्होंने प्रारूप में 26 विकेट भी लिए हैं, जिसमें 5/27 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने लगभग 10 फीसदी रन टीम के खिलाफ बनाए हैं।
कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन
ग्रीन ने ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 13 मैचों और 20 पारियों में 32.17 की औसत से चार अर्धशतकों के साथ 547 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 है। ऑलराउंडर के सबसे ज्यादा रन भारत के खिलाफ बनाए हैं। भारत के खिलाफ 7 टेस्ट में उन्होंने 36.54 की औसत से 402 रन बनाए हैं। 114 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। एक सौ औक पचास जड़ा है।
उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी क्रीज पर
मैच की बात करें तो दूसरे दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/5 था। उस्मान ख्वाजा (279 गेंदों में 126, 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से) और एलेक्स केरी (80 गेंदों में 52, सात चौके और एक छक्का) क्रीज पर हैं। टीम अभी इंग्लैंड से 82 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत 14/0 से की थी, लेकिन डेविड वार्नर (9), मारनस लाबुशेन (0) और स्टीव स्मिथ (16) के जल्दी विकेट गंवा दिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/3 पर सिमट हो गया।
उस्मान ख्वाजा की ट्रैविस हेड के बाद ग्रीन और कैरी के साथ साझेदारी
ख्वाजा और ट्रैविस हेड (63 गेंदों में 50, आठ चौके और एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई। इसके बाद ग्रीन और ख्वाजा के बीच 72 रन की साझेदारी। फिर ख्वाजा और कैरी के बीच 91 रन की अटूट साझेदारी ने दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।