आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने के बाद अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने देवधर ट्रॉफी में भी गजब की गेंदबाजी की है। देवधर ट्ऱॉफी में साउथ जोन के लिए खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने मंगलवार को सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए। हालांकि वह इस दौरान महंगे जरूर रहे। अपने स्पेल में अर्जुन ने 6.5 की इकॉनोमी से रन खर्च किए।
अर्जुन ने सेट बल्लेबाजों का लिया विकेट
साउथ जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सेंट्रल जोन के उस बल्लेबाज का विकेट चटकाया जो अपने शतक की ओर बढ़ रहा था। अर्जुन ने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए यश दुबे का विकेट लिया। यश दुबे आउट होने से पहले 77 रन की पारी खेलकर गए। अर्जुन के इस विकेट से सेंट्रल जोन बढ़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। अर्जुन ने इसके बाद शिवम मावी का विकेट भी लिया, जो 22 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ जोन ने दिया 262 का लक्ष्य
सेंट्रल जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 261 रन बनाए। सेंट्रल जोन को अब 262 रन का लक्ष्य मिला है। मध्य क्षेत्र की ओर से यश दुबे ने ही सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली। कप्तान वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ 2 रन बना पाए। वहीं कर्ण शर्मा 3 रन की पारी खेल पाए। रिंकू सिंह ने 36 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक साउथ जोन ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 का स्कोर पार कर लिया। हालांकि कप्तान मयंक अग्रवाल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं।