भारतीय कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोमवार को एक-दूजे के हो गए। दोनों ने दक्षिणी इटली के टस्कनी में स्थित आलीशान होटल बोर्गो फिनोशिएटो में शादी रचाई। होटल के आसपास सख्त पहरा लगाया गया था। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो विवाह में शामिल लोगों जैसे फोटोग्राफर्स, कैटरर्स और होटल स्टाफ से एक नॉन डिस्क्लोज अग्रीमेंट (NDA) साइन कराया गया था, ताकि समारोह से जुड़ी कोई भी बात मीडिया में लीक न हो। इस जोड़े ने अपनी शादी की खबर को सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया और सभी को धन्यवाद कहा। कोहली और अनुष्का ने वरमाला की तस्वीर शेयर कर लिखा दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।

शादी के बाद अब ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी होने वाला है। उनका रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का क्रिकेट और बॉलीवुड लवर्स को लंबे समय से इंतजार था। आपको बता दें कि जिस होटल में विराट अनुष्का ने शादी की है, वह क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान तकरीबन 94 लाख रुपए प्रति हफ्ते की दर से फीस चार्ज करता है। इस दौरान यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा होटल बन जाता है। इसका मतलब बोर्गो फिनोशिएटो होटल की एक रात की फीस लगभग 13 लाख पचास हजार रुपए है। इस होटल में तकरीबन 22 बेडरूम और सुइट हैं।

शादी के बाद दोनों की क्या प्लानिंग है, इसका खुलासा भी हो गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विट पर इसका एेलान किया है। तरण ने लिखा, ”विराट और अनुष्का अब साउथ अफ्रीका जाएंगे, जहां विराट आगामी सीरीज की तैयारी करेंगे और अनुष्का उनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में वापस आएंगी और शाहरुख खान के साथ मुंबई में आनंद केएल रॉय की फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगी।

कोहली-अनुष्का ने शादी में पहने भारतीय डिजाइनर के आउटफिट्स, जानिए क्या है खासियत, PHOTOS

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब शादी के बंधन में बंध गए है। (Source: Twitter)