ऐसा लगता है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मालदीव में अपना अधिकांश समय समुद्र के किनारे बिताया है। अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गईं थीं। वह सोमवार यानी 13 जून 2022 की दोपहर मुंबई लौटीं। उन्होंने 12 जून को मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में वह नारंगी रंग के स्विमवियर में थी। तस्वीर के कैप्शन को पढ़कर पता चला कि इन तस्वीरों को उन्होंने खुद ही क्लिक किया था। अब उन्होंने 14 जून 2022 को काले रंग के स्विमसूट में सोलो पिक्चर्स का एक नया सेट इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘जब सूरज के कारण मैं शर्मा गई।’ अनुष्का पहली तस्वीर में हैट और वन-शोल्डर स्विमसूट में हैं। उनकी यह तस्वीर बिना मेकअप का क्लोजअप है। दूसरी तस्वीर दूर से लिया गया एक शॉट है, जिसमें वह समुद्र तट पर धूप का आनंद लेती दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी, योगा एक्सपर्ट ईफा श्राफ और मेकअप ऑर्टिस्ट संध्या शेखर ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किए हैं।

अदिति राव हैदरी ने अनुष्का की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया में एक दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। ईफा श्राफ ने अनुष्का की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, ‘इस सुदंरता के लिए इसे (तस्वीरें शेयर करना) अवैध घोषित किया जाना चाहिए!’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘आप खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आप बेहद असाधारण, खूबसूरत, आकर्षक और खुशमिजाज महिला हैं। हमेशा से आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं।’ एक फैन ने लिखा, ‘अरे क्यूट, क्यूटनेस में आपको कोई नहीं हरा सकता।’

रविवार को अनुष्का और विराट दोनों ने ऑरेंज कलर में ट्विनिंग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं थीं। अनुष्का ने जहां नारंगी रंग के स्विमसूट में समुद्र तट वाली अपनी सोलो तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर नारंगी शॉर्ट्स में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। अनुष्का और विराट पिछले हफ्ते मालदीव के लिए रवाना हुए थे। सोमवार को उन्हें कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अनुष्का ब्लैक टॉप और पैंट में थीं। उनकी नजर फोटोग्राफर्स पर थी ताकि वे उनकी बेटी की तस्वीर कहीं क्लिक न करें।

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग शुरू करने से पहले एक छोटे से ब्रेक के दौरान मालदीव गई थीं। यह एक बायोपिक है, जिसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। अनुष्का को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था।