वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं होने से निराश अंबाती रायडू ने अभी हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। अब उन्होंने अब इस फैसले को बदलने का मन बना लिया है और अब वो सफेद गेंद खेल में वापसी करने की सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो रायडू आईपीएल में खेलते नजर आएंगे और साथ ही टीम इंडिया में भी वापसी की कोशिश करेंगे। उन्होंने अपने रिटायरमेंट के फैसले से फिलहाल यू-टर्न ले लिया है।

स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि मैं बेशक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलूंगा और इसे सफेद गेंद की क्रिकेट में वापसी के विकल्प के तौर पर देख रहा हूं। फिलहाल मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा आपको ऐसा महसूस कराती है कि वहां आपका स्वागत किया जा रहा है। अभी रायडू TNCA लीग में खेल रहे हैं।

[bc_video video_id=”6075159425001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

टीम इंडिया के लिए 55 वनडे मैच खेलने वाले रायडू का विश्वकप टीम में चयन पक्का माना जा रहा था। जब 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई तो उनकी जगह टीम में विजय शंकर को शामिल किया गया। इसके पीछे चयनकर्ताओं नें शंकर के त्रिआयामी प्रतिभा की दलील दी थी। वहीं, वर्ल्ड कप के बीच में भी जब अतिरिक्त खिलाड़ी की जरूरत टीम को हुई तो उनकी जगह पंत को शामिल किया गया। इससे रायडू ने संन्यास का फैसला लिया था।