अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस उन्हें ब्लू जर्सी में देखने के लिए तरस गए हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने सोमवार को धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे टीम इंडिया की ‘रेट्रो’ जर्सी पहने नज़र आए। जिसके बाद वे सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगे।

किसी एड फिल्म की शूटिंग के दौरान फराह खान ने धोनी के साथ काम किया है। फराह खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” आज एक विज्ञापन के शूट के दौरान मैंने एमएस धोनी को डायरेक्ट किया। क्या कमाल के इंसान है वे.. समय के पाबंद हैं और बहुत डाउन टू अर्थ हैं। उन्होंने क्लाइंट से लेकर स्पॉटबॉय तक सभी के साथ तस्वीर खिचाई। मैं अब उनकी फैन हूं।”

फराह के इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ” डाउन टू अर्थ के मामले में वे दुनिया के सबसे शांत और अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हे रिटायर होने के बाद मैंने क्रिकेट देखना छोड़ दिया है।” एक अन्य फैन ने लिखा “वे एक बहुत अच्छे इंसान हैं और अपने आसपास के लोगों से अच्छा व्यवहार करते हैं।”

ट्विटर, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फराह खान के पोस्ट पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया। हालही में धोनी रणवीर सिंह के साथ फुटबाल खेलते नज़र आए थे। मैच के दौरान रणवीर जहां धोनी को कसकर गले लगाते नजर आए।

मैच जब रुका तब धोनी बेंच पर बैठे थे और रणवीर सिंह जमीन पर। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, बड़े भाई के चरणों में हमेशा। धोनी और रणवीर दोनों ही ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। यह क्लब सेलिब्रिटीज के बीच फुटबॉल मैच कराकर चैरिटी के लिए फंड एकत्रित करता है और साथ ही देश में फुटबॉल को बढ़ावा भी देता है।

रविवार को ऑल स्टार्स फुटबॉल ने प्रैक्टिस मैच कराया, जिसमें रणवीर सिंह, धोनी और क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी नजर आए।