इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें संस्करण से पहले एक बार फिर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद विवादों में घिर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज साइमन कटिच ने असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर के साथ भी फ्रेंचाइजी के विवाद की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ‘द ऑस्ट्रेलियन’ के मुताबिक, ‘साइमन कटिच ने उस आईपीएल फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है जिसने डेविड वार्नर को धोखा दिया था।’ ऐसा ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा लिखा गया है। उसके आधार पर भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आईं जिसमें पता चला कि कटिच मेगा ऑक्शन के दौरान बनी योजनाओं से नाखुश थे।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, मेगा ऑक्शन से पहले काव्या मारन की फ्रेंचाइजी द्वारा जो योजनाएं बनाई गई थीं उनसे विपरीत काम नीलामी के दौरान किया गया। साइमन कटिन इसे लेकर खुश नहीं थे और उन्होंने इसी कारण असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकबज के मुताबिक, कटिच ने बायो-सिक्योरिटी नियमों और पारिवारिक कारणों के चलते अपना पद छोड़ा है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
SRH में विवादों का क्रम जारी
सनराइजर्स हैदराबाद पिछले एक साल से लगातार विवादों में है। आईपीएल 2021 में खराब फॉर्मे के बाद डेविड वार्नर को बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर के साथ फ्रेंचाइजी के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरीं और सनराइजर्स हैदराबाज ने वार्नर को रिटेन भी नहीं किया था। पिछले सीजन के बाद ट्रेवर बेलिस और ब्रैड हाडिन ने भी अपने पद छोड़ दिए थे।
वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टॉम मूडी इस आईपीएस फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं। ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए केन विलियमसन टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सपोर्ट स्टाफ में ब्रायन लारा से लेकर डेल स्टेन तक कई दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। इस सूची में मुथैया मुरलीधरन, हेमंग बदानी और साइमन कटिच शामिल थे।
यह है सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड
केन विलियमसन (14 Cr), अब्दुल समद (4 Cr), उमरान मलिक (4 Cr), निकोलस पूरन (10.75 Cr), प्रियम गर्ग (0.20 Cr), राहुल त्रिपाठी (8.5 Cr), ऐडेन मारकरम (2.6 Cr), आर समर्थ (0.20 Cr), विष्णु विनोद (0.50 Cr), ग्लेन फिलिप्स (1.50 Cr), टी नटराजन (4 Cr), भुवनेश्वर कुमार (4.2 Cr), कार्तिक त्यागी (4 Cr), श्रेयस गोपाल (0.75 Cr), जे सुचित (0.20 Cr), फजल हक फारूखी (0.50 Cr), वाशिंगटन सुंदर (8.75 Cr), अभिषेक शर्मा (6.5 Cr), मार्को यान्सन (4.20 Cr), रोमारियो शेफर्ड (7.75 Cr), सीन एबट (2.40 Cr), शशांक सिंह (0.20 Cr), सौरभ दुबे (0.20 Cr)।