Afghanistan vs Australia Champions Trophy Semi Final Scenario: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक शुक्रवार (28 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत चाहिए। अफगानिस्तान की टीम यह मैच हारी तो उसका सफर समाप्त हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया हारा तो वह उम्मीद करेगा कि साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड हरा दे। इस मैच पर बारिश का भी साया है। अफगानिस्तान की टीम नहीं चाहेगी कि ऐसा हो।
आइए जानते हैं अफगानिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अफगानिस्तान के दो मैचों में दो अंक हैं। वह ग्रुप बी में साउथ अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर है, जिनके तीन-तीन अंक हैं। दो हार के साथ इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऐसे में अफगानिस्तान का 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच जीतना जरूरी है। हार या मुकाबला रद्द होने से उसे नुकसान होगा।
| अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका | सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा |
| अफगानिस्तान | इंंग्लैंड | अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया |
| अफगानिस्तान | साउथ अफ्रीका | अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका |
| ऑस्ट्रेलिया | इंंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका |
| ऑस्ट्रेलिया | साउथ अफ्रीका | ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका |
अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश की भेंट चढ़ तो क्या होगा?
- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान शुक्रवार (28 फरवरी) को लाहौर में बारिश की संभावना है। अगर मैच धुल जाता और 1-1 अंक बंट जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया के चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में होगा।
- इसके बाद अगर इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका हरा देता है तो वह पांच अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा।
- अगर इंग्लैंड जीत जाता है तो साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के तीन-तीन अंक होंगे और मामला नेट रनरेट पर आ जाएगा।
- अफगानिस्तान -0.99 नेट रनरेट के साथ बाहर हो जाएगा क्योंकि उसे दूसरे स्थान पर पहुंचने और क्वालिफाइ करने के लिए साउथ अफ्रीका को 301 रनों का पीछा करते हुए कम से कम 207 रनों से हारना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी सेमीफाइनल समीकरण और पॉइंट टेबल डिटेल में जानने के लिए क्लिक करें।
