Sports Ministry Announced National Sports Awards 2022: वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल (Achanta Sharat Kamal) को देश का सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) के लिए चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसमें वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय भी शामिल हैं।
इसके अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के पदक विजेता एल्डोस पॉल, अविनाश साबले, युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन को भी चुना गया है। सात कोचेस को द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोचेस को यह सम्मान देंगी।
साल 2022 के लिए खेल पुरस्कारों के लिए चुनी गई हस्तियों की सूची
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award): अचंता शरत कमल।
साल 2022 में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Awards)
सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन ( बॉक्सिंग), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)।
Dronacharya Award: साल 2022 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (सामान्य कैटेगरी)
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग), सुजीत मान (कुश्ती)।
Dhyan Chand Award: साल 2022 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी)
दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।
साल 2022 में लाइवटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन।
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी 2022: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।