दुनिया भर में फैले कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट और फुटबॉल सहित कई खेल प्रभावित हैं। कई खिलाड़ी इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसी बीच फुटबॉल की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है जिसने फैंस की चेहरे पर खुशी ला दी है। नीदरलैंड के क्लब अजाक्स के स्टार फुटबॉलर अब्देलहक नूरी 2 साल और 9 महीने के बाद होश में आ गए हैं। उनकी फैमिली ने इसकी जानकारी दी। वे कॉमा से बाहर आ गए। वे होश में आने के बाद फुटबॉल के बारे में जवाब दे रहे थे।
22 साल के नीदरलैंड के खिलाड़ी नूरी 7 जुलाई 2017 को वर्डेर ब्रेमेन के खिलाफ दोस्ताना मैच के दौरान उनका ब्रेन डैमेज हो गया था। उसके बाद से वे हॉस्पिटल में ही भर्ती थे। अब उनका इलाज घर से हो रहा है। ब्रेन डैमेज होने के बाद नूरी मैदान पर ही लेट गए थे। सबसे पहले रेफरी उनके पास पहुंचे। पहले तो किसी कोई भी उनके चोट का पता नहीं चला। फिर कुछ देर तक जब वे बोल नहीं पाए तो रेफरी ने दोनों टीमों के डॉक्टर को मैदान पर बुलाया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नूरी को मैदान पर चारों तरफ से घेर लिया। प्रारंभिक उपचार के बाद मैदान पर ही हेलिकॉप्टर बुला लिया गया था। नूरी को तुरंत ही एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बताया था कि नूरी का दिमाग गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। इसके बाद वे 2 साल और 9 महीने तक बेहोश ही रहे। होश में आने के बाद उन्हें घर ले जाया गया है। अब उनका इलाज घर पर ही होगा।
After 2 years, 8 months and 19 days, Abdelhak Nouri has awaken from a coma and can now eat and sit in a wheelchair.
The 22-year old Dutch and Ajax midfielder collapsed in a friendly game against Werder Bremen on July 8, 2017.
Such fantastic news at a difficult time. pic.twitter.com/xMv2AkOWXz
— Usher Komugisha (@UsherKomugisha) March 26, 2020
नीदरलैंड का यह मिडफील्डर जॉन क्रुइफ एरीना में यूथ रैंक के दौरान चमका था। 2015 में उन्हें अजाक्स की सीनियर टीम में शामिल किया गया था। वे क्लब के लिए अपने अंतिम सीजन में 15 मैच खेले थे। नूरी ने यूरोपा लीग के तीन मैच में खेले थे। वे मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल सके थे। वह मैच टीम हार गई थी। नूरी का जन्म नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में हुआ था। उनके माता-पिता मोरक्को के रहने वाले हैं।