इस साल कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर के साथ विवाह रचाकर उनका दामन थामा। साल की शुरुआत से लेकर दिसंबर तक टीम इंडिया के क्रिकेटरों की शादी का सिलसिला लगातार चलता रहा। 2016 में एक नहीं बल्कि कई टीम इंडिया के कई क्रिकेटर शादी के बंधंन में हमेशा के लिए बंध गए। इनमें से किसी की शादी के चर्चे लंबे समय तक सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रहे तो किसी ने बिना शोर शराबे के अपनी हमसफर का हाथ थामा। क्रिकेटरों की शादी में सबसे ज्यादा चर्चित रही क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी। उन्होंने ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच ने 2 दिसंबर को गोवा में शादी की। यहां दोपहर में हिंदू धर्म के मुताबिक शादी की गई थी। वहीं 30 नवंबर को दोनों ने सिख धर्म के अनुसार एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया था। गोवा में दोपहर को शादी का बाद शाम के वक्त एक ग्रैंड रिसेप्श रखा गया था। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब से लेकर क्रिकेट के मैदान से युवराज के करीबी दोस्त मौजूद थे।

साल की शुरुआती माह फरवरी में टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ निकाह किया। इरफान पठान ने 4 फरवरी 2016 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निकाह किया। उनकी बीवी का नाम सफा बेग है और वह हैदराबाद की रहने वाली हैं और एक पीआर फर्म में एक एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं। सफा ने इंडियन इंटरनेशनल स्कूल अल जुबैल में पढ़ाई की है। पठान और सफा की मुलाकात 2 साल पहले दुबई में हुई थी। इस दौरान इरफान के माता-पिता और भाई युसूफ पठान मौजूद थे। इरफान पठान के ससुर मिर्जा फारुक बेग हैदराबाद के रहने वाले हैं। लेकिन लंबे समय से जेद्दा में रह रहे हैं। निकाह को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। निकाह के बाद होटल ट्राइडेंट में रिशेप्सन रखा गया। गुपचुप तरीके से निकाह के बाद इरफान पठान बड़ौदा में सभी क्रिकेटरों को शानदार पार्टी दी। हाल पठान पिता बन गए हैं।

इरफान की बेगम सफा बेग ने बीते मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। इरफान यह जानकारी ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसकों को दी। अपने ट्वीट में इरफान ने लिखा, ‘इस एहसास को बयां करना मुश्किल है। इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। ब्लेस्ड विद अ बेबी बॉय।’ इरफान और सफा बेग की शादी इसी साल फरवरी में जेद्दा में हुई थी। इरफान ने अब तक भारत की तरफ से 29 टेस्ट में 32.26 के औसत से 100 विकेट लिए हैं। सात बार वे पारी में पांच या इससे अधिक और दो बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।
This name is close to our hearts n family….The name is IMRAN:) #Imrankhanpathan @iamyusufpathan pic.twitter.com/MbgKQMozDe
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 25, 2016
टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहित शर्मा ने 3 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या होटल में एक निजी कार्यक्रम के दौरान श्वेता को पहले सगाई की। इसके बाद 8 मार्च, 2016 को एक प्राइवेट समारोह में उन्होंने मराठी रीति-रिवाज से शादी की।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने इस साल अपनी बचपन की दोस्त रागिनी से शादी की। 1 फरवरी को जमशेदपुर के कोर्ट में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद चर्च में शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। दोनों ने बचपन में एक साथ लोयोला स्कूल से पढ़ाई की थी। तभी से दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे, लिहाजा अब ये दोस्ती उनके रिश्ते में तब्दील हो गई।

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी शादी कर ली है। शुक्रवार (9 दिसंबर) को गुड़गांव के नॉटिंघम हिल्स फार्महाउस में उन्होंने प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लिए। प्रतिमा बास्केटबॉल प्लेयर हैं और वाराणसी की रहने वाली हैं। दोनों ने 19 जून को सादे समारोह में सगाई की थी। दोनों की मुलाकात 2011 में हुई थी। इस साल जून में पहले दोनों ने सगाई की फिर 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शादी समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और पहलवान योगेश्वर दत्त समेत कई हस्तियों ने शिरकत की।

इसी साल टीम इंडिया के क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी शादी के बंधंन में बंध गए। उन्होंने 3 मार्च को बैंगलुरू में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड शीतल गौथम से शादी की। शीतल भारत की टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। उथप्पा की IPL फ्रेंजाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालकिन जूही चावला भी शादी में पहुंची।

इसी साल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने गुरुवार को शादी कर ली। कुलकर्णी ने श्रद्धा खरपुडे और रॉबिन उथप्पा ने शीतल गौतम से शादी की।

रविद्रं जडेजा ने मेकैनिकल इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे लिए। दोनों का विवाह समारोह इस साल 17 अप्रैल को गुजरात के राजकोट में हुआ। जडेजा की शादी में कई सियासी हस्तियां और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पहुंचे। शादी की बाकी की रस्में जामनगर के हाडातोडा में संपन्न हुईं, जो जडेजा का नेटिव प्लेस है।


